18 नवंबर की दोपहर के बाद चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने शनचन
पाओआन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर चीन में आयोजित होने वाली
एपेक नेताओं की अनौपचारिक बैठक में भाग लेने के लिए आये अमेरिकी
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अगवानी की।
शी चिनफिंग ने ट्रंप के साथ स्नेहपूर्वक हाथ मिलाया। चीनी सेना की
तीन टुकड़िय़ों के ऑनर आफ गार्ड्स ने उन्हें सलामी दी। चीनी बच्चों
ने ट्रंप को फूल देकर उनका स्वागत किया। लड़ाकू विमानों ने भी
आकाश से ट्रंप को सलामी दी।
शी चिनफिंग ने कहा कि इस सितंबर में मेरी अमेरिका यात्रा में
राष्ट्रपति ट्रंप ने अपनी पत्नी के साथ हवाई अड्डे जाकर अगवानी
की और भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया। चीन सभ्यता और
शिष्टाचार का देश है और पारस्परिक सम्मान एक परंपरा है। मैं आप
का फिर चीन-यात्रा करने का स्वागत करता हूं और आपके साथ चीन
अमेरिका सम्बंध, एशिया-प्रशांत सहयोग और विश्व परिस्थिति से जुड़े
महत्वपूर्ण सवालों पर रायों का गहन आदान-प्रदान करने तथा
सम्मान, निष्पक्षता और पारस्परिकता पर आधारित रणनीतिक
स्थिरता वाले रचनात्मक चीन-अमेरिका सम्बंध को आगे बढ़ाने की
प्रतीक्षा करता हूं।
ट्रंप ने राष्ट्रपति शी चिनफिंग का हवाई अड्डे आकर अगवानी करने
और चीनी पक्ष के विशेष प्रबंध पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने
कहा कि वे चीन की फिर यात्रा करने पर बहुत खुश हैं। राष्ट्रपति शी
जैसे महान नेता के साथ बार-बार मुलाकात करना बड़ी प्रसन्नता
का विषय है। विश्वास है कि मौजूदा यात्रा सफल रहेगी और दोनों
देशों के सम्बंधों को और आगे बढ़ाएगी।
(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)





