चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग की मिस्र की राजकीय यात्रा के दौरान चाइना
मीडिया ग्रुप (सीएमजी) द्वारा निर्मित “शी चिनफिंग के पसंदीदा कालजयी
उद्धरण”के अरबी संस्करण का प्रसारण 1 सितंबर से मिस्र के प्रमुख मीडिया
आउटलेट्स पर शुरू होगा, जिनमें मिस्र का राष्ट्रीय टेलीविजन, नील टेलीविजन,
सन टेलीविजन, टुडे न्यूज और अल-अहराम शामिल हैं।
हाल के दिनों में, मिस्र और अरब क्षेत्र के 30 से अधिक मुख्यधारा के मीडिया
आउटलेट्स, जिनमें अल अख़बार, अल-अहराम, मिडिल ईस्ट न्यूज़ एजेंसी, इराक
की अजनेदीन न्यूज़ एजेंसी और जॉर्डन का डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क शामिल हैं, ने
कार्यक्रम के प्रसारण का पूर्वावलोकन किया है, जिससे मिस्र के समाज के सभी
क्षेत्रों में व्यापक प्रत्याशा और ध्यान आकर्षित हुआ है।
यह कार्यक्रम आर्थिक विकास, तकनीकी नवाचार, पारिस्थितिक सभ्यता और
सामाजिक जीवन आदि विषयों पर केंद्रित है। इसमें राष्ट्रपति शी चिनफिंग के
महत्वपूर्ण भाषणों और लेखों में उद्धृत प्राचीन चीनी ग्रंथों के चुनिंदा उत्कृष्ट
उद्धरण शामिल किए गए हैं। ये उद्धरण उनके शासन दर्शन की ऐतिहासिक और
सांस्कृतिक नींव को समझने में मदद करते हैं। साथ ही, वैश्विक मुद्दों से निपटने
में चीन के अनुभव और बुद्धिमत्ता को भी सामने रखते हैं।
1 सितंबर को मिस्र के सरकारी समाचार पत्र अल अख़बार ने अपने पहले पृष्ठ
पर एक घोषणा प्रकाशित की कि यह कार्यक्रम जल्द ही मिस्र में प्रसारित किया
जाएगा, साथ ही कार्यक्रम की सामग्री का विस्तृत विवरण भी दिया।
(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)





