Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश आगरा

यूपी विधानमंडल का शीतकालीन सत्र का आगाज…सीएम योगी ने की सभी सदस्यों से तैयारी के साथ सदन में आने की अपील

DigitalDesk by DigitalDesk
December 16, 2024
in आगरा, उत्तर प्रदेश, कानपुर, मुख्य समाचार, मेरठ, राजनीति
0
यूपी विधानमंडल का शीतकालीन सत्र का आगाज…सीएम योगी ने की सभी सदस्यों से तैयारी के साथ सदन में आने की अपील
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

यूपी विधानमंडल का शीतकालीन सत्र का आगाज…सीएम योगी ने की सभी सदस्यों से तैयारी के साथ सदन में आने की अपील

उत्तर प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन सोमवार को विपक्ष ने सदन के बाहर जोरदार हंगामा किया। सत्र के दौरान विपक्ष की तरफ से सरकार को घेरने के लिए खास रणनीति बनाई गई है। विपक्ष ने समाजवादी पार्टी की अगुवाई में संभल और बहराइच हिंसा जैसे मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है। इसके साथ ही बिजली के निजीकरण और किसानों की समस्या से लेकर कानून व्यवस्था तक विपक्ष हमलावर नजर आया। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अपने मंत्रियों और पार्टी विधायकों को पूरी तैयारी के साथ सदन में आने को कहा है। सीएम ने कहा है कि विपक्ष के हर आरोपों का सदन में मुंहतोड़ जवाब दिया जाए।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

यूपी विधानमंडल सत्र शुरू
सीएम योगी ने कहा- तैयारी से आएं मंत्री-विधायक
‘विपक्ष के आरोपों का दें मुंहतोड़ जवाब’
‘उठाए गए हर मुद्दों का तथ्यों के साथ दें जवाब’
यूपी सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष
सत्र के दौरान संभल और बिजली के निजीकरण के उठेंगे मुद्दे

सीएम योगी ने कहा सरकार हर मुद्दे पर विधानमंडल में चर्चा करायेगी। जनता से जुड़े और प्रदेश के विकास से जुड़े सदस्यों के महत्वपूर्ण सुझाव सदन में रखने का अवसर है। सीएम ने सभी से सदन की कार्रवाई सुगमता के साथ संचालित किये जाने की अपील की। सीएम ने कहा वन ट्रिलियन इकोनॉमी को हासिल करने के लिए सरकार ने लक्ष्य हाथ में लिया है। इसके लिए सभी का समर्थन सरकार चाहती है।
सीएम ने कहा 13 जनवरी से 25 फरवरी के बीच प्रयागराज में भव्य महाकुंभ होगा। इन सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए सरकार तैयार है। विपक्ष से भी सीएम ने सदन में तैयारी के साथ आने की अपील की।

बता दें एक दिन पहले शीतकालीन सत्र को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष सतीश महान की ओर से सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। जिसमें विधानसभा अध्यक्ष ने सभी दलों से सदन की कार्यवाही को सुचारु रूप से चलाने और जनता से जुड़े मुद्दों को उठाने की अपील की। हालांकि बावजूद इसके विपक्ष की ओर से इस बार सदन में जोरदार हंगामे की रणनीति बनाई गई है।

मंगलवार को पेश होगा अनुपूरक बजट
विधानमंडल के चार दिन के शीतकालीन सत्र के दौरान योगी सरकार की ओर से सदन में अनुपूरक बजट मंगलवार 17 दिसंबर को पेश किया जाएगा। राज्य के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना दोपहर साढ़े 12 बजे अनुपूरक बजट सदन में पेश करेंगे। वहीं अनुदान मांगों पर चर्चा के तत्काल बाद विधानमंडल में सरकार इसे पेश करवायेगी।

Post Views: 449
Tags: #Uttar Pradesh 10 Assembly seat
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version