Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

चुनावी साल में आरएसएस क्यों करा रहा सर्वे?,तैयारी विधानसभा चुनाव की नजर 2024 पर

DigitalDesk by DigitalDesk
February 10, 2023
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति
0
RSS conducting the survey
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

Caste Survey: मध्यप्रदेश सहित देश के 9 राज्यों में इस साल विधानसभा चुनाव होना हैं। ऐसे में कांग्रेस और दूसरे विपक्षी दलों के साथ भाजपा के अनुषांगिक संगठन आरएसएस ने भी तैयारी शुरु कर दी है। मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के साथ चुनावी राज्यों में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से सर्वे किया जा रहा है। जिसमें मंदिर मस्जिद के साथ जातियों का भी सर्वेक्षण किय जा रहा है। दरअसल संघ से जुड़े सूत्र बताते हैं कि चुनावी राज्यों में ये मुहिम व्यापक स्तर पर शुरू की गई है। इसके तहत आबादी का धार्मिक ही नहीं साक्षरता और आर्थिक प्रतिशत भी निकाला जा रहा है। गांवों में मौजूद जलाशय, मंदिर-मस्जिद, चर्च-गुरुद्वारा और मजारों के अलावा यह भी देखा जा रहा है कि मंदिर और श्मशान सभी जाति के लोगों के लिए खुले या नहीं, कहीं कोई सामाजिक बहिष्कार जैसे मामले तो सामने नहीं आ रहे हैं।

  • आरएसएस करा रहा सर्वे
  • स्वयं सेवक जुटा रहे जानकारी
  • गिने जा रहे हैं गांव तालाब, मंदिर और मस्जिद
  • जुटाई जा रही सामाजिक बहिष्कार की जानकारी
  • साथ में कराया जा रहा जातियों का सर्वे

बता दें इस साल मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ सहित 9 राज्यों में चुनाव होना हैं। इन चुनावी राज्यों में आरएसएस ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। संघ ने चुनावी राज्यों में अपनी शाखाओं और स्वयं सेवकों के जरिए से गांव और बस्तियों में रह रहीं प्रमुख जातियों, हिदू मुस्लिम ईसाई, किसान-व्यापारी, मजदूर और कर्मचारियों का ब्यौरा जुटाने की मुहिम शुरू कर दी है। वहीं संघ से जुड़े सूत्र बताते हैं कि इन राज्यों में ये मुहिम व्यापक स्तर पर शुरू की गई है। इसके तहत आबादी का धार्मिक, साक्षरता और आर्थिक प्रतिशत भी निकाला जा रहा है। गांवों में मौजूद जलाशय ही नहीं मंदिर ओर मस्जिद, चर्च गुरुद्वारा और मजारों के अलावा यह भी देखा जा रहा है कि मंदिर और श्मशान सभी के लिए खुले या नहीं, कहीं कोई सामाजिक बहिष्कार तो नहीं किया जा रहा है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

जुटाई जा रही गो पालकों की संख्या

आरएसएस सर्वेक्षण के माध्यम से महिला और पुरुष के साथ धर्म सहित जातियों का ब्यौरा भी जुटाया जा रहा है। राजनीतिक तौर पर यह भी देखा जा रहा है कि मतदाताओं पर भाजपा, कांग्रेस, बसपा अथवा आप में से किस पार्टी का कितना असर है। गांव कसबे में जैविक खेती और गोवंश पालकों की संख्या भी निकाली जा रही है।

सूत्र बताते हैं कि राज्यों में विधानसभा चुनाव और एक साल बाद होने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए संघ का ये सर्वेक्षण बेहद महत्वपूर्ण है। सर्वे में सामाजिक संस्थाओं के अलावा संबंधित गांव और बस्ती के लोगों का राजनीतिक झुकाव भाजपा की तरफ है या कांग्रेस को चाहती है। इसके अलावा किस क्षेत्रीय दल के प्रति झुकाव है। यह भी अनुमानित आंकड़ा जुटाया जा रहा है।

क्यों हो रहा है ये सर्वे?

चुनावी राज्यों में संघ ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित शाखाओं के जरिए स्वयंसेवकों से 48 बिंदुओं पर जानकारी जुटाने की मुहिम शुरू की है। इस सर्वेक्षण के फार्मेंट में बस्ती की तीन प्रमुख जातियों और उनके प्रमुख की जानकारी नंबर सहित भरने को कहा गया है। इसके अलावा तीन सामाजिक व्यक्ति, तीन महिला संस्थाएं और तीन तीन विरोधी संस्थाओं की जानकारी भी एकत्र की जाएगी। इसके अलावा सर्वे वाले क्षेत्रों में रहने वाले संघ के दूसरे अनुषांगिक संगठन से जुड़े लोगों की भी जानकारी एकत्रित की जा रही है। दरअसल 9 राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद 2024 में लोकसभा के चुनाव होना हैं। बीजेपी को फिर केन्द्र की सत्ता में लाने नरेन्द्र मोदी को फिर पीएम बनाने की मंशा को लेकर संघ ने अपने सभी अनुषांगिक संगठनों को सक्रिय कर दिया है। इसी तरह की सक्रियता 2014 के आम चुनाव से पहले भी आरएसएस में देखी गई।

Post Views: 225
Tags: caste surveyCongressRashtriya Swayamsevak SanghrssSubsidiary Organizations
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version