Saturday, September 5, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के बजट में 4 नए एक्सप्रेस-वे, अमृत योजना 2.0…8 डाटा सेंटर्स…मेधावी छात्राओं को दी जाएगी स्कूटी….जानें UP के बजट में क्या खास है…कौन-कौन से बड़े ऐलान किये गये

DigitalDesk by DigitalDesk
February 20, 2025
in उत्तर प्रदेश, बिजनेस, मुख्य समाचार, लखनऊ, संपादक की पसंद
0
Yogi Adityanath government of UP presented the state budget for the financial year 2025 26 in the assembly
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

UP Budget : यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025—26 के लिए राज्य का बजट विधानसभा में पेश किया। योगी सरकार में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने करीब 8 लाख, 8 हजार 736 करोड़ का बजट सदन में पेश किया है। बता दें कि यह योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का चौथा बजट है। विधानसभा में वित्त मंत्री खन्ना ने योगी सरकार का रोडमैप रखा।

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025— 2026 के लिए अपना बजट विधानसभा में पेश किया। इस दौरान यूपी विधानसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ ही सरकार के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना समेत तमाम मंत्री और विधायक सदन में मौजूद रहे। योगी के वित्त मंत्री ने सदन में बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तप्रदेश की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन डॉलर बनाए जाने के लक्ष्य को रखा है। वित्तमंत्री खन्ना ने विधानसभा में 8 लाख, 8 हजार 736 करोड़ का बजट पेश किया है।

Related posts

Braking news today

Breaking News: 5 सितंबर की 10 बड़ी खबरें: ISRO की उड़ान से लेकर बाढ़, साइबर ठगी और सोने की तेजी तक देश-दुनिया में हलचल

September 5, 2026
राशिफल और पंचांग: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की सप्तमी पर चंद्रमा रहेगा वृश्चिक राशि में..जानें किसकी चमकेगी किस्मत

Rashifal: 5 सितंबर राशिफल इन राशियों के लिए खुल सकते हैं तरक्की और धन लाभ के रास्ते, जानें मेष से मीन तक का हाल

September 5, 2026
  • हर वर्ग के लिए बजट में सौगातों की बरसात
  • इन्फ्रास्टक्चर के लिए 22 प्रतिशत​ हिस्सा
  • राज्य में बनेंगे चार नए एक्सप्रेस—वे
  • आठ डाटा सेंटर्स और अमृत योजना2.0
  • योगी सरकार के बजट में बड़े ऐलान
  • उत्तर प्रदेश सरकार ने पेश किया अपना बजट पेश
  • यूपी की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन डॉलर बनाए जाने का लक्ष्य
  • 8 लाख, 8 हजार 736 करोड़ का बजट पेश किया
  • मेधावी छात्राओं को पात्रता के आधार पर दी जाएगी स्कूटी
  • युवाओं को ब्याजमुक्त लोन दिया जाएगा
  • बजट में चार नए एक्सप्रेसवे का भी किया ऐलान
  • 58 नगर पालिकाओं को स्मार्ट सिटी बनाने की घोषणा

वित्तीय वर्ष 2025-2026 के बजट अनुमानों पर राज्य के वित्त मंत्री ने सदन में कहा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन डॉलर बनाए जाने का लक्ष्य तय किया गया है। इस लक्ष्य को पाने के लिए राज्य सरकार की ओर से 10 सेक्टर जिसमें कृषि और संवर्गीय सेवाएं, उद्योग, आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स, अवस्थापना, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, ऊर्जा, पर्यटन, नगर विकास, वित्तीय सेवायें, पूँजी निवेश आदि चिन्हित करते हुये सेक्टरवार कार्ययोजना को तैयार किया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार के संबंधित विभागों की ओर से सेक्टरवार कार्य योजना पर काम किया जा रहा है। जिसकी समीक्षा नियमित रूप से लगातार की जा रही है।

वित्तमंत्री ने कहा सुचारू नीति कार्यान्वयन और व्यापार को आसान बनाने के साथ ही ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और निवेश आकर्षित करने के लिये लगातार विकास के कार्य के प्रति समर्पण भाव से उत्तप्रदेश के सभी अंचलों में संतुलित निवेश का समग्र प्रवाह और प्रदेश की जनता के जीवन उन्नयन के लिये दीर्घकालिक मूल्यों और उनके लिए व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया गया है।

उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि हाल के वर्षों में राज्य में निवेश आकर्षण और औद्योगिक एवं अवस्थापना विकास में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है। उत्तर प्रदेश भारत में सबसे पसंदीदा निवेश गंतव्य के रूप में उभर कर सामने आया है। राज्य सरकार की ओर से अवस्थापना सुविधाओं का त्वरित विकास किया जा रहा है। कई निवेशोन्मुख नीतियों को घोषित करने के साथ ही कारोबारी माहौल में भी अभूतपूर्व सुधार किया है। जिससे उत्तरप्रदेश की छवि आर्थिक रूप से पिछड़े राज्य से बदलकर अब एक प्रगतिशील राज्य के रूप में स्थापित हुई है।

योगी सरकार राज्य को एक मुख्य निवेश केन्द्र के साथ देश के ग्रोथ इंजन के रूप में स्थापित करने के अपने मिशन को कार्यान्वित करने के लिए प्रतिबद्ध है। जिस तरह से सीएम योगी की ओर से एक तपोनिष्ठ कर्मयोगी के समान अहर्निश प्रदेश के विकास के लिये लगतार काम किया गया है उसके बारे में वे कहना चाहते हैं कि …’जिस दिन से चला हूं मेरी मंजिल पर नजर है। आंखों ने कभी मील का पत्थर नहीं देखा।

वित्त मंत्री ने कहा राज्य में विकसित हो रही वायु, जल, सड़क और रेल नेटवर्क की कनेक्टिविटी से उत्तरप्रदेश राज्य के उद्योगों के साथ मैन्युफैक्चरिंग इकाईयों को अपना माल भारत और विदेशों के बाजारों तक भेजने के लिये परिवहन के विभिन्न साधनों के बीच बिना किसी बाधा के स्विच करने की सुविधा प्रदान करेगी।

(प्रकाश कुमार पांडेय)

Tags: #financial year 2025-26#Swearing-in ceremony # Delhi CM Rekha Gupta and cabinet ministers#UP state budget#Yogi Adityanath Government
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार
Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

बिजनेस
Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version