Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य बिहार

क्यों हुए बिहार के कार्तिक कुमार मंत्रिमंडल से बाहर

DigitalDesk by DigitalDesk
October 6, 2022
in बिहार
0
क्यों हुए बिहार के कार्तिक कुमार मंत्रिमंडल से बाहर
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

बिहार के कार्तिक कुमार मंत्रिमंडल से बाहर

बिहार में नई सरकार के गइन के बाद से नीतीश कुमार का मंत्रिमडल विवादों में आ गया था। दरअसल कानून मंत्री बनाए गए कार्तिक कुमार उर्फ कार्तिकेय सिंह को लेकर विपक्ष लगातार राज्य सरकार पर हमले का रहा था। कार्तिक कुमार के खिलाफ अपहरण का एक मामला दर्ज है। इसके चलते नीतीश कुमार की सरकार निशाने पर आ गई थी। ऐसे में सीएम नीतीश कुमार ने कार्तिक का मंत्रालय बदल दिया। उन्हें कानून मंत्री से हटाकर गन्ना उद्योग विभाग पकड़ा दिया गया। इससे कार्तिक नाराज हो गए और उन्होंने मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया। शायल सीएम नीतीश भी यही चाह रहे थे लिहाजा इस्तीफा तत्काल मंजूर कर राज्यपाल को भेज दिया गया।

विवाद की बड़ी वजह है
कार्तिक कुमार यानी कार्तिकेय सिंह को नीतीश कैबिनेट में आरजेडी कोटे से मंत्री बनाया गयसा था। उन्हें  बाहुबली नेता और पूर्व विधायक अनंत सिंह का करीबी माना जाता है। इन्हें कार्तिक मास्टर के नाम से भी जाना जाता है।  बता दें साल 2014 में कार्तिक कुमार के खिलाफ पटना के बिहटा में अपहरण का मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में पूर्व विधायक अनंत सिंह भी सह आरोपी हैं। पिछले दिनों उन पर आरोप लगे कि जिस दिन वे राजभवन में मंत्री पद की शपथ ले रहे थे, उसी दिन किडनैपिंग केस में उन्हें न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण करना था। इसके बाद विपक्षी दल बीजेपी ने इसे मुद्दा बनाया और कार्तिक कुमार देशभर में सुर्खियों में आ गए। गौरतलब है कि नीतीश मंत्रिमंडल में जगह मिलते ही कार्तिकेय कुमार विवादों में घिर गए थे। कार्तिक पर आरोप लगा था कि उनके खिलाफ कोर्ट से अपहरण के मामले में वारंट जारी किया जा चुका है। यू मामला 2014 का है। जब राजीव रंजन को अगवा कर लिया गया था। इसके बाद कोर्ट ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए कार्तिकेय सिंह के खिलाफ वारंट जारी किया। इस मामले में कार्तिकेय सिंह ने अभी तक ना तो कोर्ट के सामने सरेंडर किया है ना ही जमानत के लिए अर्जी दी। इसे लेकर विपक्ष लगातार नीतीश कुमार पर हमला बोल रहा था कि जिनके खिलाफ खुद गिरफ्तारी का वारंट जारी किया जा चूका हो। उसे विधि विभाग का मंत्री कैसे बनाया जा सकता है। बता दें कि बिहार में महगठबंधन सरकार के गठन के बाद ही कानून मंत्री कार्तिकेय कुमार विवादों में आ गए थे। विपक्ष लगातार हमलावर था। इसी बीच नीतीश सरकार ने कार्तिकेय कुमार को कानून मंत्री पद से हटा कर गन्ना उद्योग विभाग दिया। और उनके स्थान पर शमीम अहमद को विधि मंत्री बना दिया।

Related posts

Lalu and Rabri security reduced

लालू-राबड़ी की सुरक्षा में बड़ी कटौती, बिहार सरकार ने वापस लिया Z+ कवर

June 5, 2026
Vaibhav Suryavanshi

वैभव सूर्यवंशी बने ‘सुपर सनसनी…प्रशंसकों की भीड़ से परेशान परिवार…घर से बाहर सड़क पर गुजारी रात

June 4, 2026

 

सवालों में नीतीश का जीरो टॉलरेंस

 

विपक्ष खासकर बीजेपी की ओर से नीतीश कुमार पर जीरो टॉलरेंस को लेकर सवाल उठाये जाने लगे। इतना हीनहीं सहयोगी वामपंथी दलों ने विधि विभाग वापस लेने के लिए सीएम पर दवाब बनाया था। दबाव के बाद आखिरकार सीएम ने मंत्री पद से कार्तिकेय सिंह को हटाया तो नहीं है लेकिन विधि विभाग वापस ले लिया। जबकि डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने पहले ही कह चुके थे कि कार्तिकेय को मंत्री पद से नहीं हटाया जाएगा। लेकिन एक महीने में ही इस फेरबदल को लेकर विपक्ष को हमला करने का नीतीश सरकार ने फिर से मौका दे दिया। ऐसे में कार्तिकेय ने मंत्री पद भी छोड़ दिया।

Post Views: 377
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version