14 अक्टूबर को चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 140वें चीन आयात-निर्यात मेले (कैंटन मेले) को
बधाई संदेश भेजा।
अपने बधाई संदेश में शी चिनफिंग ने कहा कि पिछले 70 वर्षों में कैंटन मेले ने चीन और दूसरे देशों
के बीच व्यापारिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाई है। आज यह मेला चीन के
खुलेपन को और बढ़ाने तथा खुली विश्व अर्थव्यवस्था के निर्माण को प्रोत्साहित करने वाला एक
महत्वपूर्ण मंच बन गया है।
उन्होंने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में चीन दुनिया के सभी देशों के साथ मिलकर बहुपक्षीय
व्यापार व्यवस्था की रक्षा करना चाहता है। इसके साथ ही, चीन वैश्विक औद्योगिक और आपूर्ति
शृंखलाओं को स्थिर बनाए रखने, अंतरराष्ट्रीय आर्थिक और व्यापारिक सहयोग का विस्तार करने
तथा आपसी लाभ को बढ़ावा देने के लिए भी प्रतिबद्ध है।
राष्ट्रपति शी ने यह भी कहा कि चीन समावेशी आर्थिक वैश्वीकरण को आगे बढ़ाने के लिए अन्य
देशों के साथ काम करने को तैयार है, ताकि दुनिया के विकास और समृद्धि को नई गति मिल सके।
गौरतलब है कि 140वें कैंटन मेले का उद्घाटन 14 अक्टूबर को दक्षिण चीन के क्वांगतोंग प्रांत की
राजधानी क्वांगचो में हुआ। इसका आयोजन चीन के वाणिज्य मंत्रालय और क्वांगतोंग प्रांत की जन
सरकार ने संयुक्त रूप से किया है। इस मेले की शुरुआत 1957 में हुई थी, तब से इसका आयोजन हर
साल दो बार किया जाता है। इस वर्ष कैंटन मेले की स्थापना की 70वीं वर्षगांठ है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)