Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

Wrestling Federation of India Controversy:कुश्ती महासंघ विवाद, सचिव सस्पेंड, बैठक रद्द आगे क्या होगा?

DigitalDesk by DigitalDesk
January 22, 2023
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति
0
Wrestling Federation of India Controversy:कुश्ती महासंघ विवाद, सचिव सस्पेंड, बैठक रद्द आगे क्या होगा?

Canceled the meeting of the WFI after the Sports Ministry's ban, the meeting was on Sunday

0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

Wrestling Federation of India Controversy पहलवानों के विवाद के बाद पहली बार आयोजित होने वाली भारतीय कुश्ती महासंघ की बैठक अचानक रविवार सुबह रद्द कर दी गई। बता दें कुश्ती महासंघ की रविवार को अयोध्या में वार्षिक आम बैठक यानी AGM होना थी, जिसे रद्द कर दिया गया है। हालांकि बैठक के पहले खेल मंत्रालय ने एक्शन लिया है। इस एक्शन के तहत सहायक सचिव को सस्पेंड किया गया है। सहायक सचिव विनोद तोमर को सस्पेंड किया है। बैठक ब्रज भूषण शरण सिंह शामिल नहीं होगें।बैठक उत्तरप्रदेश के गोंड़ा में होगी।इसके पहले खेल मंत्रालय ने कुश्ती महासंघ के जुड़ी सभी गतिविधियों पर रोक लगा दी है। इस बीच खेल मंत्रालय की ओर से बनी जांच समिति कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष ब्रज भूषण शरण सिंह पर लगे आरोपों की जांच कर रही है।

  • कुश्ती संघ के सभी कामों पर रोक
  • एक्शन में सरकार
  • बढ़ सकती हैं बृजभूषण सिंह की मुश्किलें
  • WFI के असिस्टेंट सेक्रेटरी का किया सस्पेंड
  • रैंकिग टूर्नामेंट को भी रद्द करने का आदेश

बीजेपी के लिए खड़ी हो रही परेशानी

पहलवानों का विरोध प्रदर्शन बीजेपी के लिए सिरदर्द बन चुका है। भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन शोषण के आरोपों के मामले ने सियासी गलियारे में भी खलबली मचा रखी है। भले ही केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से बातचीत के बाद पहलवानों ने फिलहाल प्रदर्शन स्थगित कर दिया। लेकिन माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में ये विवाद एक बार फिर तूल पकड़ सकता है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

फेडरेशन के सहायक सचिव के खिलाफ एक्शन

पहलवान और डब्ल्यूएफआई विवाद में पहली कार्रवाई करते हुए खेल मंत्रालय ने फेडरेशन के सहायक सचिव विनोद तोमर को निलंबित कर दिया है। तोमर ने शनिवार शाम को ही कहा था कि महासंघ के ज्यादातर लोग बृजभूषण शरण सिंह के साथ हैं। व्यक्तिगत तौर पर भी उन्हें खिलाड़ियों के आरोप सही नहीं लगते। वे बृजभूषण सिंह के साथ 12 साल से जुड़े हैं। बृजभूषण ऐसे नहीं हैं। खिलाड़ियों के आरोप निराधार हैं। तीन चार दिन हो गए और आरोप लगाने वालों ने अभी तक कोई सबूत पेश नहीं किया है। बता दें डब्ल्यूएफआई द्वारा खेल मंत्रालय को लिखे जाने और उसके अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर लगे आरोपों को खारिज करने के बाद मंत्रालय ने यह कार्रवाई की।

डब्ल्यूएफआई को किया जा रहा बदनाम

भारतीय कुश्ती महासंघ यानी डब्ल्यूएफआई की ओर से खेल मंत्रालय के नोटिस का जवाब दिया है। फेडरेशन की ओर से कहा गया है कि प्रदर्शनकारी खिलाड़ी अपने निजी स्वार्थ के लिए डब्ल्यूएफआई को बदनाम कर रहे हैं। विरोध के पीछे उनका निजी एजेंडा है। अध्यक्ष या डब्ल्यूएफआई में कोई भी मनमानी से कुछ नहीं कर सकता। यहां कुप्रबंधन की कोई गुंजाइश नहीं है।

बैठक में लिया जा सकता था बड़ा फैसला

वहीं भारतीय कुश्ती फेडरेशन में मचे घमासान के बीच उम्मीद की जा रही थी कि फेडरेशन के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है। उन्होंने रविवार 22 जनवरी को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में कुश्ती संघ की कार्यकारिणी बैठक बुलाई थी, लेकिन रविवार को अचानक बैठक रद्द करने का निर्णय ले लिया गया। बताया जा रहा है कि बैठक टालने का फैसला खेल मंत्रालय की रोक के चलते लिया गया है। अब 4 हफ्ते तक यह बैठक नहीं होगी। बता दें रविवार को होने वाली बैठक में बृजभूषण अपना पक्ष कार्यकारिणी के सदस्यों के सामने रखने वाले थे।

Post Views: 207
Tags: Controversysports ministryWFI assistant secretary suspendedwrestlerWrestling Federation of India
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version