Friday, July 24, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

गेहूं उत्पादक किसानों के हक में योगी सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला… अन्नदाता के चेहरे पर आई खुशी

DigitalDesk by DigitalDesk
April 13, 2025
in उत्तर प्रदेश, बिजनेस, मुख्य समाचार, लखनऊ, संपादक की पसंद
0
Yogi government took this big decision in favor of wheat producing farmers
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने किसानों हित में बड़ा फैसला लिया है। राज्य के मुखिया के निर्देश पर खाद्य और रसद विभाग की ओर से सत्यापन प्रक्रिया को सरल बनाया गया है। इसके साथ ही अब 100 क्विंटल से अधिक गेहूं विक्रय पर किसानों को सत्यापन से छूट प्रदान की गई है। किसान अब अनुमानित उत्पादन का तीन गुना तक गेहूं बिक्री कर सकेंगे। जिससे अभिलेखों में त्रुटि से गेहूं बेचने में उन्हें कोई परेशानी न हो। शनिवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।

  • यूपी में बिना सत्यापन बिकेगा 100 क्विंटल से अधिक गेहूं
  • किसानों को सत्यापन से प्रदान की सरकार ने छूट
  • किसान अनुमानित उत्पादन का तीन गुना तक बिक्री कर सकेंगे
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर आदेश जारी
  • खाद एवं रसद विभाग ने शनिवार को जारी किये आदेश
  • किसानों को 2,425 रुपये प्रति क्विंटल का एमएसपी मिल रहा
  • उतराई, छनाई और सफाई के लिए 20 रुपये प्रति क्विंटल अतिरिक्त
  • सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक खुले रहते हैं खरीद केंद्र
  • निर्बाध सेवा के लिए छुट्टियों के दिनों में भी खुले रहते हैं खरीद केंद्र
  • खेतों में कटाई जारी रहने के दौरान भी की जा रही गेहूं की तौल
  • किसान को गेहूं का भुगतान सीधे बैंक खातों में किया जा रहा
  • राज्य में पंजीकृत किसान 3,77,678 हैं
  • गेहूं बिक्री करने वाले किसान 39,006
  • गेहूं क्रय केंद्रों की संख्या 5,804

जारी आदेश के तहत राज्य सरकार की ओर से व्यवस्था की है कि पंजीकृत किसान सत्यापन के बिना भी अपना 100 क्विंटल से अधिक गेहूं बेच सकते हैं। सत्‍यापन के बाद कुल उत्पादकता के आधार पर किसान की उत्पादन क्षमता का तीन गुना तक गेहूं बेचने की सुविधा प्रदान की गई है। जिससे सत्यापन और अभिलेखों में त्रुटि के चलते किसान को अपनी गेहूं की फसल बेचने में असुविधा न हो। राज्य में गेहूं की बिक्री के लिए किसान खाद्य और रसद विभाग की ओर से पोर्टल या विभाग के मोबाइल ऐप पर किसान पंजीकरण-नवीनीकरण कराने के बाद इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं।

Related posts

Share Market News Update: लगातार दूसरे दिन लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, IT और PSU बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से सेंसेक्स-निफ्टी फिसले

Share Market Update: शेयर बाजार में लगातार पांचवें दिन गिरावट, भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिकी टैरिफ की चिंता से निवेशकों ने बढ़ाई सतर्कता

July 24, 2026
Mahakal Ujjain Update: महाकाल मंदिर में सावन के श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, हर सोमवार व्रत रखने वालों को मिलेगा मुफ्त फलाहार प्रसाद

Mahakal Ujjain Update: महाकाल मंदिर में सावन के श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, हर सोमवार व्रत रखने वालों को मिलेगा मुफ्त फलाहार प्रसाद

July 24, 2026

गेहूं की बिक्री के लिए किसान खाद्य और रसद विभाग के पोर्टल fcs.up.gov.in या विभाग के मोबाइल ऐप UP KISHAN MITRA पर अपना पंजीकरण-नवीनीकरण करा सकते हैं। इस समय मोबाइल क्रय केंद्र के जरिए किसानों से गेहूं खरीदा जा रहा है। सरकार की ओर से 2425 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं खरीदा जा रहा है। इसके अतिरिक्त 20 रुपये प्रति क्विंटल उतराई, छनाई और सफाई के लिए किसानों को अतिरिक्त रुप से दिए जा रहे हैं।
दरअसल विभाग का कहना है कि किसान अब किसी भी समस्या को लेकर टोल फ्री नंबर 18001800150 या जिला खाद्य विपणन अधिकारी, तहसील में क्षेत्रीय विपणन अधिकारी और ब्लॉक के विपणन अधिकारी से भी संपर्क कर सकते हैं। इतना ही नहीं किसानों की सुविधा के लिए अब अवकाश के दिनों में भी गेहूं क्रय केंद्र संचालित किये जा रहे हैं।.. प्रकाश कुमार पांडेय

Post Views: 625
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Drone Technology: चीन में हर काम कर रहे हैं ड्रोन! देखकर रह जाएंगे हैरान

Drone Technology: चीन में हर काम कर रहे हैं ड्रोन! देखकर रह जाएंगे हैरान

Drone Technology: चीन में हर काम कर रहे हैं ड्रोन! देखकर रह जाएंगे हैरान

मुख्य समाचार
क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार
T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार  हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version