Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश इंदौर

सर्दी का सितम जारी : उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का दौर भारी…लखनऊ से पटना और पानीपत तक ओला-बारिश…

DigitalDesk by DigitalDesk
January 12, 2025
in इंदौर, ग्वालियर, छत्तीसगढ, जबलपुर, दिल्ली, बिहार, भोपाल, महाराष्ट्र, मुख्य समाचार, राजस्थान, लखनऊ, संपादक की पसंद
0
Winter storm North India severe cold Madhya Pradesh Lucknow Patna Panipat hailstorm and rain
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

भारतीय मौसम विभाग ने देश के उत्तर और पश्चिम हिस्से में अगले पांच दिन तक कड़ाके की ठंड की चेतावनी जारी की है। इस रीजन में ओला वृष्टि और बारिश के साथ ही घने कोहरे की भी चेतावनी जारी की गई है। दरअसल यह परिस्थिति पश्चिमी विक्षोभ के चलते बनी है। इसके साथ में चल रही पूर्वी हवाओं के चलते खासतौर पर उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार और हरियाणा के साथ पंजाब में ओला वृष्टि की संभावना जताई गई है। वहीं आने वाले पांच दिनों तक समूचे उत्तर भारत और पूर्वोत्तर में घना कोहरा छाये रहने की संभावना है।

  • कोहरे की गिरफ्त में 10 राज्य
  • उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली
  • अलावा हरियाणा पंजाब में कड़ाके की ठंड
  • कई राज्यों में ओलावृष्टि के साथ बारिश की संभावना
  • घने कोहरे की चपेट में रहेंगे राजस्थान मध्य प्रदेश

MP में नर्मदापुरम समेत 7 जिलों में ओले का अलर्ट

  • 34 जिलों में होगी बारिश
  • फिर सर्दी का दौर शुरू होगा
  • बर्फीली हवा के असर से ठंड
  • पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बदला मौसम
  • मध्यप्रदेश का मौसम बदला
  • कुछ जिलों में छाए रहे बादल
  • मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
  • कई जिलों में बारिश और ओले का अलर्ट
  • 13 जनवरी से कड़ाके की ठंडी का दौर
  • इस महीने चलेगी 20 से 22 दिन तक शीतलहर

CG में कड़ाके की ठंड के बीच बारिश का अलर्ट

  • रविवार को संडे का मजा किया किरकिरा…
  • रायपुर सहित प्रदेश भर में कड़ाके की ठंड
  • कड़ाके की ठंड की चपेट में छत्तीसगढ़
  • कई जिलों में सुबह-शाम शीतलहर और कोहरा
  • ट्रेन और फ्लाइट्स पर कोहरे का असर
  • गरज-चमक के साथ वज्रपात
  • हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी
  • कुछ जगहों पर हो सकती है वर्षा
  • 13 और 14 जनवरी को सरगुजा संभाग
  • संभाग के जिलों में घने कोहरा छाने की भी संभावना

बता दें इन दिनों पहले से उत्तर और पश्चिम भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शुक्रवार की ही रात दिल्ली एनसीआर में कोल्ड वेव का असर देखा गया। ऐसे में मौसम विभाग के दिल्ली केंद्र के अनुसार शनिवार को भी दिल्ली एनसीआर के अतिरिक्त उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा भी कई जिलों में भी कोल्ड डे रहा। उधर पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कई जगहों पर ग्राउंड फ्रॉस्ट दर्ज किया गया है। इसी प्रकार पंजाब और हरियाणा के साथ उत्तर प्रदेश के अलावा बिहार के बड़े हिस्से घने कोहरे के आगोश में रहे।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

हिमालयी क्षेत्र में हो सकती है बर्फबारी

बता दें इसी प्रकार मध्य प्रदेश के साथ हिमाचल प्रदेश और त्रिपुरा में कोहरे के चलते दृष्यता घटकर 50 मीटर से भी कम रह गई। वहीं दक्षिण भारत की बात करें तो तमिलनाडु और पुडुचेरी आदि में बारिश ने ठंड बढ़ा दी। मौसम विभाग की माने तो रविवार के दिन पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश के साथ बर्फबारी की भी संभावना जताई है। मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश और राजस्थान में गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना नजर आ रही है। मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ में भी
आंधी-तूफान की भी स्थिति बन सकती है।

पूर्वोत्तर में होगी गरज के साथ बारिश

इसी प्रकार 13 जनवरी सोमवार को अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड और त्रिपुरा के अलावा असम के साथ मेघालय में भी गरज के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग की ओर से 15 जनवरी तक तमिलनाडु और पुडुचेरी में भी बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की ओर से अगले एक सप्ताह के लिए अनुमान जारी किया गया है। जिसके मुताबिक समूचे उत्तर भारत पूरे हफ्ते कोहरे और ठंड से प्रभावित रह सकता है। वहीं पहाड़ी राज्य उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश आदि में भी बर्फबारी का दौर जारी रह सकता है।

एमपी की राजधानी भोपाल में आधी रात को हुई बारिश

मध्य प्रदेश का मौसम भी उतार-चढ़ाव की चपेट में है। यहां वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से शनिवार रविवार की दरमियानी रात राजधानी भोपाल समेत कई जिलों में कहीं तेज तो कहीं हल्की बूंदाबांदी हुई। चंबल अंचल के भिंड, मुरैना, शिवपुरी, ग्वालियर के साथ दतिया, रतनगढ़, श्योपुर और गुना में हल्की बारिश और आंधी के हालात बने हुए हैं। जबकि आज रविवार को रायसेन, विदिशा, राजगढ़, सांची, निवाड़ी, ओरछा, टीकमगढ़ और छतरपुर भी हल्की बारिश के जारी रहने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। वहीं जबलपुर और खजुराहो के साथ छिंदवाड़ा में कुछ घंटे बाद बारिश हो सकती है।

Post Views: 682
Tags: #Lucknow Hail and Rain#Madhya Pradesh Hail and Rain#North India Severe Cold#Panipat Hail and Rain#Patna Hail and Rain#Winter Storm
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version