Tuesday, October 13, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

महाकुंभ में महाशिवरात्रि: संगम की रेती पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, कंट्रोल रुम से नजर बनाए हुए हैं सीएम योगी आदित्यनाथ

DigitalDesk by DigitalDesk
February 26, 2025
in उत्तर प्रदेश, धर्म, मुख्य समाचार, लखनऊ, स्पेशल
0
World largest religious event Prayagraj Mahakumbh 2025 Mahashivratri
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन प्रयागराज महाकुंभ 2025 का आज महाशिवरात्रि पर अंतिम स्नान है। पिछले 45 दिन से जारी इस दिव्य और भव्य आयोजन में अब तक 65 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाई। यह आंकड़ा आज महाशिवरात्रि के पर्व स्नान के साथ और भी बढ़ने की संभावना है। महाकुंभ में आस्था के साथ संस्कृति और अध्यात्म के महासंगम नजर आ रहा है। जिसमें देश-विदेश से आए संतों, महात्माओं और श्रद्धालुओं ने इसे एक ऐतिहासिक आयोजन बना दिया है।

  • महाकुंभ में करोड़ों श्रद्धालुओं का जमावड़ा
  • ​महाशिवरात्रि पर महाकुंभ में अंतिम स्नान पर्व
  • कंट्रोल रुम में सुबह से ही मौजूर रहे सीएम योगी
  • गोरखनाथ मंदिर में बनाया गया है कंट्रोल रुम
  • तीर्थराज प्रयागराज में उमड़ा आस्था का जनसैलाब
  • सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किये गये
  • आज संपन्न हो जाएगा महाकुंभ मेला
  • महाकुंभ इस बार करीब 65 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने किया पुण्य स्नान

प्रयागराज महाकुंभ नगर में इस समय श्रद्धालुओं का जमावड़ा बढ़ता जा रहा है। आज बुधवार 26 फरवरी को ​महाशिवरात्रि पर महाकुंभ में अंतिम स्नान पर्व है। इस अवसर पर तीर्थराज प्रयागराज में आस्था का जनसैलाब उमड़ा है। इस मौके पर महाकुंभ में सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किये गये हैं। आज महाशिवरात्रि स्नान पर्व के बाद पिछले 45 दिन तक चलने वाला महाकुंभ मेला संपन्न हो जायेगा। जिसमें करीब 65 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने पुण्य स्नान का लाभ उठाया है। महाकुंभ मेला प्रशासन की ओर से भारी संख्या में संगम तटों पर पहुंच रहे श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्था पर विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

Related posts

शी चिनफिंग ने स्वस्थ चीन के निर्माण में तेजी लाने पर ज़ोर दिया

शी चिनफिंग ने स्वस्थ चीन के निर्माण में तेजी लाने पर ज़ोर दिया

October 13, 2026
MP High Court Recruitment 2026: मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में स्टेनोग्राफर और असिस्टेंट के 418 पदों पर भर्ती, 27 अक्टूबर तक करें ऑनलाइन आवेदन

MP High Court Recruitment 2026: मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में स्टेनोग्राफर और असिस्टेंट के 418 पदों पर भर्ती, 27 अक्टूबर तक करें ऑनलाइन आवेदन

October 13, 2026

श्रद्धालुओं के लिए सभी जरुरी इंतजाम

राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं गोरखपुर से इस पुण्य स्नान की मानीटरिंग कर रहे हैं। पूरे प्रयागराज को आज नो व्हीकल जोन में तब्दील कर दिया गया है। श्रद्धालुओं पर सरकार की ओर से हेलीकाप्टर से फूलों की बारिश की जा रही है। प्रयागराज के अतिरिक्त वाराणसी में भी लाखों की संख्या में बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिये श्रद्धालु कतारबद्ध नजर आ रहे हैं।

बता दें महाकुंभ में पिछले सभी अमृत स्नान और स्नान पर्व की तरह आज भी महाशिवरात्रि पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तड़के 4 बजे ही व्यवस्थाओं को देखने के लिए कंट्रोल रूम पहुंच गए थे। गोरखपुर प्रवास के चलते सीएम के लिए गोरखनाथ मंदिर में ही एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जहां वह निरंतर स्नान पर्व पर पल-पल की मॉनीटरिंग कर रहे हैं। टीवी पर उन्होंने श्रद्धालुओं के स्नान की एक-एक फीड को लाइव देखा। इस मौके पर कंट्रोल रूम से ही उन्होंने महाकुंभ में मौजूद आला अधिकारियों को निर्देशित किया। सीएम योगी के निर्देश पर महाकुंभ में आला अधिकारी भी मुस्तैद नजर आए। सुबह से ही वरिष्ठ अधिकारियों ने भी मोर्चा संभाल लिया था। इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने बसंत पंचमी और माघ पूर्णिमा अमृत स्नान के अवसर पर भी सुबह से से वॉर रूम में पहुुंचकर अधिकारियों के साथ बैठक की थी और वे मॉनिटरिंग करते नजर आए थे।

महाकुम्भ 2025 का समापन

महाशिवरात्रि अमृत स्नान के साथ ही आज बुधवार के दिन महाकुम्भ 2025 का समापन होने वाला है। ऐसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाशिवरात्रि स्नान पर्व के इस महत्वपूर्ण आयोजन की सुरक्षा के साथ व्यवस्था के संदर्भ में पूरी स्थिति का जायजा लिया। गोरखपुर में सुबह से ही सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर स्थित कंट्रोल रूम में पहुंच गए थे। टीवी पर स्नान पर्व की लाइव फीड देखते हुए वे मॉनीटरिंग करते नजर आए। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को भी इस दौरान सख्त निर्देश दिए कि स्नान के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कोई भी परेशानी या असुविधा न हो। सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखीं जाएं।

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि महाशिवरात्रि पर वे सभी घाटों पर पूरी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करें। श्रद्धालुओं के लिए सभी जरुरी इंतजाम किये जाएं। इसके साथ ही सीएम ने आस्था के इस महान पर्व पर प्रशासन की तत्परता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विशेष रूप से सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन पर ध्यान केंद्रित किया। जिससे महाकुंभ में पहुंचे करोड़ों श्रद्धालुओं को बिना किसी समस्या के त्रिवेणी संगम में स्नान का लाभ प्राप्त हो सके।

(प्रकाश कुमार पांडेय)

LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश
अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन
हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

स्पेशल

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version