Saturday, September 5, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

जानें बंगाल से दिल्ली तक पीड़ित हिंदुओं की उम्मीद क्यों बन रहे योगी आदित्यनाथ?

DigitalDesk by DigitalDesk
April 19, 2025
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
Why is Yogi Adityanath becoming the hope of the suffering Hindus from Bengal to Delhi
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

देश भर में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के गवर्नेंस मॉडल की डिमांड होती रही है, लेकिन पिछले दिनों दिल्ली स्थित सीलमपुर और पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा और दंगों के पीड़ितों के बीच भी योगी उम्मीद बनकर उभरे हैं। यूपी के मुखिया योगी आदित्यनाथ की कार्यशैली पहले दिन से ही देश भर में चर्चा का केंद्र रही है। अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए देश के कई राज्यों ने उनके बुलडोजर मॉडल को अपनाया। बीजेपी के सीएम योगी को तो खुलकर अपराधियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन लेते भी देखा ही गया। विपक्षी दल की सरकारों के मुख्यमंत्रियों ने भी गाहेबगाहे इसका इस्तेमाल अपनी लोकप्रियता के लिए किया। कई बार ऐसा भी हुआ जब बीजेपी शासित राज्यों में मंत्रियों ने ही अपनी सरकार से मांग कर डाली कि उनके राज्य में भी योगी मॉडल को अपनाया जाए।

  • दिल्ली की गलियों में लगे योगी जी मदद करो के पोस्टर
  • दिल्ली के दंगाग्रस्त सीलमपुर में लगे योगी से मदद के पोस्टर
  • पश्चिम बंगाल में भी उठ रही योगी मॉडल की मांग
  • बीजेपी नेताओं ने लगाई सीएम योगी से गुहार
  • मुर्शिदाबाद के दंगा पीड़ितों से मिलने की गुहार

गवर्नेंस के योगी मॉडल के खौफ का ही परिणाम है कि दंगा पीड़ितों की पुकार उनके लिए उठ रही है। दिल्ली के सीलमपुर दंगाग्रस्त क्षेत्र रहा है। यहां पिछले दिनों एक हिंदू युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। इसके बाद हिंदुओं में पलायन का खौफ सता रहा है। घटना के बाद क्षेत्र के कई घरों के बाहर ‘हिन्दू पलायन’ और ‘यह मकान बिकाऊ है’ जैसे पोस्टर चस्पा किये गए हैं। इन पोस्टरों में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता से सुरक्षा की गुहार लगाई गई है। सीलमपुर की सकरी गलियों में लगे इन पोस्टरों में इसकी तस्दीक भी हो रही है। इन पोस्टरों में दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता से दिल्ली में योगी आदित्यनाथ मॉडल अपनाकर उन्हें बचाएं, यह करुण पुकार लगाई गई है कि वे उन्हें यहां के लोगों से बचाएं। कुछ इसी तरह की मांग अब पश्चिम बंगाल से भी उठ रही है। पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष सुवेंदु अधिकारी ने यूपी के सीएम योगी से गुहार लगाई है कि वे मुर्शिदाबाद आएं और यहां दंगा पीड़ित हिंदुओं से मिलें। जाहिर है कि ऐसे में बड़ा सवाल यह उठता हैकि लोगों में योगी आदित्यनाथ एक उम्मीद बनकर क्यों उभर रहे हैं?।

Related posts

Braking news today

Breaking News: 5 सितंबर की 10 बड़ी खबरें: ISRO की उड़ान से लेकर बाढ़, साइबर ठगी और सोने की तेजी तक देश-दुनिया में हलचल

September 5, 2026
राशिफल और पंचांग: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की सप्तमी पर चंद्रमा रहेगा वृश्चिक राशि में..जानें किसकी चमकेगी किस्मत

Rashifal: 5 सितंबर राशिफल इन राशियों के लिए खुल सकते हैं तरक्की और धन लाभ के रास्ते, जानें मेष से मीन तक का हाल

