Thursday, September 24, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने दिया बिजली उपभोक्ताओं को पांचवें साल यह तोहफा…

DigitalDesk by DigitalDesk
October 11, 2024
in उत्तर प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, लखनऊ
0
योगी सरकार ने दिया बिजली उपभोक्ताओं को पांचवें साल यह तोहफा…
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

योगी सरकार ने दिया बिजली उपभोक्ताओं को पांचवें साल यह तोहफा…

उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है। इस वर्ष भी बिजली के दाम नहीं बढ़ाए जाएंगे। उत्तर प्रदेश पहला राज्य हैं। जहां लगातार पांचवे साल बिजली दरें नहीं बढ़ाई गईं हैं।

Related posts

Travel in MP to transform from 25 September a new era of seamless transport to begin with 1500 buses

25 सितंबर से बदलेगा MP का सफर, 1500 बसों से शुरू होगा सुगम परिवहन का नया दौर

September 23, 2026
सीजीटीएन सर्वे: रचनात्मक रणनीतिक स्थिरता चीन-अमेरिका संबंधों को संभालने का सबसे व्यावहारिक तरीका है

सीजीटीएन सर्वे: रचनात्मक रणनीतिक स्थिरता चीन-अमेरिका संबंधों को संभालने का सबसे व्यावहारिक तरीका है

September 23, 2026

यूपी पहला राज्य,पांच साल से महंगी नहीं हुई बिजली
पांचवे साल भी नहीं बढ़ेंगे बिजली के दाम
पहले से तय दर के हिसाब से वसूला जाएगा बिजली बिल
नियामक आयोग ने इस बार खारिज कर दिया प्रस्ताव
शुल्क बढोतरी के प्रस्ताव को किया खारिज
विद्युत निगमों पर उपभोक्ताओं का 1944 करोड़ रुपये का सरप्लस
विद्युत निगमों ने दिखाया था 11203 करोड़ का घाटा

उत्तर प्रदेश के उपभोक्ताओं को सरकार की ओर से त्योहार पर तोहफा मिला है। इस साल भी राज्य में बिजली दरें नहीं बढ़ाई जाएंगी। पहले से तय दर के हिसाब से ही बिजली बिल वसूला जाएगा। बता दें यूपी देश का पहला राज्य हैं जहां लगातार पांच साल से बिजली दरों में कोई वृद्धि नहीं की गई हैं। इतना ही नहीं कनेक्शन जोड़ने और काटने के साथ एसएमएस सहित विभिन्न मदों में शुल्क बढोतरी के प्रस्ताव को भी नियामक आयोग ने इस बार खारिज कर दिया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने इस साल करीब 17511 करोड़ रुपये की सब्सिडी घोषित की है। अभी तक 13 से 14 हजार करोड़ की सब्सिडी मिलती रही है।

दरअसल उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग में राज्य के विद्युत वितरण निगमों की ओर से पावर कार्पोरेशन ने वार्षिक राजस्व आवश्यकता एआरआर साल 2024 -25 दाखिल किया था। यह एआरआर करीब 101784 करोड़ रुपये का था। उत्तर प्रदेश की बिजली कंपनियों की ओर से दिये गये प्रस्तावित गैप करीब 11203 करोड़ रुपये बताते हुए बिजल दरों में वृद्धि किये जाने की मांग की गई थी। इसे लेकर सभी निगमों में सुनवाई भी की गई थी।

वहीं उत्तरप्रदेश बिजली उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने सुनवाई के दौरान उपभोक्ताओं का पक्ष रखा और किसी भी स्तर पर शुल्क बढोतरी का विरोध किया। ऐसे में यूपी विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष अरविंद कुमार के साथ आयोग के सदस्य संजय कुमार सिंह ने नई बिजली दरों का एलान किया। नियामक आयोग ने विद्युत उपभोक्ताओं को त्योहार का तोहफा देते हुए लगातार पांचवें साल भी बिजली दरें बढ़ाने से साफ इनकार कर दिया। इतना ही नहीं आयोग ने निगमों की ओर से कनेक्शन काटने से लेकर कनेक्शन जोड़ने और दूसरे विभिन्न तरह से एसएमएस शुल्क को लेकर पेश किये गए प्रस्ताव को भी खारिज कर दिया है।

नियामक आयोग की ओर से लिये गये प्रमुख फैसले
स्मार्ट प्रीपेड मीटर पर कनेक्शन जोड़ने व काटने पर 50 रुपया प्रस्तावित शुल्क खारिज। एसएमएस के लिए 10 रुपया शुल्क लेने का प्रस्ताव भी खारिज कर दिया। तीन किलोवाट के उपभोक्ता भी अब ले सकते हैं 3 फेज का कनेक्शन। उत्तरप्रदेश के विद्युत निगमों पर उपभोक्ताओं का निकला 1944 करोड़ रुपये का सरप्लस। पहले से ही बकाया चल रहा है उपभोक्ताओं का 33122 करोड़ रुपये। विद्युत निगमों का 11203 करोड़ का घाटा दिखाया गया था।जिसे भी आयोग ने खारिज कर दिया है। पावर ट्रांसमिशन कार्पोरेशन की 12 प्रतिशत टैरिफ भी कम की गई है। पहले 26 पैसे थी। अब 23 पैसे टैरिफ की गई है। वहीं नोयडा पावर कंपनी की दरें आने वाले दिनों में 10 प्रतिशत कम रहेंगी। संबंधित क्षेत्र के उपभोक्ताओं को छूट मिलती रहेगी। वहीं यूपीएसएलडीसी का पहली बार 536 प्रति मेगावाट प्रति माह का एआरआर अनुमोदित किया गया है।

LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

स्पेशल
30 गेंदों में शतक, फिर ध्यान की मुद्रा में बैठे अभिषेक शर्मा; पिता ने बताया सफलता का राज

30 गेंदों में शतक, फिर ध्यान की मुद्रा में बैठे अभिषेक शर्मा; पिता ने बताया सफलता का राज

मुख्य समाचार
“ब्रिक्स युवा संवाद” में फिल्मों पर खुलकर हुई बातचीत, अलग-अलग भाषाओं के युवाओं ने साझा किए अनुभव

“ब्रिक्स युवा संवाद” में फिल्मों पर खुलकर हुई बातचीत, अलग-अलग भाषाओं के युवाओं ने साझा किए अनुभव

मुख्य समाचार

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version