Saturday, October 17, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

2026 विश्व व्यावसायिक एवं तकनीकी शिक्षा विकास सम्मेलन उद्घाटित, तिंग श्वेश्यांग ने भाषण दिया

DigitalDesk by DigitalDesk
October 17, 2026
in मुख्य समाचार
0
2026 विश्व व्यावसायिक एवं तकनीकी शिक्षा विकास सम्मेलन उद्घाटित, तिंग श्वेश्यांग ने भाषण दिया
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

2026 विश्व व्यावसायिक और तकनीकी शिक्षा विकास सम्मेलन 16 अक्तूबर को उत्तरी चीन के
थ्येनचिन शहर में उद्घाटित हुआ। सम्मेलन में चीन के उप प्रधानमंत्री तिंग श्वेश्यांग ने हिस्सा
लिया और संबोधन दिया।

अपने संबोधन में तिंग श्वेश्यांग ने कहा कि व्यावसायिक शिक्षा कुशल कर्मचारियों को तैयार करने
का एक अहम माध्यम है। यह आर्थिक और सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
उन्होंने कहा कि चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने व्यावसायिक और सामान्य शिक्षा के बीच तालमेल
बढ़ाने के साथ-साथ उद्योग और शिक्षा को जोड़ने वाली व्यावसायिक शिक्षा प्रणाली विकसित करने
पर जोर दिया है। इसका उद्देश्य कुशल कारीगरों, शिल्पकारों और उच्च कौशल वाले पेशेवरों को
तैयार करना है।

Related posts

क्रोएशिया के राष्ट्रपति से मिले चीनी विदेश मंत्री वांग यी

क्रोएशिया के राष्ट्रपति से मिले चीनी विदेश मंत्री वांग यी

October 17, 2026
America strategy shifted

100% टैरिफ पर ट्रंप का यू-टर्न, भारत समेत 5 देशों को राहत — क्या बदली अमेरिका की रणनीति?

October 17, 2026

तिंग ने कहा कि हाल के वर्षों में चीन ने अपनी आधुनिक व्यावसायिक शिक्षा प्रणाली को लगातार
बेहतर बनाया है। इससे युवाओं के विकास के नए रास्ते खुले हैं और उद्योगों को कुशल प्रतिभाएं
उपलब्ध कराने में मदद मिली है। इसके साथ ही, चीन ने व्यावसायिक शिक्षा के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय
आदान-प्रदान और सहयोग भी बढ़ाया है। इन प्रयासों से चीन की व्यावसायिक शिक्षा के विकास में
ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल हुई हैं और बड़े बदलाव आए हैं।

उन्होंने कहा कि तकनीकी क्रांति और औद्योगिक बदलाव का नया दौर तेजी से आगे बढ़ रहा है। ऐसे
में व्यावसायिक शिक्षा और कुशल कर्मचारियों के प्रशिक्षण की जरूरतें भी बढ़ रही हैं। इस चुनौती से
निपटने और व्यावसायिक शिक्षा के क्षेत्र में वैश्विक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए तिंग श्वेश्यांग ने
चार सुझाव दिए।

उन्होंने आगे कहा कि साझा मानकों के निर्माण से खुलेपन और सहयोग को बढ़ावा देना चाहिए,
सुधार और नवाचार के जरिए बदलाव की प्रक्रिया तेज करनी चाहिए, समान अवसर और समावेशिता
के माध्यम से लोगों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना चाहिए तथा आपसी सीख और आदान-प्रदान
से मैत्रीपूर्ण संबंध मजबूत करने चाहिए। उद्घाटन समारोह में मलेशिया के प्रथम उप प्रधानमंत्री अहमद ज़ाहिद हामिदी और यूनेस्को

महासभा के अध्यक्ष खोंदकर एम. तल्हा ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने व्यक्तिगत रूप से या
वीडियो संदेश के जरिए सम्मेलन को संबोधित किया।

समारोह से पहले तिंग श्वेश्यांग ने चीन की व्यावसायिक शिक्षा पर आधारित विशेष प्रदर्शनी का दौरा
किया। इससे पहले, 15 अक्तूबर को पेइचिंग में उन्होंने अहमद ज़ाहिद हामिदी से मुलाकात भी की
थी। इस दौरान तिंग ने कहा कि चीन मलेशिया के साथ मिलकर दोनों देशों के नेताओं के बीच बनी
महत्वपूर्ण सहमतियों को लागू करना चाहता है। इसके तहत बुनियादी ढांचे, उच्च प्रौद्योगिकी, कृषि
और व्यावसायिक शिक्षा जैसे क्षेत्रों में उच्च गुणवत्ता वाले सहयोग को बढ़ावा दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि दोनों देश साझा भविष्य वाले उच्चस्तरीय रणनीतिक समुदाय के निर्माण की दिशा
में भी आगे बढ़ेंगे, ताकि दोनों देशों के लोगों को इसका लाभ मिल सके।

गौरतलब है कि इस सम्मेलन में दुनिया के 70 से अधिक देशों और क्षेत्रों के प्रतिनिधियों ने भाग
लिया। सम्मेलन में व्यावसायिक और तकनीकी शिक्षा के विकास की दिशा और भविष्य की
आवश्यकताओं पर चर्चा हुई। 'वैश्विक व्यावसायिक शिक्षा: बदलावों को अपनाना, मानक तय करना
और भविष्य का निर्माण करना' विषय पर आयोजित इस सम्मेलन में चार क्षेत्रीय सत्र भी हुए। इनमें
दक्षिण-पूर्व एशिया और दक्षिण एशिया, मध्य एशिया, अफ्रीका तथा यूरोप और अमेरिका पर विशेष
ध्यान दिया गया। इन सत्रों का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में व्यावसायिक शिक्षा के विकास को लेकर
साझा सहमति बनाना था।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

 

Tags: #VocationalEducation #TechnicalEducation #China #Tianjin #GlobalEducation #SkillsDevelopment #UNESCO #InternationalNews
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश
अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन
हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

स्पेशल

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version