Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश भोपाल

महिला आरक्षण बिल,महिलाओं को राजनीति की मुख्यधारा में लाने का सार्थक प्रयास-नरेन्द्र सिंह तोमर

DigitalDesk by DigitalDesk
January 11, 2024
in भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, संपादक की पसंद
0
Women Press Club Women Reservation Bill Madhya Pradesh Assembly Speaker Narendra Singh Tomar
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में वुमन प्रेस क्लब की ओर से रवीन्द्र भवन स्थित गौरांजनी सभागार में वैचारिक संवाद श्रृंखला पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। क्लब की ओर से आयोजन की यह पहली कड़ी थी। जिसमें महिला आरक्षण बिल के साथ आधी आबादी का पूरा अधिकार विषय पर परिचर्चा की गई। आधी आबादी से जुड़े इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में राज्य विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के साथ राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी, राज्यमंत्री कृष्णा गौर और बीना से कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे, वूमेंस प्रेस क्लब अध्यक्ष दीप्ति चौरसिया, सचिव शेफाली पांडे सहित क्लब की कई सदस्य और वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित रहीं। वहीं वूमेंस प्रेस क्लब की अध्यक्ष दीप्ति चौरसिया ने महिला आरक्षण बिल के साथ आधी आबादी का पूरा अधिकार विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला।

  • वुमन प्रेस क्लब की ओर से परिचर्चा का आयोजन
  • महिला आरक्षण बिल,आधी आबादी का पूरा अधिकार
  • विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर हुए परिचर्चा में शामिल
  • राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी और राज्यमंत्री कृष्णा गौर भी रहीं मौजूद
  • बीना से कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे भी हुईं कार्यक्रम में शामिल

कार्यक्रम के दौरान विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने महिला आरक्षण की पैरवी करते हुए कहा कि एक समय था जब राजनीति में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बहुत कम था। लेकिन बीजेपी ने महिलाओं को राजनीति की मुख्यधारा में लाने के लिए लगातार सार्थक प्रयास किए हैं। पार्टी ने पहले संगठनात्मक स्तर पर इसमें परिवर्तन किए और अब नारी शक्ति चंदन विधेयक को भी पारित कर दिया गया है। नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कोई भी परिवर्तन समय और समाज सापेक्ष होता है। हर अधिकार के साथ कर्तव्य भी जुड़ा होता है। अधिकार और कर्तव्य मिलकर किसी मनुष्य, समाज या देश का निर्माण करते हैं। उन्होंने कहा हमें वैचारिक पक्षधरता से बचना चाहिए और समग्ररूप से स्त्री-पुरूष को साथ मिलकर आगे बढ़ाना चाहिए। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि उम्मीद है, इसके साथ ही हम राजनैतिक चेतना और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में हम आगे बढेंगे।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

बीजेपी महिला समानता की पक्षधर-बागरी

इससे पहले नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी ने कहा कि बीजेपी हमेशा से महिला समानता की पक्षधर रही है। महिला आरक्षण बिल इस बात का प्रतीक है। मंत्री प्रतिमा बागरी ने कहा आने वाले समय में यह विधेयक के रुप में लागू होगा तो महिलाओं की संख्या राजनीति में भी बढ़ेगी।

महिला आरक्षण बिल से मिलेगा महिलाओं को ज्यादा प्रतिनिधित्व—गौर

वहीं पिछड़ा वर्ग अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने भी महिला आरक्षण विधेयक के पारित होने पर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और कहा महिला सशक्तिकरण की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। महिलाओं को प्रतिनिधित्व ज्यादा मिलेगा तो, समाज की संरचना में भी परिवर्तन होगा। इससे समाज को सही दिशा मिलेगी।

महिलाओं को मिले 50 फीसदी आरक्षण-सप्रे

सागर के बीना से कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे ने महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिये जाने पर जोर देते हुए उन्होंने अपने अनुभव साझा किए। साथ ही निर्मला सप्रे ने बताया कि किस प्रकार से ग्रामीण जीवन की परिस्थतियों को बदलने के लिए उन्होंने राजनीति में आने का निर्णय लिया।

Post Views: 225
Tags: #Madhya Pradesh Assembly Speaker Narendra Singh Tomar#Women's Press Club#Women's Press Club President Deepti ChaurasiaWomen's Reservation Bill
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version