Saturday, September 5, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

उत्तर प्रदेश में नदियों का पुनरुद्धार: योगी सरकार का ‘बड़ा संकल्प’, हर जिले को दी गई एक छोटी नदी की जिम्मेदारी

DigitalDesk by DigitalDesk
July 17, 2025
in स्पेशल
0
Yogi government big resolution to revive rivers in Uttar Pradesh every district given responsibility of a small river
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

उत्तर प्रदेश में नदियों का पुनरुद्धार: योगी सरकार का ‘बड़ा संकल्प’, हर जिले को दी गई एक छोटी नदी की जिम्मेदारी

“हर जिले की एक नदी को जीवनदान – योगी सरकार की बड़ी जल क्रांति”

Related posts

AI has not only transformed the technology industry urban economies real estate employment social structures

AI ने सिर्फ टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री को नहीं बदला…शहरों की अर्थव्यवस्था, रियल एस्टेट, रोजगार और सामाजिक ढांचा भी बदल रहा है

September 4, 2026
Tribute to Gloria Steinem The end of a voice for women rights voice silenced the movement legacy endures

ग्लोरिया स्टीनम को श्रद्धांजलि: महिला अधिकारों की आवाज का अंत….एक आवाज खामोश, आंदोलन की विरासत कायम

September 4, 2026

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने राज्य के सभी 75 जिलों में “एक जिला, एक नदी पुनरुद्धार” मिशन की शुरुआत की है। इसका उद्देश्य लुप्त हो चुकी या सूखने की कगार पर पहुंच चुकी छोटी नदियों को फिर से जीवंत करना है। इस दिशा में श्रावस्ती जिले में “बूढ़ी राप्ती” नदी को पुनर्जीवित करने की शुरुआत हो चुकी है। साथ ही मनोरमा नदी, जिसका उद्गम स्थल गोंडा में है और जो बस्ती जिले में कुआनो नदी में मिलती है, उसके लिए भी काम शुरू हो गया है।

प्राकृतिक धरोहरों को संजीवनी देने की पहल

राज्य के मुख्यमंत्री योगी ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने जिले की एक प्रमुख लुप्त होती नदी की पहचान कर, उसके पुनर्जीवन का मास्टर प्लान तैयार करें। सरकार इस योजना को तकनीकी, भौगोलिक और सामाजिक दृष्टिकोण से बेहद सशक्त बनाना चाहती है।

तकनीकी संस्थानों से मिल रही विशेषज्ञता

इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए सरकार ने तीन आईआईटी सहित अन्य प्रमुख तकनीकी संस्थानों की सहायता ली है। इनमें शामिल हैं।

IIT कानपुर
IIT BHU (वाराणसी)
IIT रुड़की
बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी, लखनऊ (BBU)

राज्य के यह शिक्षा संस्थान नदियों के चैनलाइजेशन, कोर्स करेक्शन, जल प्रवाह प्रबंधन, भौगोलिक संरचना, वर्षा जल संचयन और स्थानीय पर्यावरण पर प्रभाव का अध्ययन कर रहे हैं ताकि नदी-विशिष्ट योजना बनाई जा सके। प्रत्येक जिले की नदी की जरूरत और परिस्थितियों के अनुसार डेटा आधारित, व्यवहारिक और दीर्घकालिक समाधान सुझाए जा रहे हैं।

MNREGA से तकनीकी मिशन की ओर

इस योजना की जड़ें 2018 के उस अभियान में हैं जब मनरेगा (MNREGA) के अंतर्गत नदियों के तटीय क्षेत्रों की सफाई, जलमार्ग निर्माण और वृक्षारोपण का काम शुरू हुआ था। लेकिन अब यह पहल एक संगठित, विज्ञान आधारित और विभागीय समन्वय पर आधारित मिशन में तब्दील हो चुकी है।

कार्यक्रम में शामिल मुख्य गतिविधियां

जलधाराओं की सफाई
वर्षा जल का संचयन
जलमार्गों की संरचना सुधार
बड़े स्तर पर वृक्षारोपण
नदी तटों पर बायोफिल्टर सिस्टम

इससे न केवल नदियों को पुनर्जीवित करने में मदद मिलेगी, बल्कि बाढ़ नियंत्रण, भूमिगत जल स्तर सुधार और स्थानीय जैव विविधता को भी संरक्षण मिलेगा।। 10 विभागों की संयुक्त भागीदारी से चल रहा अभियान। राज्य सरकार ने इस योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए 10 प्रमुख विभागों को एक साथ लाया है।

सिंचाई विभाग
लघु सिंचाई
पंचायती राज
वन विभाग
उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण
मत्स्य विभाग
शहरी विकास विभाग
ग्रामीण विकास
राजस्व विभाग
उत्तर प्रदेश जल संसाधन एजेंसी (UPWRA)

ये विभाग जिलास्तर पर आपसी समन्वय बनाकर काम कर रहे हैं ताकि प्रत्येक नदी का पुनरुद्धार समयबद्ध और टिकाऊ रूप से किया जा सके।

जनसहभागिता और निगरानी तंत्र

राज्य की योगी सरकार इस मिशन को केवल तकनीकी नहीं, बल्कि सामाजिक आंदोलन के रूप में देख रही है। जिला गंगा समितियों को रिवर सिस्टम की निगरानी और स्थानीय समुदायों को शामिल करने की जिम्मेदारी दी गई है। स्थानीय लोगों को शामिल कर नदी संरक्षण समितियां बनाई जा रही हैं। स्कूल, कॉलेज और स्वयंसेवी संस्थाओं को जागरूकता अभियानों से जोड़ा जा रहा है। नदी से जुड़े धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को प्रचारित किया जा रहा है। डिविजनल लेवल पर कमिश्नर के नेतृत्व में एक मॉनिटरिंग कमेटी बनाई गई है जो इन योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रगति की समीक्षा करती है। इससे पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित होती है।

नदियों के साथ विकास का नया मॉडल
उत्तर प्रदेश की यह योजना भारत में नदी पुनरुद्धार के सबसे संगठित प्रयासों में से एक मानी जा सकती है। यह सिर्फ पर्यावरण संरक्षण नहीं, बल्कि सामाजिक भागीदारी, तकनीकी नवाचार और प्रशासनिक इच्छाशक्ति का अद्भुत समन्वय है।

इस योजना से जुड़े संभावित लाभ

ग्रामीण क्षेत्रों में जल संकट का समाधान
कृषि के लिए सिंचाई जल की उपलब्धता
मानसून जल का बेहतर भंडारण
बाढ़ और सूखे की समस्या में कमी
भूजल स्तर में सुधार
जैव विविधता और स्थानीय जलवायु का संरक्षण

योगी सरकार की इस योजना को संजीदगी से सभी जिलों में लागू किया गया तो यह ना सिर्फ उत्तर प्रदेश के लिए, बल्कि पूरे देश के लिए एक प्रेरणादायी मॉडल बन सकता है।..( प्रकाश कुमार पांडेय)

Tags: # yogi government#big resolution#revive rivers in Uttar Pradesh
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार
Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

बिजनेस
Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version