Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश भोपाल

कल्याण बोर्ड के जरिए सियासी कल्याण करना चाहती है बीजेपी-कांग्रेस

DigitalDesk by DigitalDesk
June 29, 2023
in भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, संपादक की पसंद
0
welfare board
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच साल में आधा दर्जन से अधिक कल्याण बोर्ड की घोषणा के उनका गठन किया गया। सूबे के सीएम शिवराज सिंह चैहान संभागीय से लेकर प्रदेश स्तरीय अलग अलग समाजों के कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान उन समाज के कल्याण बोर्ड के गठन के साथ उसके अध्यक्षों को मंत्री का दर्जा देने की भी घोषाणा कर रहे हैं। अभी तक आधा दर्जन से ज्यादा कल्याण बोर्डो का ऐलान सीएम शिवराज कर चुके हैं।

  • 25 लाख की आबादी जाट समाज
  • 1 करोड़ 10 लाख से ज्यादा की आबादी अजा समाज
  • 80 लाख आबादी कुशवाह समाज
  • 80 लाख बघेल समाज की आबादी
  • ब्राह्मण समाज की आबादी 45 लाख

ग्वालियर में पाल बघेल धनगर समाज के कल्याण बोर्ड का गठन कर उसका नाम लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के नाम प्र दिया था। ऐलान किया था कि साथ ही बोर्ड अध्यक्ष समाज से ही बनाया जाएगा। जिसे कैबिनेट मंत्री का दर्जा भी मिलेगा। चुनावी बेला में बीजेपी ही नहीं कांग्रेस भी एड़ी चोटी का जोर लगाती नजरआ रही है। मध्य प्रदेश में ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं को अपनी ओर आकृशित करना चाहती है। यही वजह है कि एक और जहां बीजेपी सोशल इंजीनियरिंग का फार्मूला अपनाते हुए विभिन्न समाजों के बीच पहुंचकर उनके कल्याण बोर्ड गठन कर रही है तो इस पर कांग्रेस भी फोकस बनाए हुए है है। इतना ही नहीं कांग्रेस ने सरकार में आते ही विभिनन समाज कल्याण बोर्ड बनाने का ऐलान भी किया है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

समाज को तोड़ने के लिए जातियों को भी तोड़ने का काम कर रही बीजेपी-शुक्ला

कांग्रेस ने बीजेपी के इस कदम पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष बालेंदु शुक्ला का आरोप है कि बीजेपी समाज को तोड़ने के लिए जातियों को भी तोड़ने का काम कर रही है। लेकिन मध्य प्रदेश की जनता बीजेपी सरकार के इन झूठे वादों में नहीं फसेगी। 2023 के चुनाव में प्रदेश की जनता और समाज के लोग कांग्रेस की सरकार बनाएंगे। एक बार फिर बीजेपी को करारी शिकस्त हासिल होगी। व्हीं बीजेपी नेता कमल माखीजानी का आरोप है कि कि बीजेपी का का एकमात्र लक्ष्य है सबका साथ सबका विकास। जिसको लेकर बीजेपी आगे बढ़ रही है। अंत्योदय का मूल मकसद को ध्यान में रख कर सभी समाजों के कल्याण के लिए संकल्पित है।

तैलिक समाज की जनसंख्या 50 लाख

तेलघानी बोर्ड का गठन करने के साथ ही बीजेपी सरकार ने तैलिक समाज के 50 लाख वोटर्स को साधने की कवायद की। साथ ही ऐलान किया गया है कि मां कर्मा के तीर्थ स्थल नरवरगढ़ और मंदसौर के तेलिया तालाब को विकसित किया जाएगा।

27 लाख की आबादी है सोनी समाज की

इधर सोनी समाज की 27 लाख की आबादी पर नगर रखे बीजेपी सरकार ने स्वर्णकला बोर्ड का गठन किया है। विदिशा जिले की शमशाबाद के साथ जबलपुरए पन्ना जिले की पवई और सतना जिले की मैहर के साथ अमरपाटन विधानसभा क्षेत्र में सोनी समाज का खासा प्रभाव माना जाता है।

विश्वकर्मा समाज की 45 लाख है आबादी

म्प्र में विश्वकर्मा कल्याण बोर्ड का गठन किया गया है। दरअसल मप्र में 2013 में यह वर्ग बीजेपी के साथ था। 2018 में कांग्रेस ने इस वोट बैंक में सेंध लगाई और सरकार बनाई ऐसे में बीजेपी की शिवराज सरकार ने ऐलान किया है। राज्य में भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर ऐच्छिक अवकाश घोषित किया। विश्वकर्मा समाज के कल्याण के लिए योजनाएं भी बनाए जाने का भी ऐलान किया।

रजक समाज आबादी 35 लाख

थ्षवराज सरकार ने रजक कल्याण बोर्ड का गठन सरकार ने रजक समाज की 35 लाख की आबादी पर नजर है। मध्यप्रदेश की सभी विधानसभा क्षेत्रों में 2 से 10 हजार तक आबादी। इस वर्ग को अनुसूचित जाति में शामिल किया। विधानसभा में साल 1998 इसके बाद 2006 और फिर 2016 में रजक जाति को अनुसूचित जाति में शामिल किए जाने का अशासकीय संकल्प भी पारित हो चुका है। बता दें भोपाल के साथ सीहोर और रायसेन में रजक समाज के लोग अनुसूचित जाति में आते हैं। वहीं दूसरे जिलों में इस वर्ग के लोगों को अन्य पिछड़ा वर्ग में रखा गया है।

पिछली गलती दोहराना नहीं चाहती सरकार

2018 में बीजेपी सरकार ने गलती की थी जिसे अब दोहराना नहीं चाहती। 2018 के चुनाव से पहले एमपी में कांग्रेस विभिन्न समाजों को साधने में सफल हो गई और उसने सरकार बनाई थी। कमलनाथ के साथ यादव, तैलिक , दाऊदी बोहरा, बौद्ध, मीणा, गुर्जर, पाटीदार, बंजारा, कोली, स्वर्णकार, बलाई, कुशवाह, चौरसिया, जाट, कुमावत, धानुक, वंशकार, तंबोली बरई, धनगर और दांगी समाज के प्रतिनिधियों के साथ मुलाकात की थी।

Post Views: 174
Tags: BJPCM Shivraj Singh ChouhanCongressGovernment of Madhya PradeshKamal NathWelfare Board
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version