केंद्रीय समाजवाद संस्थान की स्थापना की 70वीं वर्षगांठ पर शी चिनफिंग का बधाई पत्र

केंद्रीय समाजवाद संस्थान की स्थापना की 70वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य
में समारोह 20 अक्तूबर को चीन की राजधानी पेइचिंग में आयोजित
हुआ। समारोह में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के महासचिव,
राष्ट्रपति और केंद्रीय सैन्य आयोग के अध्यक्ष शी चिनफिंग का बधाई पत्र
पढ़ाया गया।

बधाई पत्र में शी चिनफिंग ने कहा कि पिछले 70 सालों में केंद्रीय
समाजवाद संस्थान ने चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के बाहर ऐसे कई प्रमुख
व्यक्तियों को तैयार किया, जिनकी आकांक्षा पार्टी जैसी ही है और जो
पार्टी के साथ एकजुट होकर काम करते हैं। देशभक्त पुनरेकीकरण का
मोर्चा मजबूत करने और विकसित करने में केंद्रीय समाजवाद संस्थान ने
अहम योगदान किया।

शी चिनफिंग ने आशा जताई कि नई शुरुआत पर केंद्रीय समाजवाद
संस्थान नए युग में चीनी विशेषता वाले समाजवाद की विचारधारा के
निर्देशन में स्कूल चलाने की सही दिशा पर दृढ़ता से कायम रहेगा,
राजनीतिक प्रशिक्षण को मजबूत करना जारी रखेगा, व्यापक रूप से
राजनीतिक सहमति बनाएगा और शिक्षण, अनुसंधान व संस्थागत प्रबंधन
के मानकों में निरंतर सुधार करेगा, ताकि भूमिका निभाकर पार्टी और देश
के समग्र कार्य में बेहतर सेवा की जा सके।

सीपीसी की केंद्रीय समिति के पोलित ब्यूरो की स्थाई समिति के
सदस्य और चीनी जन राजनीतिक सलाहकार सम्मेलन के अध्यक्ष वांग
हूनिंग ने समारोह में भाषण दिया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version