Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य महाराष्ट्र

कौन होगा महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री: महायुति में महामंथन का दौर जारी….माया नगरी में लिया जाएगा फैसला…मराठा बनाम गैर-मराठा के बीच सियासी जंग

DigitalDesk by DigitalDesk
November 29, 2024
in महाराष्ट्र, मुख्य समाचार, मुंबई, राजनीति
0
Who will be the Chief Minister of Maharashtra Round of great brainstorming continues in Mahayuti
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर 2024 को समाप्त हो चुका है लेकिन अब तक नई सरकार का गठन नहीं हो सका। बहुमत हासिल करने वाले महायुति गठबंधन में अब तक मुख्यमंत्री के नाम पर एकराय नहीं बन सकी है। हालांकि महाराष्ट्र का सीएम कौन होगा इसे लेकर केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के घर गुरुवार देर रात तक महायुति के नेताओं की बैठक चली। करीब ढाई घंटे तक चली बैठक में मंत्रिमंडल बंटवारे को लेकर भी तीनों दलों के बीच चर्चा हुई है।

  • महाराष्ट्र CM पर शाह के घर चर्चा
  • मीटिंग में मंत्रिमंडल बंटवारे पर भी हुई चर्चा
  • अब मुंबई में मीटिंग के बाद नाम होगा तय
  • मराठा नेताओं पर भी विचार कर रही BJP
  • आज तय हो सकता है सीएम के नाम का ऐलान
  • महायुति की होगी एक और महाबैठक

वहीं राज्य के कार्यकारी सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा महायुति की बैठक सकारात्मक रही है। उन्होंने अमित शाह और जेपी नड्डा के साथ चर्चा की। शाह के निवास पर हुई यह पहली बैठक थी। महायुति की एक और बैठक अब मुंबई में होने वाली है। जिसमें CM पर फैसला लिया जाएगा।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

पार्टी सूत्र बताते हैं कि भाजपा के दो केन्द्रीय ऑब्जर्वर भी रविवार 1 दिसंबर 2024 को मुंबई आने वाले हैं। केन्द्रीय ऑब्जर्वर यहां होने वाली विधायक दल की बैठक में शामिल होंगे। वहीं मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान किया जाएगा। हालांकि बीजेपी का वरिष्ठ नेतृत्व फडणवीस के साथ मराठा नेताओं के नाम पर भी विचार कर रहा है।
बता दें गुरुवार देर रात को हुई बैठक के बाद अजित पवार और फडणवीस मुंबई के लिए रवाना हो गए थे। जबकि एकनाथ शिंदे दिल्ली में अपने बेटे श्रीकांत शिंदे के निवास पर पहुंचे। जहां उन्होंने पार्टी सांसदों के साथ अहम बैठक की। इसके बैठक के बाद देर रात शिंदे भी मुंबई लौट गए।

बता दें महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में इसबार महायुति को महाबंपर सीट मिलीं हैं। चुनाव में प्रचंड जीत के बाद अब कौन होगा सीएम इस लेकर महायुति गठबंधन माथापच्ची चल रही है। महाराष्ट्र भाजपा नेता फडणवीस को मुख्यमंत्री बनाने की मांग पर अड़े है तो वहीं शिंदे गुट के विधायकों की और से भी एकनाथ शिंदे को सीएम बनाने की मांग की जा रही है। अब शिवसेना के कई नेताओं ने इसे लेकर बयान दिया। उनका मानना है कि शिंदे को सीएम पद पर बने रहना चाहिए। क्योंकि चुनाव में महायुति को मुख्यमंत्री शिंदे के नेतृत्व में भारी जीत मिली है। महाराट्र विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने जहां 132 सीटों पर कब्जा किया है तो वहीं दूसरी ओर शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना को महज 57 सीट पर जीत हासिल हुई जबकि अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी ने राज्य की 41 सीट पर जीत दर्ज की है।

जातीय समीकरण पर भी नजर

महाराष्ट्र में करीब 28 प्रतिशत मराठा है। जबकि 12-12 प्रतिशत दलित और मुस्लिम वर्ग से हैं। तो वहीं 8% आबादी आदिवासी वर्ग की है। जबकि राज्य में सबसे अधिक 38% OBC हैं। ब्राह्मण और दूसरी समुदाय की आबादी 8% के आसपास है। दरअसल महाराष्ट्र में पूरी सियासत मराठा बनाम गैर-मराठा के सियासी समीकरण पर होती रही है। राज्य की करीब 150 विधानसभा सीटों पर मराठा और 100 पर OBC का असर है। पिछली बार 2019 के चुनाव में 288 में से 160 विधायक मराठा समुदाय से चुनकर आए थे। राज्य में अब तक कुल 18 मुख्यमंत्री हुए हैं जिसमें से 10 मराठा समुदाय से रहे। 10 में कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का भी नाम शामिल है।

(प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 548
Tags: #Ajit Pawar #Who is the Chief Minister of Maharashtra#Maharashtra new Chief Minister Devendra Fadnavis#MahayutiEknath Shinde
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version