Tuesday, October 20, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

विश्व कप 2023: अफगानिस्तान और नीदरलैंड्स बिगाड़ सकती हैं सेमीफाइनल का समीकरण

DigitalDesk by DigitalDesk
October 18, 2023
in दिल्ली, मनोरंजन, मुख्य समाचार, संपादक की पसंद
0
World Cup 2023 Afghanistan Netherlands
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

विश्व कप 2023 में अब तक दो बड़े उलटफेर हो चुके हैं। 17 अक्टूबर एक बड़ा उलटफेर हुआ था। जिसमें नीदरलैंड्स की जुझारु टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 38 रन से परास्त कर दिया। यह इस विश्व कप का दूसरा बड़ा उलटफेर था। बता दें इससे पहले अफगानिस्तान की टीम ने 15 अक्टूबर को खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड की टीम को परास्त किया था। दो मुकाबलों ने बेहद ठंडे अंदाज में आगे बढ़ रहे क्रिकेट के इस विश्व कप में एकदम से गर्मी ला दीहै। विश्वकप के इन दो मुकाबलों के परिणामों ने एक बार फिर बता दिया है कि क्रिकेट के खेल में कोई टीम छोटी-बड़ी नहीं होती है।

  • दो मुकाबलों ने भरा विश्वकप में रोमांच
  • अफगानिस्तान ने इं​ग्लेंड को किया था परास्त
  • नीदरलैंड्स की जुझारु टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराया
  • क्रिकेट के खेल में नहीं होती कोई टीम छोटी-बड़ी

दरअसल पिछली बार की विश्व विजेता इंग्लैंड पर अफगानिस्तान की नई नवेली टीम ने जीत हासिल की थी। इसका शोर अभी थमा भी नहीं था कि नीदरलैंड्स जुझारु टीम ने दक्षिण अफ्रीका पर जीत हासिल कर ली। इस जीत ने वर्ल्ड कप में रोमांच ला दिया। कहा जा रहा है कि विश्व कप के सेमीफाइनल की राह इस बार इतनी आसान नहीं रहने वाली है। क्योंकि अफगानिस्तान और नीदरलैंड्स दो ऐसी टीमें हैं जो टेस्ट क्रिकेट खेलने वाली नौ बड़ी टीमों के खिलाफ कम ही मुकाबले खेल पाती है। दोनों टीमें इस विश्व कप की सबसे कमजोर टीम भी मानी जाती हहैं। वहीं आईसीसी वनडे रैंकिंग्स में भी इनका स्थान क्रमशः नौवां और चौदहवां है।

Related posts

Major change in petrol and diesel prices Nayara hikes rates by ₹5 Check today prices in major cities including Delhi

पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, लेकिन आम आदमी की जेब पर महंगाई का दबाव बरकरार

October 20, 2026
Breaking News: 9 अक्टूबर 2026 की 10 बड़ी खबरें: लखनऊ में विपक्ष का प्रदर्शन, दिल्ली में मौसम का अलर्ट और नाना पाटेकर के निधन से शोक

Breaking News: 20 अक्टूबर 2026 की 10 बड़ी खबरें: दशहरा, भारत-न्यूजीलैंड व्यापार समझौता, मौसम अलर्ट और राजनीति से जुड़ी अहम अपडेट

October 20, 2026

3 दिनों के भीतर 2 बड़े उलटफेर

वहीं टी 20 क्रिकेट में भी यह दोनों टीमें पहले भी बड़ा उलटफेर कर चुकी हैं। लेकिन जैसे-जैसे क्रिकेट का फॉर्मेट बड़ा होता जाता है तो छोटी टीमों के लिए बड़ी टीमों पर जीत आसान नहीं होती। लेकिन अफगानिस्तान और नीदरलैंड्स की टीम ने तीन दिनों के भीतर दो उलटफेर कर सारे कयासों को ध्वस्त कर दिया है। इंग्लैंड की टीम को इस बार फिर से विश्व कप की फेवरेट टीम के तौर पर गिना जा रहा था।हालांकि अफगानिस्तान ने पिछली बार की विश्व विजेता टीम को आईना दिखा दिया। इस उलटफेर के बाद इस विश्वकप कप में एकतरफा मुकाबले जीत रही दक्षिण अफ्रीका को भी हार का सामना करना पड़ा वह भी नीदरलैंड्स से। ऐसे में दक्षिण अफ्रिका के लिए फिर से आत्मविश्वास हासिल कर पाना आसान नहीं होगा।

सेमीफानल का गणित बिगाड़ेंगी अफगानिस्तान और नीदरलैंड की टीम

विश्वकप 2023 में शामिल सभी टीमें अब तक अपने 3-3 मुकाबले खेल चुकी हैं। इनमें से 9 टीमों को कम से कम एक जीत जरुरी मिली है। ऐसे में किसी भी टीम को फिलहाल सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर नहीं समझा जा सकता है। श्रीलंका, नीदरलैंड्स या अफगानिस्तान अगर इस रेस में पिछड़ती भी हैं तो इन टीमों ने अपने अभी तक के खेल ने क्रिकेट प्रेमियों को अचंभित जरुर कर दिया है। यह साबित कर दिया है कि ये दोनों टीम इस विश्व कप में एक-दो और उलटफेर कर दूसरी टीमों का गणित जरूर बिगाड़ सकती है।

रोमांच भरा रहा मैच

नीदरलैंड्स और इं​ग्लैड के बीच इस मुकाबले में शुरु से ही रोमांच देखने को मिला। नीदरलैंड जब पहले बल्लेबाजी करने उतरी तो एक समय महज उसके 112 रन के कुल योग पर 6 विकेट गिर चुके थे। हालांकि यहां से स्कॉट एडवर्ड्स ने मोर्चा संभाला और कप्तानी पारी खेली। उन्होंने पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ मिलकर नीदरलैंड्स को निर्धारित 43 ओवर में 245 रन के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया। इसके बाद डच गेंदबाजों ने कारनामा कर दिखाया। नीदरलैंड्स ने दूसरी पारी की शुरुआत से ही कसी हुई गेंदबाजी की। इंग्लैंड के नियमित अंतराल में विकेट गिरते रहे। नतीजा यह हुआ कि पिछली बार की विश्व विजेता टीम महज 207 रन पर ऑल आउट हो गई।

Tags: afghanistanICC ODI RankingsNetherlandsSemi Final EquationsWorld Cup 2023
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश
अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन
हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

स्पेशल

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version