Thursday, August 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

विश्व जनसंख्या दिवस आज… दुनिया के ये हैं दस सबसे अधिक आबादी वाले देश..

DigitalDesk by DigitalDesk
July 11, 2025
in Uncategorized
0
World Population Day is celebrated every year on 11 July
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

हर साल 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य दुनियाभर में जनसंख्या से जुड़ी समस्याओं को सामने लाना है। जैसे स्वास्थ्य, मातृ-शिशु कल्याण, परिवार नियोजन, पर्यावरणीय संतुलन के साथ ही सतत विकास के प्रति जागरूकता फैलाना भी है। वियव जनसंख्या दिवस की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र ने साल 1989 में की थी। पहली बार इसे साल 11 जुलाई 1990 को मनाया गया था। इसकी प्रेरणा 11 जुलाई 1987 को मिली थी। जब दुनिया की जनसंख्या 5 अरब को पार कर गई थी।

2025 की थीम….”युवाओं को बेहतर भविष्य के लिए सशक्त बनाना”

इस वर्ष का ध्यान युवाओं के अधिकार, शिक्षा, स्वास्थ्य और प्रजनन विकल्पों को सुनिश्चित करने पर केंद्रित है, ताकि वे आने वाले समय में समाज के विकास में प्रभावी योगदान दे सकें।

Related posts

Ring of Jupiter on the Mount of Jupiter What does it signify Discover its significance in palmistry

गुरु पर्वत पर बनी रिंग ऑफ जुपिटर रेखा: क्या देती है संकेत? जानिए हस्तरेखा शास्त्र में इसका महत्व

August 5, 2026
Horoscope

Wednesday Horoscope: पंचांग, ग्रहदशा और सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल …जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

August 5, 2026

दुनिया की कुल जनसंख्या
वर्तमान अनुमान के अनुसार, 2025 में विश्व की जनसंख्या 806 करोड़ (8.06 बिलियन) से अधिक हो चुकी है। बढ़ती आबादी के साथ आवश्यक संसाधनों की मांग, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और जलवायु पर असर जैसी समस्याएं भी बढ़ रही हैं।

दुनिया के 10 सबसे अधिक आबादी वाले देश (2025 वर्ल्डोमीटर आंकड़ों के अनुसार)

क्रम देश जनसंख्या (लगभग)
1 🇮🇳 भारत 1,463,865,525
2 🇨🇳 चीन 1,416,096,094
3 🇺🇸 अमेरिका 347,275,807
4 🇮🇩 इंडोनेशिया 285,721,236
5 🇵🇰 पाकिस्तान 255,219,554
6 🇳🇬 नाइजीरिया 237,527,782
7 🇧🇷 ब्राज़ील 212,812,405
8 🇧🇩 बांग्लादेश 175,686,899
9 🇷🇺 रूस 143,997,393
10 🇪🇹 इथियोपिया 135,472,051

तेजी से बढ़ती जनसंख्या वाले देश

भारत अब दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश बन चुका है, चीन को पीछे छोड़ते हुए। पाकिस्तान, नाइजीरिया और इथियोपिया जैसे देशों में भी अत्यधिक जनसंख्या वृद्धि दर देखी जा रही है, जिससे स्वास्थ्य, शिक्षा और संसाधनों पर जबरदस्त दबाव है।

विश्व जनसंख्या दिवस का महत्व
यह दिन हमें यह सोचने पर मजबूर करता है कि जनसंख्या विस्फोट का सीधा असर महंगाई, बेरोजगारी, जल संकट, और पर्यावरणीय क्षरण जैसे मुद्दों पर पड़ता है। इसके जरिए लोगों को यह भी सिखाया जाता है कि प्रजनन स्वास्थ्य, महिलाओं की भागीदारी, और परिवार नियोजन न केवल व्यक्तिगत बल्कि सामाजिक विकास के लिए भी जरूरी हैं।
विश्व जनसंख्या दिवस 2025 एक ऐसा अवसर है, जो हमें जनसंख्या और विकास के आपसी संबंधों को समझने और संतुलन स्थापित करने की प्रेरणा देता है। सरकारों, संगठनों और आम जनता को मिलकर यह सुनिश्चित करना होगा कि प्रत्येक व्यक्ति को बेहतर जीवन, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधा मिले — ताकि तेज़ी से बढ़ती दुनिया को सतत और समावेशी विकास की दिशा में आगे बढ़ाया जा सके।

जनसंख्या वृद्धि से तात्पर्य किसी विशेष क्षेत्र में व्यक्तियों की संख्या में वृद्धि से है। यह हाल के दशकों में दुनिया के सामने सबसे महत्वपूर्ण मुद्दों में से एक रहा है। जैसे-जैसे लोगों की आबादी बढ़ती जा रही है उसी अनुपात में भोजन, पानी और ऊर्जा की मांग भी बढ़ती जा रही है। जनसंख्या वृद्धि के प्रभावों पर केंद्रित है और बताता है कि कैसे तेजी से बढ़ती जनसंख्या से महंगाई, प्राकृतिक संसाधनों पर दबाव, और आर्थिक व सामाजिक समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। जनसंख्या वृद्धि सीधे तौर पर भोजन, पानी, ऊर्जा और अन्य आवश्यक संसाधनों की मांग को बढ़ा रही है।बढ़ती मांग के कारण महंगाई में वृद्धि हो रही है और प्राकृतिक संसाधनों की कमी उत्पन्न हो रही है। पर्यावरणीय संतुलन बिगड़ रहा है, जिससे जीवन की गुणवत्ता पर असर पड़ रहा है।
बढ़ती जनसंख्या के कारण बेरोजगारी, भुखमरी, और आवास की समस्या जैसी चुनौतियाँ उत्पन्न हो रही हैं। इस संकट को नियंत्रित करने के लिए जनसंख्या नियंत्रण और संतुलित विकास की आवश्यकता है। शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे क्षेत्रों में दबाव बढ़ रहा है, जिससे गरीब और पिछड़े वर्ग सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। यदि जनसंख्या वृद्धि पर समय रहते नियंत्रण नहीं पाया गया, तो भविष्य में हालात और गंभीर हो सकते हैं। सरकार और समाज दोनों को मिलकर इस समस्या की ओर गंभीरता से ध्यान देना होगा, नहीं तो आर्थिक और सामाजिक अस्थिरता का खतरा बढ़ सकता है। ___प्रकाश कुमार पांडेय

Tags: # 11 July 2025#World Population Day
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

चार महीने में बदले सियासी तेवर: मोदी सरकार पर शायरी से वार करने वाली सायोनी घोष अब बनेंगी सरकार की आवाज़

Saayoni Ghosh

चार महीने में बदले सियासी तेवर: मोदी सरकार पर शायरी से वार करने वाली सायोनी घोष अब बनेंगी सरकार की आवाज़

मुख्य समाचार
Drone Technology: चीन में हर काम कर रहे हैं ड्रोन! देखकर रह जाएंगे हैरान

Drone Technology: चीन में हर काम कर रहे हैं ड्रोन! देखकर रह जाएंगे हैरान

मुख्य समाचार
क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version