कौन है अमृतपाल, जिसे कहा जा रहा है भिंडरावाले पार्ट- 2, क्या है खालिस्तान से इसका रिश्ता

अमृतसर। एक संगठन है- वारिस पंजाब दे। इससे जुड़े हजारों लोगों ने गुरुवार यानी 23 फरवरी को अमृतसर के अजनाला थाने पर हमला कर दिया। इनके हाथों में बंदूकें, तलवारें और भाले थे। ये लोग संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह के करीबी लवप्रीत सिंह तूफान की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे थे।

कौन है अमृतपाल सिंह?

पंजाब के अमृतसर जिले में जल्लूपुर खेड़ा में साल 1993 में अमृतपाल सिंह का जन्म हुआ। 12वीं तक पढ़ाई करने के बाद साल 2012 में अमृतपाल काम के सिलसिले में दुबई चला गया। दुबई में वह ट्रांसपोर्ट बिजनेस का काम करने लगा। पिछले साल फरवरी में दीप सिद्धू की मौत के बाद ‘वारिस पंजाब दे’ को संभालने के लिए अमृतपाल वापस पंजाब लौट आया।

यह संगठन पंजाबी अभिनेता का था

‘वारिस पंजाब दे’ संगठन को पंजाबी अभिनेता संदीप सिंह उर्फ दीप सिद्धू ने सितंबर 2021 में बनाया था। दीप सिद्धू 26 जनवरी 2021 को लालकिले पर हुए उपद्रव के मामले में प्रमुख आरोपी था।

अमृतपाल सिंह और विवाद

अमृतपाल सिंह का विवादों से पुराना नाता है। उनके समर्थकों का दावा है कि दीप सिद्धू, अमृतपाल सिंह के करीबी थे। इसीलिए वह वारिस पंजाब दे के प्रमुख बनने के सबसे योग्य थे। दीप सिद्धू के कुछ सहयोगी जैसे पलविंदर सिंह तलवारा और परिवार के कुछ सदस्य अमृतपाल को प्रमुख बनाए जाने का विरोध करते हैं।

मनदीप कहते हैं कि उसके भाई ने इस संगठन को पंजाब के मुद्दों को उठाने और जरूरतमंदों को कानूनी सहायता प्रदान करने के लिए बनाया था न कि खालिस्तान का प्रचार करने के लिए।

अमृतपाल फिलहाल पंजाब का नया मसीहा बनकर उभरा है। वह खालिस्तान की बातें करता है और लोग उसको सुन भी रहे हैं।

देखें वीडियो-

जाने कौन है अमृतपाल जो खुद को पंजाब का मसीहा और Khalistan का पैरोकार बता रहा है

Exit mobile version