Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य महाराष्ट्र

WPL-2023: महिला प्रीमियर लीग का आगाज आज,मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच कांटे की टक्कर,हरमन का दांव सफल होगा या बेथ मूनी मारेंगी बाजी?

DigitalDesk by DigitalDesk
March 4, 2023
in महाराष्ट्र, मुख्य समाचार, मुंबई, स्पेशल
0
WPL 2023
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन का आज शनिवार को आगाज हो रहा है। पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स की टीम के बीच खेला जाएगा। ये मुकाबला शाम साढ़े 7 बजे से होगा। मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में दोनों टीमें आमने सामने होंगी। मुंबई टीम को भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर लीड कर रही हैं। तो वहीं गुजरात की कमान विकेटकीपर बेथ मूनी हाथों में है। इस आयोजन के साथ महिला क्रिकेट के लिए एक नए युग की शुरुआत होने जा रहीहै। माना जा रहा है कि IPL की तर्ज पर इस लीग से भारतीय महिला क्रिकेट टीम और उसकी खिलाड़ियों को अधिक फायदा होने वाला है।

इस तरह होगी टूर्नामेंट की शुरुआत

वुमन प्रीमियर लीग यानी WPL का उद्घाटन भव्य तरीके से होगा। इसमें बीसीसीआई कोई कसर नहीं छोड़ने वाला है। आयोजन का आगाज धमाकेदार तरीके से प्लान किया गया। बताया जाता है कि आज शनिवार को डीवाई पाटिल स्टेडियम में होने वाले इस समारोह में बॉलीवुड सुपरस्टार कियारा आडवाणी के साथ कृति सैनन हिस्सा लेंगी। इसी के साथ जाने-माने सिंगर एपी ढिल्लों डब्ल्यूपीएल एंथम गाएंगे। इस दौरान सभी टीमों की कप्तान भी मौजूद रहेगी।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

5 बेहतरीन टीमों के बीच होगा मुकाबला

बता दें WPL में दुनिया की कुछ बेहतरीन खिलाड़ी शामिल हैं। प्रतियोगिता चैंपियन का फैसला पांच टीमों के बीच सर्वश्रेष्ठ टीम के लिए मुकाबला होगा। इस दौरान चैंपियनशिप और सेमीफाइनल मैचअप सहित 22 मैच होंगे। सभी खेलों के लिए डे-नाइट शेड्यूलिंग तय की गई है। प्रतियोगिता में स्मृति मंधाना, मिताली राज, झूलन गोस्वामी, हरमनप्रीत कौर और एलिस पेरी सहित कुछ सबसे प्रसिद्ध महिला क्रिकेटर शामिल हैं। प्रतियोगिता के रोमांचकारी होने की उम्मीद की जा रही है। WPL 2023 शेड्यूल की बात करें तो 4 से 26 मार्च तक मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम और डीवाई पाटिल स्टेडियम में होगा। प्रतियोगिता में नॉकआउट राउंड होंगे। जिसके बाद चैंपियनशिप गेम होगा। एक राउंड-रॉबिन प्रारूप का उपयोग हर पक्ष को एक दूसरे के खिलाफ मैच करने के लिए किया जाएगा। वहीं प्लेऑफ की विजेता, जो एकल-उन्मूलन प्रारूप का अनुसरण करेगी, को 2023 के लिए महिला प्रीमियर लीग चैंपियन घोषित किया जाएगा।

पहला ही मुकाबला कांटे का

मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच शाम को होने वाला पहला मुकाबला कांटे का होने की उम्मीद है। मुंबई में कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ-साथ हैली मैथ्यूज़ और नताली सीवर जैसी धाकड़ खिलाड़ी शामिल हैं। वहीं गुजरात टीम की कमान ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बल्लेबाज बेथ मूनी संभाल रही हैं। उनके साथ गुजरात की टीम में भी स्नेह राणा, हरलीन देओल और एश्ले गार्डनर जैसी बड़ी खिलाड़ी मौजूद रहेंगी। ऐसे में WPL का यह पहला मुकाबला बेहद कांटे का होने की उम्मीद है।

इस प्रकार है Mumbai Indians की टीम

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), नताली साइवर, अमेलिया केर, पूजा वस्त्राकर, यास्तिका भाटिया, हीदर ग्राहम, इसाबेल वोंग, अमनजोत कौर, धारा गूजर, सायका इशाक, हेले मैथ्यूज, क्लो ट्रायॉन, हुमैरा खाजी, प्रियंका बाला, सोनम यादव, जिंतमणि कलिता, नीलम बिष्ट।

Gujrat Giants टीम की धाकड़ खिलाड़ी

बेथ मूनी कप्तानी संभाल रही हैं तो उनके साथ् स्नेह राणा, एश्लेग गार्डनर, सोफिया डंकले, एनाबेल सदरलैंड, हरलीन देओल, डिआंड्रा डॉटिन, सबिनेनी मेघना, जॉर्जिया वेयरहम, मानसी जोशी, दयालन हेमलता, मोनिका पटेल, तनुजा कंवर, सुषमा वर्मा, हर्ले गाला, अश्विनी कुमारी, परुणिका सिसोदिया, शबमन शकील शामिल हैं।

इस तरह होंगे WPL 2023 महिला प्रीमियर लीग के मैच

date mach venue timing
4 मार्च गुजरात जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस डीवाई पाटिल शाम 7:30 बजे
5 मार्च रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स ब्रेबोर्न दोपहर 3:30 बजे
5 मार्च यूपी वॉरियर्स बनाम गुजरात जायंट्स डीवाई पाटिल शाम 7:30 बजे
6 मार्च मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ब्रेबॉर्न शाम 7:30 बजे
7 मार्च दिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वॉरियर्स डीवाई पाटिल शाम 7:30 बजे
8 मार्च गुजरात जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ब्रेबॉर्न शाम 7:30 बजे
9 मार्च दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस डीवाई पाटिल शाम 7:30 बजे
10 मार्च रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम यूपी वॉरियर्स ब्रेबॉर्न शाम 7:30 बजे
11 मार्च गुजरात जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स शाम 7:30 बजे शाम 7:30 बजे
12 मार्च यूपी वॉरियर्स बनाम मुंबई इंडियंस ब्रेबोर्न शाम 7:30 बजे
13 मार्च दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर डीवाई पाटिल शाम 7:30 बजे
14 मार्च मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जायंट्स ब्रेबॉर्न शाम 7:30 बजे
15 मार्च यूपी वॉरियर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ब्रेबॉर्न शाम 7:30 बजे
16 मार्च दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जायंट्स ब्रेबॉर्न शाम 7:30 बजे
17 मार्च मुंबई इंडियंस बनाम यूपी वॉरियर्स डीवाई पाटिल दोपहर 3:30 बजे

प्रतियोगिता में होंगे नॉकआउट राउंड

18 मार्च मुंबई इंडियंस बनाम यूपी वॉरियर्स डीवाई पाटिल शाम 7:30 बजे
19 मार्च गुजरात जायंट्स बनाम यूपी वॉरियर्स ब्रेबॉर्न दोपहर 3:30 बजे
20 मार्च मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स डीवाई पाटिल शाम 7:30 बजे
21 मार्च रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस डीवाई पाटिल दोपहर 3:30 बजे
22 मार्च यूपी वॉरियर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स डीवाई पाटिल दोपहर 3:30 बजे

 

Post Views: 1,633
Tags: Beth Mooneygujarat giantsHarmanpreet Kaurmumbai indiansneck to neckwomen's premier leaguewpl2023
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version