Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

केजरीवाल की गिरफ्तारी के साथ क्या खत्म हो जाएगी आप …!

DigitalDesk by DigitalDesk
March 25, 2024
in मुख्य समाचार
0
केजरीवाल की गिरफ्तारी के साथ क्या खत्म हो जाएगी आप …!
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

केजरीवाल की गिरफ्तारी के साथ क्या खत्म हो जाएगी आप …!

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में इन दिनों ईडी की गिरफ्त में हैं और वे ‘जेल से ही सरकार चला रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि केजरीवाल ने ईडी की हिरासत में रहते हुए बतौर सीएम अपना पहला आदेश जारी किया है। यह जल मंत्रालय से जुड़ा है। दिल्ली सरकार में जल मंत्री आतिशी को यह ऑर्डर का नोटिस भेजा है। बता दें दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने सीएम केजरीवाल को 28 मार्च तक ईडी की रिमांड पर सौंपा है। सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद बीजेपी इस समय आक्रामक नजर आ रही है तो उधर कांग्रेस के लिए भी यह दिल्ली में अपनी जमीन वापस पाने का मौका बताया जा रहा है।

Related posts

Braking news today

ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट:ईरान-अमेरिका फिर तनाव बढ़ा

June 6, 2026
गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026

केजरीवाल की गिरफ्तार के बाद आप का नया संकट
जेल से सरकार चला रहे अरविंद केजरीवाल
आम आदमी पार्टी को घेरने में जुटी बीजेपी
दिल्ली की सत्ता पर काबिज होना चाहती है बीजेपी
कांग्रेस के लिए भी खोई हुई सियासी जमीन की तलाश

मौसम के साथ बढ़ी चुनावी गरमाहट

मौसम के साथ अब लोकसभा चुनाव की गरमाहट बढ़ गई है और दिल्ली में राजनीतिक पारा गर्म है। केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। ईडी के इस एक्शन के बाद केजरीवाल की पार्टी के कार्यकर्ता दिल्ली ही नहीं देश भर में
सड़कों पर उतर प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं तो वहीं विपक्ष का इंडिया गठबंधन ब्लॉक के नेता भी इसे लेकर केंद्र की एनडीए सरकार पर हमलावर नजर आ रहे हैं। इस पूरे घटनाक्रम में बीच बीजेपी ने भी दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी और सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ हल्ला बोल दिया है।

आप के खिलाफ बीजेपी को मिला बड़ा सियासी मुद्दा

दरअसल सीएम और संयोजक केजरीवाल के खिलाफ ईडी के एक्शन से बीजेपी को आम आदमी पार्टी को भ्रष्टाचार की पिच पर घेरने का एक बड़ा अवसर मिल गया है। कांग्रेस केजरीवाल को गिरफ्तार किये जाने के विरोध में आम आदमी पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी नजर आ रही है। ऐसे में बीजेपी नेता कांग्रेसियों उन पुराने बयान दिखा रहे हैं और वायरल कर रहे हैं जिसमें वे शराब घोटाले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर कार्रवाई की डिमांड कर रहे थे। बीजेपी ने भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टॉलरेंस की बात करते हुए आप पर आक्रामण तेज कर दिये हैं। अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किये जाने को कांग्रेस के लिए भी दिल्ली में सियासी जमीन वापस पाने का मौका बताया जा रहा है।

कांग्रेस को भी है खोई हुई सियासी जमीन की तलाश

ऐसे में अब सवाल उठ रहा है कि क्या अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी खत्म हो जाएगी। वैसे आम चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ये दोनों ही पार्टी दिल्ली में सियासी गठबंधन कर चुनाव मैदान में आ गए हैं फिर एक सहयोगी दल की मुश्किल दूसरे दल के लिए मौका कैसे बन जाती है? केजरीवाल के साथ कांग्रेस खड़ी जरूर है लेकिन शराब घोटाले में फंसने के बाद बीजेपी का हमला आम आदमी पार्टी और केजरीवाल पर ही है। दिल्ली में सरकार आम आदमी पार्टी सत्ता में है। मुख्य विपक्षी पार्टी के रुप में बीजेपी मुद्दों को उठाती नजर आती रही है, इस बीच उसे शराब घोटाले का मुद्दा मिल गया। बीजेपी के बढ़ते हमले आप को लगातार कमजोर कर रहे हैं। सत्ताधारी और विपक्षी दल के बीच की यह बड़ी लड़ाई में कांग्रेस अपने लिए खोई सियासी जमीन वापस पाने की जुगत और मौके के रुप में देख रही है।

2013 के चुनाव के बाद सियासी पटल पर उभरी थी आप

दिल्ली विधानसभा में 70 सीटें हैं। साल 1998 से 2013 तक दिल्ली की सत्ता पर कांग्रेस काबिज रही उसकी सरकार रही। इसके बाद 2013 के चुनाव में आम आदमी पार्टी अपने सियासी उभार हर चुनाव के बाद और मजबूत होती गई। जिससे कांग्रेस का वोट शेयर लगातार गिरता चला गया। आम आदमी पार्टी ने अपने पहले ही चुनाव में करीब 29.7 फीसदी वोट शेयर के साथ दिल्ली विधानसभा की 28 सीट जीती तो 31 सीट जीतने वाली बीजेपी के बाद वह दूसरी सबसे बड़े दल के रुप में उभरी। 2013 में कांग्रेस को महज 24.7 फीसदी वोट शेयर के साथ 8 सीट मिली। जबकि बीजेपी 33.3 और मायावती की बसपा को 5.4 फीसदी वोट मिले थे।

Post Views: 180
Tags: #Arvind kejriwal #Manish sisodia
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version