Friday, September 25, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

अमेरिका पहुंचे शी चिनफिंग, दुनिया की नजर चीन-अमेरिका वार्ता पर

DigitalDesk by DigitalDesk
September 25, 2026
in मुख्य समाचार
0
अमेरिका पहुंचे शी चिनफिंग, दुनिया की नजर चीन-अमेरिका वार्ता पर
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग की अमेरिका यात्रा शुरू हो गई है। राष्ट्रपति शी 23 से
25 सितंबर तक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निमंत्रण पर अमेरिका की
राजकीय यात्रा पर हैं। चीनी विदेश मंत्रालय के अनुसार, राष्ट्रपति शी और ट्रंप
चीन-अमेरिका संबंधों तथा विश्व शांति और विकास से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर गहन
विचार-विमर्श करेंगे।

यह यात्रा इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि छह महीने के भीतर दोनों
राष्ट्राध्यक्षों की यह दूसरी पारस्परिक यात्रा है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता
क्वो च्याखुन ने इसे ऐतिहासिक महत्व का बताते हुए कहा है कि चीन अमेरिका के
साथ संवाद और सहयोग मजबूत करने तथा मतभेदों का उचित प्रबंधन करने के
लिए तैयार है।

Related posts

फंग लियुआन और अमेरिकी राष्ट्रपति की पत्नी मेलानिया ने नेशनल

फंग लियुआन और अमेरिकी राष्ट्रपति की पत्नी मेलानिया ने नेशनल

September 25, 2026
ट्रंप: राष्ट्रपति शी चिनफिंग और मेरे बीच गहरी दोस्ती कायम हुई है

ट्रंप: राष्ट्रपति शी चिनफिंग और मेरे बीच गहरी दोस्ती कायम हुई है

September 25, 2026

एक पत्रकार के नजरिये से देखें तो इस यात्रा की सबसे बड़ी अहमियत यही है कि
दुनिया की दो प्रमुख शक्तियां ऐसे समय सीधे संवाद कर रही हैं, जब व्यापार,
तकनीक, महत्वपूर्ण खनिजों और वैश्विक सुरक्षा जैसे मुद्दों पर दोनों के बीच
मतभेद मौजूद हैं।

राष्ट्रपति शी की यात्रा पर दुनिया की नजर इसलिए भी है कि इसके परिणाम
केवल चीन और अमेरिका तक सीमित नहीं रहेंगे। दोनों देशों के बीच आर्थिक और
रणनीतिक संबंधों में आने वाला कोई भी बदलाव वैश्विक व्यापार, निवेश और
आपूर्ति श्रृंखलाओं को प्रभावित कर सकता है।

नई दिल्ली में ब्रिक्स के मंच से बहुपक्षीय सहयोग का संदेश देने के बाद चीनी
राष्ट्रपति शी चिनफिंग अपनी पत्नी फंग लीयुआन के साथ अमेरिका पहुंच गए हैं।
ज्वाइंट बेस एंड्रयूज पहुंचने पर राष्ट्रपति शी का 21 तोपों की सलामी और सैन्य
बैंड के साथ औपचारिक स्वागत किया गया। अमेरिकी बच्चों ने राष्ट्रपति शी और
उनकी पत्नी को फूल भी भेंट किए।

जानकारी के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति शी को “महान

नेता” बताया और उनके आगमन को “एक महान क्षण” कहा।
अमेरिका पहुंचने पर जारी अपने लिखित बयान में राष्ट्रपति शी ने कहा कि चीन
और अमेरिका दोनों महान राष्ट्र हैं और दोनों देशों की जनता महान है। उन्होंने
कहा कि दोनों देशों को प्रतिद्वंद्वी के बजाय साझेदार होना चाहिए।
राष्ट्रपति शी ने यह भी कहा कि चीनी राष्ट्र के महान पुनरुत्थान को साकार करना
और अमेरिका को फिर से महान बनाना एक-दूसरे के साथ पूरी तरह सह-अस्तित्व
में रह सकता है, एक-दूसरे को मजबूत कर सकता है और दुनिया के लिए लाभकारी
हो सकता है।

राष्ट्रपति शी की यह यात्रा ऐसे समय हो रही है जब चीन और अमेरिका के बीच
व्यापार, तकनीक और वैश्विक मामलों को लेकर कई महत्वपूर्ण मुद्दे चर्चा में हैं।
ऐसे में दोनों राष्ट्राध्यक्षों की मुलाकात पर पूरी दुनिया की नजर है। यह देखना
महत्वपूर्ण होगा कि दोनों नेता सहयोग के क्षेत्रों को कैसे आगे बढ़ाते हैं और मौजूदा
मतभेदों को किस तरह प्रबंधित करते हैं।

इस यात्रा को समझने का शायद सबसे महत्वपूर्ण बिंदु यही है कि चीन और
अमेरिका के बीच मौजूद सभी मतभेदों के एक बैठक में समाप्त हो जाने की
उम्मीद करना वास्तविक नहीं होगा।

थाईवान, तकनीकी प्रतिबंध, व्यापार नीति और वैश्विक भू-राजनीति जैसे मुद्दे
जटिल हैं। लेकिन कूटनीति का महत्व केवल तब नहीं होता जब दोनों पक्षों की
सोच एक जैसी हो। उसका वास्तविक महत्व तब सामने आता है जब मतभेदों के
बावजूद संवाद के रास्ते खुले रखे जाएं।

फिलहाल दुनिया की निगाहें वाशिंगटन पर हैं—जहां अगले तीन दिनों में होने
वाली उच्चस्तरीय बातचीत चीन-अमेरिका संबंधों की आगे की दिशा के लिए
महत्वपूर्ण संकेत दे सकती है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग) (लेखक—देवेंद्र सिंह)

 

 

 

 

Tags: #XiJinping #DonaldTrump #ChinaUSRelations #China #USA #Washington #USChina #InternationalRelations
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन
हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

स्पेशल
30 गेंदों में शतक, फिर ध्यान की मुद्रा में बैठे अभिषेक शर्मा; पिता ने बताया सफलता का राज

30 गेंदों में शतक, फिर ध्यान की मुद्रा में बैठे अभिषेक शर्मा; पिता ने बताया सफलता का राज

मुख्य समाचार

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version