Tuesday, October 27, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home धर्म

2026 वैश्विक शासन फोरम (श्योंगआन) ने विजन पेपर जारी किया

DigitalDesk by DigitalDesk
October 27, 2026
in धर्म, मुख्य समाचार
0
2026 वैश्विक शासन फोरम (श्योंगआन) ने विजन पेपर जारी किया
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

2026 वैश्विक शासन फोरम (श्योंगआन) का आयोजन 23 से 25 अक्टूबर तक उत्तरी चीन के हपेई
प्रांत के श्योंगआन न्यू एरिया में किया गया। इसमें 97 देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के
राजनीतिक, शैक्षणिक, रणनीतिक और व्यावसायिक क्षेत्रों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस
दौरान फोरम का विजन पेपर जारी किया गया।

विजन पेपर में कहा गया कि चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग की ओर से प्रस्तावित वैश्विक शासन पहल
में संप्रभु समानता, अंतरराष्ट्रीय कानून, बहुपक्षवाद, जन-केंद्रित विकास और व्यावहारिक कार्रवाई
पर जोर दिया गया है। प्रतिभागियों के मुताबिक, ये सिद्धांत वैश्विक शासन के सामने मौजूद नई
समस्याओं और चुनौतियों का समाधान करने में मददगार हो सकते हैं। साथ ही, मौजूदा अनिश्चित
और अस्थिर अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों में ये उपयोगी विचार प्रस्तुत करते हैं और इन्हें दुनिया भर में
व्यापक समर्थन मिल रहा है।

Related posts

Weather Update: अर्बन फ्लडिंग का बढ़ता खतरा मुंबई, दिल्ली से इंदौर तक शहरों में जलभराव क्यों बन रहा बड़ी चुनौती?

Weather Update: अर्बन फ्लडिंग का बढ़ता खतरा मुंबई, दिल्ली से इंदौर तक शहरों में जलभराव क्यों बन रहा बड़ी चुनौती?

October 27, 2026
Team India: अभिषेक शर्मा का तूफान! 38 गेंदों में 113 रन ठोककर आउट, भारत की जीत लगभग तय

Team India: अभिषेक शर्मा का तूफान! 38 गेंदों में 113 रन ठोककर आउट, भारत की जीत लगभग तय

October 27, 2026

पेपर में यह भी कहा गया कि राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने फोरम को पत्र भेजकर अंतरराष्ट्रीय समुदाय
के बीच एकजुटता और सहयोग बढ़ाने तथा अधिक न्यायपूर्ण और समान वैश्विक शासन व्यवस्था
बनाने का संदेश दिया। इससे इस दिशा में मिलकर काम करने के अंतरराष्ट्रीय समुदाय के विश्वास
और संकल्प को मजबूती मिली है। प्रतिभागियों ने चीन में वैश्विक शासन अनुसंधान केंद्र की
स्थापना का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि यह केंद्र वैश्विक शासन व्यवस्था में सुधार के लिए
महत्वपूर्ण बौद्धिक सहयोग प्रदान करेगा। उनका मानना है कि वैश्विक शासन पहल को साझा
अंतरराष्ट्रीय प्रयासों में बदलना समय की जरूरत है।

विजन पेपर के अनुसार, फोरम में विश्वास और सहयोग का पुनर्निर्माण: परिवर्तन की एक सदी और
वैश्विक शासन में सुधार विषय पर विस्तार से चर्चा हुई। इसमें संयुक्त राष्ट्र को केंद्र में रखकर
अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था मजबूत करने, विकास को गति देने, अंतरराष्ट्रीय आर्थिक और वित्तीय
व्यवस्था में सुधार करने तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), साइबरस्पेस और बाहरी अंतरिक्ष जैसे नए
क्षेत्रों में शासन व्यवस्था विकसित करने पर विचार किया गया।

इसके अलावा, विभिन्न सभ्यताओं के बीच संवाद, आदान-प्रदान और एक-दूसरे से सीखने के महत्व
पर भी चर्चा हुई। इन विचार-विमर्शों के आधार पर प्रतिभागियों ने वैश्विक शासन के भविष्य को
लेकर 10 प्रमुख परिकल्पनाएं पेश कीं।

इन परिकल्पनाओं में शामिल हैं:वैश्विक शासन प्रणाली में सुधार और उसे बेहतर बनाना,
बहुपक्षवाद को कायम रखना, विकास को वैश्विक प्राथमिकता के रूप में सर्वसम्मति प्राप्त करना,
हाथ मिलाकर जलवायु परिवर्तन से निपटना, विश्व व्यापार संगठन को केंद्र में रखते हुए बहुपक्षीय
व्यापार प्रणाली की प्रामाणिकता और प्रभावशीलता को बनाए रखना, संवाद को सुदृढ़ करते हुए
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा प्रणाली के परिवर्तन को बढ़ावा देना, एआई के वैश्विक शासन में संयुक्त राष्ट्र के
प्रमुख मंच की भूमिका का लाभ उठाना, बाह्य अंतरिक्ष का प्रशासन हमेशा अंतरराष्ट्रीय कानून का
पालन करते हुए बाह्य अंतरिक्ष के शांतिपूर्ण उपयोग को बढ़ावा देगा, संयुक्त राष्ट्र चार्टर और अन्य
अंतरराष्ट्रीय नियमों के उद्देश्यों और सिद्धांतों का पालन करते हुए साइबरस्पेस में शांति और
स्थिरता की रक्षा करना, और विभिन्न माध्यमों से लोगों के बीच आदान-प्रदान को गहरा करते हुए
शासन में आपसी विश्वास को बढ़ावा देना।

इसके अलावा, विजन पेपर में प्रतिनिधियों ने वैश्विक शासन व्यवस्था में सुधार के लिए चीन के
योगदान की सराहना की। उन्होंने वैश्विक शासन पहल को मिलकर आगे बढ़ाने और मानव जाति के
साझा भविष्य वाले समुदाय के निर्माण की दिशा में काम करने की इच्छा भी जताई।
फोरम के दौरान प्रतिनिधियों ने श्योंगआन न्यू एरिया का दौरा भी किया। उन्होंने कहा कि इस नए
क्षेत्र की योजना और निर्माण से जुड़ी अवधारणाएं वैश्विक शासन व्यवस्था में सुधार के लिए उपयोगी
अनुभव और संदर्भ प्रदान कर सकती हैं।

गौरतलब है कि श्योंगआन न्यू एरिया की स्थापना वर्ष 2017 में हुई थी। यह पेइचिंग से दक्षिण-
पश्चिम दिशा में लगभग 105 किलोमीटर की दूरी पर, पेइचिंग-थ्येनचिन-हपेई के भीतरी क्षेत्र में
स्थित है। यह चीन का 19वां राष्ट्रीय स्तर का नया क्षेत्र है और चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय
समिति तथा राज्य परिषद द्वारा स्थापित किया गया राष्ट्रीय स्तर का नया क्षेत्र है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

 

 

Tags: #GlobalGovernanceForum #China #GlobalGovernance #UnitedNations #InternationalRelations #AI治理 #विश्वशासन #LiveIndiaNews
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

धर्म
Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश
अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version