Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

पीएम मोदी को गले लगाकर पुतिन ने ऐसा क्या कहा…जिससे मोदी भी रोक नहीं सके अपनी हंसी….

पीएम मोदी को गले लगाकर पुतिन ने ऐसा क्या कहा...जिससे मोदी भी रोक नहीं सके अपनी हंसी....

DigitalDesk by DigitalDesk
October 23, 2024
in मुख्य समाचार, राजनीति
0
पीएम मोदी को गले लगाकर पुतिन ने ऐसा क्या कहा…जिससे मोदी भी रोक नहीं सके अपनी हंसी….
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

पीएम मोदी को गले लगाकर पुतिन ने ऐसा क्या कहा…जिससे मोदी भी रोक नहीं सके अपनी हंसी….

पीएम नरेन्द्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच द्विपक्षीय कजान में बैठक हुई। बैठक में पीएम मोदी ने पुतिन के सामने फिर यूक्रेन युद्ध का जिक्र किया। साथ ही शांति का संदेश दिया। वहीं पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने कहा हमारे संबंध इतने मजबूत हैं कि आप (पीएम मोदी) बगैर किसी अनुवाद के उनकी बात समझ जाएंगे। इस पर गवर्नर पैलेस के उस कमरे में हंसी की लहर दौड़ गई, जहां पीएम मोदी और पुतिन की मुलाकात हुई थी। इस दौरान पीएम मोदी भी पुतिन की इस बात पर अपनी हंसी रोकने में कामयाब नहीं हुए और वे खिलखिला कर हंस दिए।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

कजान में महामुलाकात
मोदी-पुतिन की मुलाकात
क्या-क्या हुई बात…?
वार्ता में रूस-यूक्रेन जंग का जिक्र
पीएम मोदी की शांति की अपील
जब पुतिन से मिले पीएम मोदी
बैठक में मोदी-पुतिन ने लगाए ठहाके
दोनों की मुलाकात के मायने क्या…?

रूस के कजान शहर में पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात हुई। इस द्विपक्षीय बातचीत में रूसी राष्ट्रपति ने कुछ ऐसा कहा कि पीएम मोदी भी ठहाका लगाने लगे। साथ ही द्विपक्षीय बैठक में पीएम मोदी ने भारत की ओर से हर संभव मदद की पेशकश की।
मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की गई। जिसमें साफ दिख रहा है कि उनके स्वागत में खड़ी चमकीले रंग के कॉस्ट्यूम में महिलाएं हाथों में चक-चक और कोरोवाई रोटी पकड़े दिखाई दे रहीं थीं। पीएम मोदी और बाकी देशों से आए नेताओं को परोसे गये व्यंजन सांस्कृतिक और ऐतिहासिक रूप से अहम हैं। पीएम नरेन्द्र मोदी और रुसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ द्विपक्षीय बैठक हुई। इस दौरान दोनों देशों के बीच घनिष्ठ संबंधों का जिक्र करते हुए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कुछ ऐसा कहा कि पीएम मोदी अपनी हंसी रोक नहीं सके और खिलखिला उठे।

दरअसल विपक्षीय वार्ता के बीच पीएम मोदी हिंदी और राष्ट्रपति पुतिन रूसी भाषा में बोल रहे थे। दोनों नेताओं की बातों को रुसी और हिंदी में अनुवाद करने के लिए ट्रांसलेटर भी वहां मौजूद थे। इस दौरान रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी को संबोधित करते हुए कहा भारत और रूस के संबंध इतने मजबूत हैं कि उन्हें लगता है वे उनकी बात बिना ट्रांसलेटर की मदद के ही समझ सकते हैं। इस बीच द्विपक्षीय वार्ता में पीएम मोदी रूस और यूक्रेन युद्ध की बात छेड़ी। पीएम मोदी ने दोहराया है कि रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध का हाल शांति से ही निकलेगा। भारत इसमें हर संभव मदद देने को तैयार है। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे संघर्ष के मुद्दे पर हम लगातार संपर्क में रहे हैं। हम शांति और स्थिरता की शीघ्र वापसी का पूर्ण समर्थन करते हैं।

गर्मजोशी से किया भारत के प्रधानमंत्री का स्वागत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए मंगलवार को रूस के हेरिटेज शहर कजान पहुंचे। कजान एयरपोर्ट पर तातारस्तान गणराज्य के प्रमुख रुस्तम मिन्निखानोव ने गर्मजोशी से पीएम मोदी का स्वागत किया। उनके जबरदस्त स्वागत और भव्य सत्कार के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुटे थे। कजान पहुंचते ही प्रधानमंत्री मोदी का रूसी समुदाय के लोगों ने कृष्ण भजन के साथ स्वागत किया। इसके साथ ही उन्हें पारंपरिक रूसी व्यंजनों (चक-चक और कोरोवाई रोटी) से भरी प्लेटें इस दौरान परोसी गईं।

प्रकाश कुमार पांडेय

Post Views: 382
Tags: #Narendra Modi PMPutin
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version