27 अक्तूबर को चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने लुइज़ इनासियो लूला
दा सिल्वा को लगातार निर्वाचित होकर एक बार फिर ब्राजील का
राष्ट्रपति बनने पर तार भेजकर बधाई दी।
शी चिनफिंग ने कहा कि राष्ट्रपति लूला ने चीन-ब्राजील सम्बंधों को बेहतर
बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इन वर्षों में, मैंने कई मायनों में
राष्ट्रपति लूला के साथ निकट संपर्क बनाए रखा है, और एक बेहतर दुनिया
और अधिक टिकाऊ पृथ्वी के साथ एक समान भविष्य वाले समुदाय को
बनाने के लिए चीन-ब्राजील साझेदारी को आगे बढ़ाने में नई प्रगति की है।
दोनों देशों के बीच सम्बंध महत्वपूर्ण हैं, विश्व स्तर पर रणनीतिक हैं, और
वैश्विक दक्षिण में सहयोग की एक मिसाल बन गए हैं। मैं राष्ट्रपति लूला
के साथ काम करने के लिए तैयार हूं ताकि साझा भविष्य के साथ चीन-
ब्राजील समुदाय के निर्माण की प्रक्रिया को लगातार नई ऊंचाइयों पर ले
जाया जा सके, दोनों देशों के बीच अधिक रणनीतिक तालमेल के लिए
बेहतर भविष्य का निर्माण किया जा सके और दोनों देशों के लोगों की
भलाई को लगातार बढ़ाया जा सके।
27 अक्तूबर को चीनी उप राष्ट्रपति हानचंग ने भी गेराल्डो
अल्कमिन को लगातार ब्राजीली उप राष्ट्रपति बनने पर बधाई दी।
(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)





