Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

क्या हार गए पहलवान,धरना भी हो गया खत्म ?

भावुक होते दिखे पहलवान

DigitalDesk by DigitalDesk
June 1, 2023
in दिल्ली, मुख्य समाचार
0
क्या हार गए पहलवान,धरना भी हो गया खत्म ?
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

23 अप्रैल से सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ धरना दे रहे ​पहलवान अब हार मानने लगे हैं। दिल्ली के जंतर मंतर से तंबू और टेंट उखाड़ दिए गए है। पहलवान मीडिया से भी बात नहीं कर रहे हैं। अधिकांश पहलवान हरियाणा स्थित घर लौट चुके हैं। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी पहलवानों से अपील की थी कि वो धैर्य बनाए रखें और सरकार द्वारा कराई जा रही जांच पर भरोसा रखें। ऐसी तमाम परिस्थितियों को देखते हुए कहा जाने लगा है कि शायद पहलवानों ने धरना खत्म कर दिया है।

आपस में फुसफुसाए पर मीडिया के सामने रहे मौन

सांसद बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग पूरी नहीं होने से नाराज पहलवानों ने अपने सभी मेडल गंगा में प्रवाहित करने का निर्णय लिया था। इसके लिए वे हरिद्वार भी पहुंचे थे जहां किसान नेताओं ने उन्हे मेडल प्रवाहित करने से मना कर दिया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस दौरान सभी पहलवान आपस में लगातार फुसफुसाते रहे लेकिन जब मीडिया ने सवाल ​किए तो दूसरे लोगों ने बताया ​कि सभी पहलवानों ने मौन व्रत धारण किया हुआ है।बताया जा रहा है कि प्रदर्शन करने वाले सभी पहलवालवान हरियाणा स्थित अपने घर पहुंच गए है केवल साक्षी मलिका को दिल्ली में बताया जा रहा है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

भावुक होते दिखे पहलवान

पदक विसर्जित करने हरिद्वार पहुंचे पहलवान काफी भावुक दिखे। उनके के लिए पदकों को बहाना आसान नहीं था। प्रदर्शनकारी एक पहलवान ने कहा कि सभी पहलवान सुबह से ही रो रहे हैं। निर्णय बहुत बड़ा था उस पर अमल करना बड़ी चुनौती। भला हो किसान नेताओं का जिन्होंने पदकों को गंगा में बहाने से रोक लिया। उन्होंने बताया कि सभी पहलवान सदमें थे और जिला स्तर के पदक फेंकना कठिन होता है तो फिर अंतरराष्ट्रीय पदकों को विसर्जित करना कितनी बड़ी चुनौती होगी। उन्होंने दावा किया,उन्होंने मंगलवार को मौन व्रत धारण किया था। इसलिए हरिद्वार में किसी से बात नहीं की। सभी अपने-अपने घर लौट गए हैं लेकिन साक्षी अभी दिल्ली में हैं।

पुलिस ने लिया था हिरासत में

जिस दिन नए संसद भवन का उद्घाटन समारोह का आयोजन था। ठीक उसी दिन प्रदर्शनकारी पहलवान महिला महापंचायत में शामिल होने के लिए जंतर मंतर से पैदल मार्च पर निकले थे। उन्हे रास्ते में ही दिल्ली पुलिस ने रोक दिया और हिरासत में ले लिया। इस दौरान कई महिला पहलवानों के साथ पुलिस की झड़प हुई। हालांकि बाद में पुलिस ने उन्हे रिहा भी कर दिया। इधर जंतर मंतर से पुलिस ने तंबू और टेंट भी उखाड़ दिए। उल्लेखनीय है कि बीते 23 अप्रैल से दिल्ली के जंतर मंतर पर महिला पहलवान धरने पर थे और यौन शोषण के आरोपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। बृजभूषण के खिलाफ पोक्सो कानून(यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण संबंधी कानून) सहित दो प्राथमिकी दर्ज की गई थी। कुछ रिपोर्टों में यह दावा किया गया है कि डब्ल्यूएफआई के पूर्व प्रमुख के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने वाली ‘नाबालिग’,वास्तव में नाबालिग नहीं है।

Post Views: 151
Tags: Women Wrestlers
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version