September 5, 2026

सिद्दू मूसेवाला के पिता ने कही थी ये बड़ी बात

पंजाब में मशहूर सिंगर सिद्धू मूसेवाला की निर्मत हत्या के बाद उनके पिता जो बात कही थी वो शायद अब तक लोगों को याद ही होगा। मूसेवाला के पिता ने कहा था कि अगर पंजाब के मुख्यमंत्री योगी होते तो शायद उनका बेटा जीवित होता उसकी हत्या ही न होती। पिता का यह भी कहना था कि अगर उनके बेटे की हत्या हो भी गई होती तो उसे मारने वाले अपराधियों का अब तक तो एनकाउंटर भी हो चुका होता।

हरियाणा-राजस्थान के चुनाव में छाया रहा योगी का बुलडोजर

राजस्थान और हरियाणा के विधानसभा चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी प्रचार के दौरान ट्रैक्टर की बजाए बुलडोजरों की रैली निकालते देखे गये थे। ऐसा केवल इसलिए किया गया था कि आमजन के बीच यह संदेश दिया जा सके कि बीजेपी की सरकार इन राज्यों में बनती है तो यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार की तरह राज्य में लोगों को त्वरित न्याय मिलेगा।

‘बंटोगे तो कटोगे’ और दंगाइयों का इलाज डंडा

2024 में हुए लोकसभा चुनाव और दूसरे राज्यों में विधानसभा चुनाव के समय योगी आदित्यनाथ की डिमांड बीजेपी और एनडीए के प्रत्याशी करते रहे हैं। हिंदी भाषी प्रदेशों की बात छोड़ दें तो योगी की मांग बंगाल,पंजाब, सिक्किम और दक्षिण के राज्यों में तक उठती रही। हालांकि बीजेपी में हिंदुत्व की अवधारणा पर चलने और उस पर काम करने वाले हिन्दुवादी नेताओं की कमी नहीं है। इसके बाद भी यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ही हिंदुओं के बीच आशा की किरण क्यों बने हुए हैं। दरअसल हिंदू हितों पर योगी का खुलकर बिना लाग लपेट के बोलना ही मुख्य वजह है जो सबको पसंद आ रहा है।

योगी के सत्ता आने के बाद माफिया को सताने लगा ये डर

दरअसल पूरे देश में कानून व्यवस्था और दंगों के मामले में यूपी पहले बहुत बदनाम रहा करता था, लेकिन योगी आदित्यनाथ के सीएम बनने के बाद इस राज्य में अपराध तो कम हुए ही सांप्रदायिक दंगे भी बंद हो गए। लोगों का मानना है कि सांप्रदायिक दंगों को खत्म करने के लिए जीरो टॉलरेंस के चलते ही ऐसा हो सका है। यूपी की योगी सरकार ने माफिया का उन्मूलन के लिए हर जरुरी तरीके का इस्तेमाल किया। लोगों को माफिया के खिलाफ योगी यह शैली ही पसंद आ रही है। दिल्ली में जिस तरह सभी दंगाई अदालत से छूटकर बाहर आ गए वैसा यूपी में नही्ं हुआ।

विकास दुबे से अतीक तक सब बने अतीत

उत्तरप्रदेश में कुख्यात माफिया रहे विकास दुबे, अतीक अहमद, मुख्तार अंसारी और मुन्ना बजरंगी आदि जैसे कई छोटे बड़े माफिया का सफाया जिस तरह किया गया। वह लोगों को बेहद पसंद आया। यूपी में हालत यह है कि चाहे बैंक डकैती हो या जूलर्स शो रूम में डकैती और गैंग रेप के आरोपी हों सभी को यूपी में चुन चुनकर एनकाउंटर में ढेर किया जा रहा है। इस यूपी के बाहर भी बहुत अब पसंद किया जा रहा है। यूपी के संभल में जिस तरह से दंगाई भीड़ को नियंत्रित किया गया उसके बाद से सीएम योगी की लोकप्रियता में एक बार फिर चार चांद लग गया है। इतना ही नहीं उत्तर प्रदेश विधानसभा में संभल और उर्दू के मसले पर योगी सरकार के स्टैंड से हिंदुओं में यह संदेश गया कि योगी के रहते वो देश में सुरक्षित हैं।

Tags: #Bengal to Delhi cm yogiCM Yogi Adityanath
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार
Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

बिजनेस
Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version