Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

छत्तीसगढ़ में कब मनाया जाएगा जनजातीय गौरव दिवस…

DigitalDesk by DigitalDesk
October 2, 2024
in मुख्य समाचार
0
छत्तीसगढ़ में कब मनाया जाएगा जनजातीय गौरव दिवस…
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

छत्तीसगढ़ में कब मनाया जाएगा जनजातीय गौरव दिवस…

भगवान बिरसा मुण्डा की स्मृति में मनाया जाएगा जनजातीय गौरव दिवस
जनजातीय गौरव दिवस को लेकर बोले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
15 नवंबर को हर जिले में मनाया जाएगा ’जनजातीय गौरव दिवस’

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि भगवान बिरसा मुण्डा की जयंती के अवसर पर 15 नवंबर को राज्य के हर जिले में ’जनजातीय गौरव दिवस’ मनाया जाएगा। सीएम ने इसकी घोषणा करते हुए कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस साल 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुण्डा की स्मृति में जनजातीय गौरव दिवस मनाने का फैसला लिया है। इस साल भगवान बिरसा मुण्डा की 150वीं जयंती मनाई जाएगी।

ऐसे में छत्तीसगढ़ में भी पूरे राज्य में भगवान बिरसा मुण्डा की 150वीं जयंती पूरे भव्य रूप से मनायी जाएगी। सीएम साय यहां राजधानी रायपुर स्थित न्यू सर्किट हाउस में ’जनजातीय समाज का गौरवशाली अतीत, ऐतिहासिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक योगदान’ विषय पर आयोजित की गई कार्यशाला में शामिल होने पहुंचे थे। जहां उन्होंने कहा जनजातीय समाज का गौरवशाली इतिहास रहा है। यह सोचकर भी गर्व होता है कि जनजातीय समाज में कई महान स्वतंत्रता सेनानियों का जन्म हुआ है। जनजातीय समाज में अपने देश अपनी मिट्टी के लिए संघर्ष करने की परम्परा प्रारंभ से रही है। सीएम ने कहा शहीद वीर नारायण सिंह, गुण्डाधूर और गैंदसिंह जैसे कई महान नायकों ने अपना बलिदान दिया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने यह भी कहा कि पूरी दुनिया इस समय जलवायु परिवर्तन की गंभीर चुनौतियों का सामना कर रही है। ऐसे में प्रकृति का संरक्षण बहुत जरुरी है। जनजातीय समाज हमें प्रकृति के संरक्षण का मार्ग दिखाता आया हैै। जो आज भी अनुकरणीय और प्रासंगिक है। जनजातीय समाज प्रकृति की पूजा को महत्व देता है। छत्तीसगढ़ के पूर्वीं हिस्से में साल के पेड़ में जब फूल लगते हैं तो सरहुल पर्व मनाया जाता है।

सीएम साय ने कहा जनजातीय संस्कृति में गहरी आध्यात्मिकता भी छिपी है। प्रकृति को सहेजकर, प्रकृति के अनुकूल जीवन जीना और बड़े-छोटे, स्त्री-पुरुष में किसी तरह का भेदभाव न करना सब बराबर हैं और सभी के लिए प्रकृति का उपहार है। यह सारी बातें हमें जनजा​तीय समाज से सीखने को मिलती है, आज इसकी आवश्यकता है। जनजातीय समाज से जीवन जीने की कला सीखनी चाहिए। जनजातीय समाज में दहेज जैसी सामाजिक बुराई का कभी अस्तित्व नहीं रहा।

भगवान बिरसा मुण्डा का शौर्य हमेशा हमें जीवन में साहस का मार्ग दिखाता है। भगवान बिरसा मुण्डा ने शोषण मुक्त समाज का सपना देखा था। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी भगवान बिरसा मुण्डा की परिकल्पना के अनुरूप प्रधानमंत्री जनमन योजना प्रारंभ की और विशेष पिछड़ी जनजाति के लोगों को समृद्ध करने का प्रयास किया।

.प्रधानमंत्री हजारीबाग से प्रधानमंत्री जनजाति उन्नत ग्राम अभियान की शुरूआत करेंगे, जिसमें जनजातीय बहुल 63 हजार गांवों के 5 करोड़ से अधिक लोग लाभान्वित होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनजातीय लोग कभी दिखावा नहीं करते, उनकी सरलता-सहजता मन मोह लेती है। जनजातीय समाज की खानपान की शैली बीपी-शुगर जैसी लाइफ स्टाईल से जुड़ी बीमारियों से दूर रखती है। उन्होंने उच्च शिक्षा विभाग द्वारा ’जनजातीय समाज का गौरवशाली अतीत पर आयोजित यह कार्यशाला जनजातीय समाज के गौरव को पूरे समाज के सामने लाने में मील का पत्थर साबित होगी।

Post Views: 570
Tags: #Chattisgarh
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version