Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

वर्ल्ड कप की महाजंग,किसने कहा ये इतिहास दोहराने का मौका, कब होगी फाइनल ​भिडंत

DigitalDesk by DigitalDesk
October 6, 2023
in दिल्ली, मुख्य समाचार, स्पेशल
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

क्रिकेट वर्ल्ड कप की 12 साल बाद भारत में वापसी हो गई है। जब आखिरी बार ये टूर्नामेंट देश में खेला गया था तो टीम इंडिया चैंपियन बनी थी। इस टूर्नामेंट में भारत के सबसे सफल खिलाड़ी रहे युवराज सिंह ने भारत में विश्वकप के आयोजन पर 2011 की जीत को एक बार फिर से याद किया है साथ ही टीम इंडिया को संदेश देते हुए कहा ये इतिहास दोहराने का मौका है। युवराज सिंह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर 2011 विश्व कप अभियान को याद करते हुए एक लंबी पोस्ट साझा की है।

युवराज सिंह ने टीम इंडिया पर भरोसा जताते हुए लिखा कि “वही प्यार, वही जुनून, और अरबों दिलों से वही उम्मीदें हैं। उन्होंने प्रत्यक्ष रूप से देखा है कि उस ट्रॉफी को उठाना कैसा लगता है। वे चाहते हैं कि आप में से हर कोई उस उत्साह का अनुभव करे। यह कड़ी मेहनत, समर्पण, और टीम वर्क के साथ कुछ बड़ा करने का समय है और उन्हें भारतीय टीम पर पूरा भरोसा है। युवराज सिंह ने लिखा कि उन्होंने 2011 विश्व कप के दौरान जैसा कि हमारी अविश्वसनीय यात्रा पर विचार किया है। वे पुरानी यादों को महसूस करने के अलावा कुछ नहीं कर सकते लेकिन वो घरेलू धरती पर अपने देश का प्रतिनिधित्व करने और क्रिकेट विश्व कप को घर लाने की खुशी एक ऐसा क्षण था। जिसे वे हमेशा के लिए संजो कर रखेंगे। पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह ने टीम इंडिया पर भरोसा जताते हुए आगे लिखा कि वही प्यार, वही जुनून और अरबों दिलों की वही उम्मीदें हैं।। उन्होंने यह प्रत्यक्ष रूप से देखा है कि उस ट्रॉफी को उठाना कैसा लगता है। वे चाहते हैं कि आप में से हर कोई खिलाड़ी उस उत्साह का अनुभव करे। यह कड़ी मेहनत, समर्पण, और टीम वर्क के साथ कुछ बड़ा करने का समय है। उन्हें भारतीय टीम पर पूरा भरोसा है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

न्यूजीलैंड की टीम ने किया जीत से आगाज

बता दें आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप की महाजंग का आगाज हो चुका है। रहा है। पहला मैच ड‍िफेंड‍िंग वर्ल्ड कप चैम्प‍ियन इंग्लैंड और रनर अप न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। जिसमें न्यूजीलैंड ने जीत दर्ज करते हुए इंग्लैंड को बुरीतरह से पछाड़ा था। अब तक के क्रिकेट इतिहास में यह पहला मौका है जब पूरा क्रिकेट वर्ल्ड कप ही भारत में खेला जाएगा। जबकि इससे पहले भारत 1987, 1996 और 2011 के वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप की साझाा मेजबानी भारत कर चुका है।

10 टीमों के बीच होंगे 45 मुकाबले

क्रिकेट विश्वकप में इस बार 10 टीमें राउंड रॉबिन लीग मुकाबले खेलेंगी और एक-दूसरे से भिड़ेंगी। इनके बीच 45 मुकाबले होंगे। हर टीम राउंड रॉबिन प्रारूप में दूसरी 9 टीम के साथ खेलेंगी। जिसमें टॉप 4 टीमों को नॉक-आउट चरण यानी सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करना होगा। क्वालिफाई राउंड के बाद पहला सेमीफाइनल 15 नवंबर को मुंबई स्थित वानखेड़े स्टेडियम में होगा। वहीं दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 16 नवंबर को कोलकाता के मशहुर ईडन गार्डन्स में होगा। भारत इस बार विश्वकप क्रिकेट प्रतियोगिता में सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करता है तो वह अपना सेमीफाइनल मुकाबला मुंबई में खेलेगा।

वानखेड़े स्टेडियम ने की थी 2011 में फाइनल की मेजबानी

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम ने 2011 विश्वकप क्रिकेट के फाइनल मुकाबले की मेजबानी की थी। उस समय महेंद्र सिंह धोनी भारतीय टीम के कप्तान थे। तब टीम इंडिया ने श्रीलंका की टीम को परास्त कर वनडे वर्ल्ड कप का खिताब को 28 साल साल बाद जीतने में कामयाबी हासिल की थी। बता दें ईडन गार्डन्स ने 1987 के विश्वकल के खिताबी मुकाबले की मेजबानी की थी। उस समय ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खिताबी मुकाबला हुआ था। जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज की थी।

इस बार भी रखा गया है वर्ल्ड कप रिजर्व डे

क्रिकेट विश्वकप 2023 का पहला सेमीफाइनल 15 नवंबर को मुंबई के मैदान पर खेला जाएगा। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला अगले दिन कोलकाता में होगा। इन दोनों सेमीफाइनल में एक रिजर्व डे भी होगा। जबकि फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जएगा। इस मुकाबले के लिए 20 नवंबर का दिन रिजर्व डे के तौर पर रखा गया है। किसी कारणवश 19 को फाइनल मुकाबला नहीं खेला जाता है ता अगले दिन 20 नवंबर का मैच हो सकेगा। सभी 3 नॉक-आउट मैच दिन और रात में ख्रेले जाएंगे। मैच स्थानीय समयानुसार दोपहर 2 बजे प्रारंभ होंगे। इस विश्वकप के दौरान दिन में खेले जाने वाले मुकाबले स्थानीय समयानुसार सुबह करीब साढ़ेे 10 बजे शुरू होंगे। वहीं प्रतियोगिता में 6 मुकाबले दिन यानी सुबह 10.30 से शुरू होंगे। जबकि बाकी के मैच दिन-रात्रि यानी दोपहर दो बजे से खेले जाएंगे।

इन मैदानों में होगी बेट और बॉल की जंग

विश्वकप 2023 के सभी मैच कुल मिलाकर 10 वेन्यू पर खेले जाएंगे। जिनमें हैदराबाद और अहमदाबाद के साथ ही दिल्ली, मुंबई, पुणे, लखनऊ, बेंगलुरु, धर्मशाला, कोलकाता और चेन्नई शामिल हैं।

Post Views: 119
Tags: 10 TeamDefending World Cup Champion EnglandRound Robin LeagueWorld Cup Cricket 2023
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version