Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में भीषण ट्रेन हादसा, कंचनजंगा एक्सप्रेस से टकराई मालगाड़ी…5 की मौत, 25 घायल, राहत और बचाव कार्य जारी

DigitalDesk by DigitalDesk
June 17, 2024
in दिल्ली, मुख्य समाचार, स्पेशल
0
West Bengal major rail accident express train collides with goods train other coaches damaged Confirmation of death of 5 passengers
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

पश्चिम बंगाल में सोमवार की सुबह एक बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है। जिसमें एक्सप्रेस ट्रेन को पीछे से मालगाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रेन की पीछे की तीन बोगियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में अब तक 5 यात्रियों के मारे जाने की पुष्टि की गई है।

  • अगरतला से सियालदह जा रही थी कंचनजंघा एक्सप्रेस
  • मालगाड़ी ने कंचनजंघा एक्सप्रेस को पीछे से मारी टक्कर
  • हादसे में ट्रेन की पिछली तीन बोगियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त
  • रंगापानी और निजबाड़ी के बीच हुआ हादसा
  • न्यू जलपाई गुड़ी से सियालदाह की ओर जा रही थी ट्रेन

बता दें कंचनजंगा एक्सप्रेस और मालगाड़ी के बीच रंगापानी और निजबाड़ी के बीच यह टक्कर हुई है। कंचनजंगा एक्सप्रेस यह सियालदाह की आोर जा रही थी। वहीं ट्रेन निजबाड़ी से पहले खड़ी थी इस बीच पीछे से तेज गति से आ रही मालगाड़ी ने कंचनजंगा एक्सप्रेस को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर एनडीआरएफ की टीम के साथ पुलिस और रेलवे अफसर ही नहीं स्थानीय प्रशासनिक अफसर भी पहुंचे। इसके साथ ही राहत कार्य शुरू कर किया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही कलेक्टर, एसपी के साथ डॉक्टरों की टीम, एम्बुलेंस और आपदा दल के सदस्य बचाव के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंचे हैं।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

ट्रैक से बोगियों को हटाकर फंसे यात्रियों को निकाले जाने का काम तेजी से किया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कंचनजंगा एक्सप्रेस की तीन बोगियां बहुत बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई हैं। जिसमें सवार कई यात्री बुरी तरह से घायल हो गए। इस बीच राहत और बचाव का कार्य तेजी से किया जा रहा है। हादसा रंगापानी और निजबाड़ी स्टेशन के बीच होना बताया जा रहा है। बता दें कंजनजंगा एक्सप्रेस न्यू जलपाई गुड़ी से अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए थी जो किशनगंज होकर सियालदाह की ओर जा रही थी।

हादसे में ट्रेन के गार्ड और मालगाड़ी के लोको पायलट की मौत

बताया जा रहा है कि इस भीषण हादसे में कंचनजंगा एक्सप्रेस के गार्ड आशीष और मालगाड़ी के लोको पायलट की दर्दनाक मौत हो गई है। हालांकि अब तक आधिकारिक रुप से इसकी पुष्टि नहीं हुई है। हादसे के इस रूट से गुजरने वाली सभी दूसरे ट्रेनों के रूट डायवर्ट कर दिये गये हैं। सिल्लीगुड़ी ठाकुरगंज के रूट डायवर्ट किये गये है।

एक प्रत्यक्षदर्शी यात्री का कहना है वह ट्रेन के अंदर बैठा था। तभी ट्रेन को पीछे से जोरदार झटका लगा। इसके बाद जब तक उन्हें कुछ समझ आता यात्रियों में अफरातफरी मच गई। लोग यहां-वहां भागने लगे चीखे पुकार मच गई। इसके बाद किसी तरह संभलकर वह भी ट्रेन से कुदा आर पीछे की ओर भागा।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मौके पर भेजी टीम

इस बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हादसे की सूचना मिलते ही रेस्क्यू अभियान चलाने और यात्रियों को तत्काल सहायता पहुंचाने के आदेश दिए हैं। वहीं बंगाल आपदा प्रतिक्रिया की टीमों को भी घटना स्थल पर भेजा गया है। यह हादसा दार्जिलिंग जिले के फांसीदेवा इलाके में हुआ है। सीएम ममता बनर्जी ने कहा कंचनजंगा एक्सप्रेस और मालगाड़ी की टक्करात्र हुई है। अभी तक हताहतों या घायलों की सही संख्या का पता नहीं चल पाया है।

Post Views: 270
Tags: #death of 5 passengers#express train collides with goods train#Major rail accidentWest Bengal
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version