Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

क्यों कहा थरुर ने चुनाव में कुछ खामियां तो थीं?

समर्थन के लिए थरुर ने जताया आभार

DigitalDesk by DigitalDesk
October 21, 2022
in दिल्ली, राजनीति
0
क्यों कहा थरुर ने चुनाव में कुछ खामियां तो थीं?
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

क्यों कहा थरुर ने चुनाव में कुछ खामियां तो थीं?

कांग्रेस के अध्यक्ष के चुनाव में हारने के बाद शशि थरूर ने बड़ा बयान दिया है। पार्टी अध्यक्ष पद का चुनाव हारे शशि थरूर ने कहा कि वे चुनाव परिणामों से परेशान नहीं हें। यह शुरू से ही स्पष्ट था कि पार्टी के बड़े नेता उनके प्रतिद्वंद्वी खड़गे के साथ रहेंगे। साथ ही कहा कि इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि पार्टी के अधिकांश सदस्य अपने में से एक का ही समर्थन करेंगे। शशि थरूर कहते हैं कि उन्हें जितना समर्थन मिला। उससे वे खुश हैं। उन्हें 1000 वोट के करीब मिले। जिस तरह का उन्हें मॉरल सपोर्ट भी मिला। वे हमेशा कर्जदार रहेंगे। वे मल्लिकार्जुन खड़गे को जीत की बधाई देते हैं।

Related posts

Lalu and Rabri security reduced

लालू-राबड़ी की सुरक्षा में बड़ी कटौती, बिहार सरकार ने वापस लिया Z+ कवर

June 5, 2026
Rajya Sabha Rajneesh Agarwal

रजनीश अग्रवाल की राज्यसभा एंट्री: भाजपा के संगठन मॉडल का बड़ा संदेश…’बूथ का भूत’ पहुंचेगा राज्यसभा,

June 5, 2026

थरूर ने जीत की बधाई जरूर दी है। लेकिन वे नतीजों से पूरी तरह संतुष्ट नहीं हैं। थरुर के मुताबिक कुछ खामियां तो थीं। जब काउंटिंग जारी थी। तब भी ये मुद्दा उन्होंने उठाया था। इतना ही नहीं शशि थरूर ने कहा कि जब आप खुद कोई मैच खेल रहे होते हैं। गेंद पिच पर काफी उछल रही होती है। तो आपके पास कोई दूसरा विकल्प नहीं रहता। आपको बल्लेबाजी करनी होती है। खड़गे से कोई शिकायत नहीं है। उन्होंने खड़गे की जीत पर ये भी कहा है कि पार्टी का पुनरुद्धार आज से शुरू हो रहा है। उन्हें पूरा भरोसा है कि खड़गे की अध्यक्षता में पार्टी आगे बढ़ेगी और मजबूती के साथ काम करेगी। वहीं  थरूर से गांधी परिवार की भूमिका पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि उन्हें उन पर पूरा भरोसा है। उन्होंने मुझे जो कहा था उसे ही माना। असल में ऐसा कहा गया था कि अध्यक्ष चुनाव के दौरान गांधी परिवार की ओर से खड़गे का समर्थन किया गया। अब थरूर ने उन अटकलों पर अपनी सफाई दी है।

समर्थन के लिए थरुर ने जताया आभार

शशि थरूर ने अपने ट्वीट में अपना समर्थन करने वाले कांग्रेस डेलिगेट्स का भी धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि मेरा सौभाग्य रहा कि देशभर के एक हजार से अधिक सहयोगियों का समर्थन मिला। कांग्रेस के इतने शुभचिंतकों की आशा और आकांक्षा को आगे बढ़ाना सौभाग्य की बात है।

खड़गे ने ट्विटर बायो बदला

बता दें पार्टी के अध्यक्ष पद के चुनाव में जीत हासिल करने के बाद खड़गे ने अपने ट्विटर बायो को बदल दिया है। खड़गे ने अपने ट्विटर बायो पर अध्यक्ष इंडियन नेशनल कांग्रेस लिखा है। अध्यक्ष पद के चुनाव में खड़गे ने थरूर को बड़े अंतर से हराया है। कांग्रेस को 24 सालों बाद गैर गांधी परिवार से अध्यक्ष मिला है। खड़गे को अध्यक्ष पद के चुनाव में 7897 वोट मिलेए जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी थरूर को 1072 वोट मिले।

26 को संभालेंगे खड़गे पदभार

कांग्रेस के नए अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 26 अक्टूबर को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में पदभार ग्रहण करेंगे। सभी कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य, सांसद, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षए सीएलपी नेता, पूर्व सीएम, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और अन्य एआईसीसी पदाधिकारियों को कार्यक्रम में आमंत्रित किया है। इन सभी नेताओं और पदाधिकारियों को संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से निमंत्रण भेजा गया है।

Post Views: 333
Tags: All India Congress CommitteeMallikarjun KhargeShashi TharoorSome flaws in the election
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version