Monday, June 29, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

Paris Olympics: क्या जर्मनी को परास्त कर फाइनल में प्रवेश करेगी भारतीय हॉकी टीम…जानें क्या है दोनों टीमों का इतिहास

DigitalDesk by DigitalDesk
August 5, 2024
in मुख्य समाचार
0
Paris Olympics: क्या जर्मनी को परास्त कर फाइनल में प्रवेश करेगी भारतीय हॉकी टीम…जानें क्या है दोनों टीमों का इतिहास
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

Paris Olympics: क्या जर्मनी को परास्त कर फाइनल में प्रवेश करेगी भारतीय हॉकी टीम…जाने क्या है दोनों टीमों का इतिहास

पेरिस ओलंपिक में भारत को अब तक कांस्य पदक से ही संतोष करना पड़ रहा है। हालांकि भारतीय हॉकी टीम पेरिस ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंची चुकी है। इसके बाद 140 करोड़ भारतीयों की उम्मीदें बढ़ गई हैं, उम्मीदों को एक तरह से पंख लगा दिए हैं।

Related posts

Mann Ki Baat: शादी में नहीं बांटे सिर्फ तोहफे… 3500 ग्रामीणों को दे दी सुरक्षा की गारंटी, PM मोदी ने ‘मन की बात’ में की परिवार की तारीफ

Mann Ki Baat: शादी में नहीं बांटे सिर्फ तोहफे… 3500 ग्रामीणों को दे दी सुरक्षा की गारंटी, PM मोदी ने ‘मन की बात’ में की परिवार की तारीफ

June 28, 2026
simhastha 2028

Simhastha 2028: 40 करोड़ श्रद्धालुओं के स्वागत को तैयार होगा उज्जैन, 25 हजार करोड़ के विकास कार्यों से बदलेगी धार्मिक नगरी की तस्वीर

June 28, 2026

गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने पेरिस ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन किया है। जिसकी बदौलत भारत ने हॉकी के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में ब्रिटेन की टीम को 4-2 से परास्त करने में कामयाब रहा। पेनल्टी शूटआउट में भारत की ओर से 4 गोल दागे गये। जबकि ब्रिटेन के खिलाड़ी महज दो गोल ही कर पाए।
ब्रिटेन के हमलावर खिलाड़ियों के सामने पीआर श्रीजेश दीवार बनकर खड़े रहे। अब भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। जहां उसका सामना जर्मनी से होगा। हॉकी का सेमीफाइनल मुकाबला मंगलवार 6 अगस्त को रात करीब साढ़े 10 बजे से खेला जाएगा।

मजबूत है भारत की दावेदारी
खेल में कब पांसा पलट जाए कह नहीं सकते, क्योंकि हर मैच नया होता है। लेकिन भारतीय टीम का पिछला प्रदर्शन उस लिए आत्मविश्वास बढ़ाने वाला है। इससे पहले टोक्यो के ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम कांस्य पदक का मुकाबला जर्मनी को 5-4 से हरा चुकी है। टोक्यो ओलंपिक में भारत के खाते में कांस्य पदक आया था। यह ओलंपिक खेल के इतिहास में भारतीय हॉकी टीम को करीब 41 साल बाद पदक मिला था।
जर्मन खिलाड़ियों के सामने भारत का प्रदर्शन

ओलंपिक में भारत ने जर्मन खिलाड़ियों के खिलाफ अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। ओलंपिक खेलों के हॉकी मुकाबले में भारतीय टीम पिछले 12 में से 5 मैच में जीत हासिल की है। जबकि जर्मनी ने चार बार जीत का स्वाद चखा। वहीं तीन मैच ड्रॉ भी रहे हैं। जर्मनी और भारत के बीच हुए पिछले पांच मैच को देखें तो भारत को पांच में से चार मैचों में जीत मिली है। एक मैच जर्मनी ने जीता है।

बर्लिन ओलंपिक 1936 में भारतीय टीम को जर्मनी के खिलाफ सबसे बड़ी जीत मिली थी। उस समय 8-1 से हमारे खिलाड़ियों ने जर्मन टीम को धूल चटाई थी। हालांकि जर्मनी ने भी मॉन्ट्रियल ओलंपिक में 7-1 से जीत दर्ज की थी। पेरिस ओलंपिक में अब तक भारत का शानदार प्रदर्शन

इस पेरिस में हो रहे ओलंपिक में भारतीय टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है। टीम ने 52 साल बाद पहली बार ओलंपिक में ऑस्ट्रेलिया जैसी दिग्गिज टीम को परास्त किया है। बेल्जियम के बीच हुए मुकाबले को छोड़ भी दें तो भारतीय टीम अब तक किसी भी टीम से मैच नहीं हारी है। अब भारतीय टीम सेमीफाइनल में जर्मनी को परास्त कर देती है फाइनल में नीदरलैंड और स्पेन में से किसी एक टीम से उसकी भिंडत होगी।
सेमीफाइनल की जीत के साथ ही भारतीय टीम का लगातार दूसरे ओलंपिक में पदक पक्का हो जाएगा।

 

 

 

 

Post Views: 171
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

मुख्य समाचार
सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version