Sunday, June 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

128 साल में योग गुरु पद्मश्री शिवानंद बाबा ने त्यागी देह….जानें कौन थे पद्मश्री शिवानंद बाबा…पीएम मोदी भी हैं जिनके मुरीद

DigitalDesk by DigitalDesk
May 4, 2025
in उत्तर प्रदेश, धर्म, मुख्य समाचार, लखनऊ, स्पेशल
0
Yoga guru Padmashree Shivanand Baba passed away at the age of 128
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

योग गुरु पद्मश्री शिवानंद बाबा ने 128 साल की उम्र में शनिवार की रात देह त्याग दी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में उन्होंने अंतिम सांस ली। शिवानंद बाबा के निधन के बाद देर रात उनका पार्थिव शरीर दुर्गाकुंड स्थित आश्रम पर लाया गया। हरिश्चन्द्र घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। बाबा शिवानंद को संयम का पर्याय माना जाता था। शिवानंद बाबा ने कभी जिंदगी भर भरपेट भोजन नहीं किया। वे हमेशा ही हर दिन ब्रह्म मुहूर्त में ही सोकर उठ जाते थे।

करीब 126 साल की उम्र में जब वे पद्मश्री अवार्ड लेने पहुंचे थे तो नंदी मुद्रा में उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी और तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का अभिवादन किया था। इतनी लंबी उम्र में भी बाबा की चुस्ती फुर्ती देखते ही बनती थी। शिवानंद बाबा दुर्गाकुण्ड स्थित अपने आश्रम की तीसरी मंजिल पर रहा करते थे। जहां वे कई बार सीढ़ियों से सहारे ऊपर नीचे बगैर किसी का सहारा लिये आते-जाते थे। महाकुंभ के दौरान उन्होंने प्रयागराज में अपना शिविर लगाया था और संगम में स्नान किया था।

Related posts

OpenAI avd Anthropic

AI उद्योग के दो दिग्गज Anthropic And OpenAI की संभावित ऐतिहासिक IPO एंट्री…

June 7, 2026
Investment Forum 2026 in Indore

मध्यप्रदेश से लैटिन अमेरिका तक बढ़ी व्यापारिक उड़ान, 19% निर्यात वृद्धि ने खोले नए वैश्विक अवसर

June 7, 2026

जानें आखिर कौन थे बाबा शिवानंद?

महज चार साल की उम्र में ही बाबा शिवानंद अपने परिवार से अलग हो गए थे। छह साल की उम्र से ही उन्होंने योग को अपने जीवन का अहम हिस्सा बना लिया था। बताया जाता है कि बाबा शिवानंद का जन्म 8 अगस्त 1896 को अविभाजित बंगाल में स्थित श्रीहट्ट जिले के हरिपुर गांव में गोस्वामी ब्राह्मण परिवार में हुआ था। बाबा शिवानंद ने बाबा ओंकारानंद गोस्वामी से दीक्षा के साथ योग की शिक्षा हासिल की थी। आखिरी वक्त तक योग उनके साथ रहा। वे अक्सर योग को ही अपनी लंबी उम्र का आधार बताया करते थे।

कई लोग थे बाबा के मुरीद

बाबा शिवानंद ने योग के बल पर न सिर्फ 128 साल का स्वस्थ्य जीवन जिया, बल्कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ ही दुनिया के कई देशों के लोग उनके मुरीद थे। 21 मार्च 2022 को शिवानंद बाबा को पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। बता दें जब शिवानंद बाबा पद्मश्री लेने पहुंचे थे तो उन्होंने पीएम मोदी को प्रणाम किया था। इतना ही नहीं पीएम मोदी ने भी कुर्सी से खड़े होकर शिवानंद बाबा को हाथ जोड़कर और झुककर उनका अभिवादन स्वीकार किया था। तत्कलीन राष्ट्रपति कोविंद ने उन्हें अपने हाथों से पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया था। बताया जाता है कि शिवानंद बाबा कभी बीमार नहीं पड़े। यहां तक की 128 साल की उम्र में भी वह योगाभ्यास करते थे।

Post Views: 804
Tags: #passed away at the age of 128#Yoga guru Padmashree Shivanand Baba
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version