Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home राजनीति

पहलवानों का दंगल,बृजभूषण शरण सिंह को कौन सी ताकत बचा रही है

ठाकुर और जाटों की नाराजगी का डर

DigitalDesk by DigitalDesk
April 25, 2023
in उत्तर प्रदेश, राजनीति
0
पहलवानों का दंगल,बृजभूषण शरण सिंह को कौन सी ताकत बचा रही है
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

6 बार के सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह काफी चर्चा में है। वजह ये है कि उन पर महिला पहलवानों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। जांच हुई लेकिन रिपोर्ट में क्या हुआ इसका खुलासा भी नहीं हो पाया है। ऐसे में नाराजगी और बढ़ी तो एक बार फिर पहलवानों ने दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना दिया। इसके बाद भी न तो बृजभूषण को पद से हटाया गया और न ही प्रकरण दर्ज हुआ। अब देश के शीर्षस्थ न्यायालय से एफआईआर कराने के लिए गुहार लगाई गई।

.       ​सियासी समीकरण में उलझ रही है कार्रवाई
.       पश्चिम उत्तर प्रदेश में ठाकुरों के बीच पैठ
.       टाडा सहित कई मामले दर्ज
.       11 साल से कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष है बृजभूषण सिंह
.        खाप पंचायतें भी कर चुकी हैं विरोध

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

ठाकुर और जाटों की नाराजगी का डर

ऐसे में यह सवाल उठना लाजिमी है कि आखिर वो कौन से कारण है जिसकी वजह से भाजपा के सांसद और बाहुबली की छवि वाले बृजभूषण सिंह पर शिंकजा नहीं कसा जा रहा है। राजनीति की दृष्टि से देखें तो पूरा मामला वोट बैंक के इर्दगिर्द घूमता नजर आता है। 11 साल से कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष पद पर काबिज बृजभूषण सिंह पर कार्रवाई न होने की वजह से हरियाणा की तमाम खाप पंचायतें भी नाराज हैं। भाजपा से सामने मुसीबत ये है कि उन पर कार्रवाई होती है तो यूपी में ठाकुर समुदाय की नाराजगी झेलना पड़ सकती है और भाजपा जोखिम उठाना नहीं चाहेगी। बृजभूषण सिंह ठाकुर समुदाय के नेता माने जाते हैं जमीनी पकड़ भी ठीक ठाक है। बाहुबली छवि होने के नाते उनका विरोध भी बहुत ज्यादा नहीं हो पाता है। उनकी पत्नी केतकी सिंह सांसद रह चुकीं हैं और बेटा दो बार से विधायक है। विरोधी कोई है नहीं,जो थे भी वो या तो दुनिया में नहीं है या फिर ​वे जेल में हैं। इसलिए कहा जाता है कि सिंह का पूर्वांचल के सियासी अखाड़े में कोई विरोधी नहीं है। ऐसे कदृावर नेता पर कार्रवाई होती है तो भाजपा के सियासी समीकरण बिगड़ सकते हैं।

चौंकाने वाले खुलासे

देश की महिला पहलवानों ने बृजभूषण सिंह के बारे जो खुलासे किए हैं वो चौंकाने वाले हैं।
पहलवान विनेश फोगट ने आरोप लगाते हुए कहा कि बृजभूषण शरण सिंह कई सालों से म​हिला पहलवानों का यौन शोषण कर रहे है। इसके अलावा राष्ट्रीय शिविरों में कोचों ने शोषण किया है। जांच के लिए समिति बनी,लेकिन आगे क्या हुआ हम लोगों को कोई जानकारी नहीं दी गई।

टाडा के तहत हुआ था मामला दर्ज

भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह पर आतंकी गतिविधियों में लिप्त होने के आरोप भी लगे। जिसके कारण उन पर टाडा के तहत मामला भी दर्ज हुआ। बाद में सीबीआई की अदालत ने उन्हे बरी कर दिया था। रांची की एक घटना काफी चौंकाने वाली थी। जब मंच से कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण ने एक पहलवान को मंच पर ही थप्पड़ जड़ दिया। कारण सिर्फ इतना था कि रांची में अंडर 15 के तहत पहलवानों का चयन होना था। एक युवक गलत जानकारी देकर चयनित होने की फिराक में था। जिसकी जानकारी सिंह को हो गई थी तभी उन्होंने गुस्से में आकर मंच पर ही थप्पड़ मार दिया।

कई दर्जन स्कूल कॉलेज

चुनावी घोषणा पत्र के मुताबिक बृजभूषण सिंह के पास तमाम लक्सरी गाड़ियों के अलावा कई स्कूल और कालेज हैं। उनकी अपनी 10 करोड़ की चल और अचल संपत्ति है। जबकि उनकी पत्नी के पास 6 करोड़ की संपत्ति है।

Post Views: 229
Tags: Up News
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version