Friday, November 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

शी चिनफिंग ने पेइचिंग में स्थानीय विधायी चुनाव में मतदान किया

DigitalDesk by DigitalDesk
November 6, 2026
in मुख्य समाचार
0
शी चिनफिंग ने पेइचिंग में स्थानीय विधायी चुनाव में मतदान किया
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने शुक्रवार को पेइचिंग के एक मतदान केंद्र पर स्थानीय जनसभा के
प्रतिनिधियों को चुनने के लिए अपना मत डाला।

शी चिनफिंग, जो कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के महासचिव और केंद्रीय सैन्य
आयोग के अध्यक्ष भी हैं, ने पेइचिंग के शीछंग जिले के चोंगनानहाई चुनावी क्षेत्र के हुआइरनथांग
मतदान केंद्र पर शीछंग जिला जनसभा के प्रतिनिधियों को चुनने के लिए मतदान किया।
इस दौरान, उन्होंने बल देते हुए कहा कि जनसभा के प्रतिनिधियों का चुनाव जन प्रतिनिधि सभा
प्रणाली को बनाए रखने, सुधारने और प्रभावी ढंग से संचालित करने का आधार है, और यह देश के
राजनीतिक जीवन में एक महत्वपूर्ण घटना है। उन्होंने संपूर्ण जन लोकतंत्र का अभ्यास करने, पार्टी
के नेतृत्व को कायम रखने, लोकतंत्र को पूरी तरह से बढ़ावा देने, कानून का कड़ाई से पालन करने,
संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया की निगरानी को मजबूत करने का आह्वान किया और चुनाव प्रक्रिया के सही
दिशा में होने और स्वच्छ एवं निष्पक्ष तरीके से संचालित करने, तथा जनता के लिए संतुष्टि वाले
प्रतिनिधि चुनने को सुनिश्चित करने की अपील की।

Related posts

शी चिनफिंग ने ऑस्ट्रेलिया के 110 युवा छात्रों को भेजा पत्र, चीन-ऑस्ट्रेलिया दोस्ती मजबूत करने का दिया संदेश

शी चिनफिंग ने ऑस्ट्रेलिया के 110 युवा छात्रों को भेजा पत्र, चीन-ऑस्ट्रेलिया दोस्ती मजबूत करने का दिया संदेश

November 6, 2026
शांगहाई में सजा दुनिया का बाजार, नौवें CIIE का भव्य आगाज़

शांगहाई में सजा दुनिया का बाजार, नौवें CIIE का भव्य आगाज़

November 6, 2026

उस दिन दोपहर लगभग साढ़े 3 बजे, शी चिनफिंग हुआइरनथांग मतदान केंद्र पहुंचे, चुनाव संबंधी
मामलों की व्याख्या को ध्यानपूर्वक सुना, सत्यापन के लिए अपना मतदाता पंजीकरण कार्ड
कर्मचारियों को सौंपा, मतपत्र प्राप्त किया, मतपत्र लिखने वाले क्षेत्र में मतपत्र को ध्यानपूर्वक भरा,
और फिर मतपेटी के सामने पूरी गंभीरता से अपना वोट डाला

उस दिन, प्रधानमंत्री ली छ्यांग, चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा की स्थायी समिति के अध्यक्ष
चाओ लेची, चीनी जन राजनीतिक सलाहकार सम्मेलन की राष्ट्रीय समिति के अध्यक्ष वांग हूनिंग,
सीपीसी केंद्रीय समिति के सचिवालय के सचिव थ्साई छी, उप प्रधानमंत्री तिंग श्वेश्यांग और सीपीसी
केंद्रीय अनुशासन निरीक्षण आयोग के सचिव ली शी ने अपने-अपने मतदान केंद्र पर वोट डाला।
इसके अलावा, उप राष्ट्रपति हान चंग और पूर्व राष्ट्रपति हू चिनथाओ ने अलग-अलग तौर पर

कर्मचारी को मतदान केंद्र पर उनके वोट डालने का जिम्मा सौंपा।
6 नवंबर को, पेइचिंग में कुल 13,054 मतदान केंद्र स्थापित किए गए। विभेदक चुनावों के माध्यम
से 4,898 नए जिला जनसभा प्रतिनिधि और 11,137 टाउनशिप जनसभा प्रतिनिधि चुने जाएंगे।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

 

 

 

 

 

 

 

Tags: #XiJinping #China #Beijing #LocalElections #ChinaNews #ChinesePolitics #CMG
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

बागी सांसदों की सदस्यता पर फैसला या फिर सियासी इंतजार? राहुल गांधी के बहस के चैलेंज पर ओम बिरला की नसीहत!

om-birla-piece-of-advice-in-response-to-rahul-gandhi-challenge-for-a-debate

बागी सांसदों की सदस्यता पर फैसला या फिर सियासी इंतजार? राहुल गांधी के बहस के चैलेंज पर ओम बिरला की नसीहत!

दिल्ली
Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

धर्म
Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version