Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

गर्मी का ये कौन सा चरण..! अबकी बार पारा 50 डिग्री के पार ..!  ’50 डिग्री’ से झुलसा देश?, अगले 10 दिन बहुत भारी

DigitalDesk by DigitalDesk
May 30, 2024
in दिल्ली, मुख्य समाचार, संपादक की पसंद
0
Weather Summer Heatwave Temperature Rajasthan 50 Degree Delhi 49 Degree Severe Heat
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

इस साल सूरज की तपिश ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। राजस्थान से लेकर दिल्ली तक सूरज की तपिश ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। ऐसे में जयपुर के वेद पाठी ब्राह्मण अब भगवान शिव और इंद्रदेव की आराधना कर रहे हैं। जिससे राजस्थान में गर्मी से राहत के साथ अच्छी बारिश हो सके।

मई से जून तक बरस रहे अंगारे

  • आने वाले 10 दिन रहेंगे भारी
  • आखिर कब तक सताएगी यह गर्मी
  • गर्मी में दिल्ली में तोड़ा 100 साल का रिकॉर्ड
  • देश में 17 जगह पर पारा 48 डिग्री के पार
  • गर्मी का वार सूर्य का प्रहार और पारा 50 के पार
  • देश के 6 राज्यों में भीषण हीट स्ट्रोक का अलर्ट
  • राजस्थान के चूरू में पारा 50 डिग्री
  • हरियाणा के सिरसा में भी पर 50 डिग्री
  • सूरज की तपिश ने तोड़े सभी रिकॉर्ड

राजस्थान के प्रमुख शहरों का तापमान

  • चूरू में 50 डिग्री सेल्सियस
  • श्रीगंगानगर में 47.6 डिग्री सेल्सियस
  • बीकानेर में 46 डिग्री सेल्सियस
  • जैसलमेर में 46 डिग्री सेल्सियस
  • कोटा में 45.8 डिग्री सेल्सियस
  • जयपुर में 45 डिग्री सेल्सियस
  • जोधपुर में 42 डिग्री सेल्सियस

प्रचंड गर्मी का सामना इस वक्त देश के अलग-अलग राज्यों के लोगों को करना पड़ रहा है। दो राज्य तो सबसे अधिक गर्मी का सामना कर रहे हैं। यह है दिल्ली और राजस्थान। राजस्थान के कई ऐसे जिले हैं जहां पर 48 डिग्री के पार पहुंच चुका है। राजस्थान सरकार ने प्रचंड गर्मी को देखते हुए कई फैसले लिए हैं। जिससे लोगों को राहत मिले। राजधानी जयपुर की बात करें तो वहां का तापमान 46.6 डिग्री से ऊपर पहुंच चुका है। राजस्थान के 6 से ज्यादा जिले ऐसे हैं जहां पर 48 डिग्री के पार पारा पहुंच चुका है। सबसे ज्यादा राजस्थान के चूरू में दर्ज किया गया है। यहां 50.5 डिग्री टेंपरेचर दर्ज किया गया।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

दिल्ली में तापमान 49 डिग्री के पार

दिल्ली में तापमान 49 डिग्री के पास पहुंच चुका है। वहीं जल्द ही इसके कम होने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। गर्मी के चलते आग लगने की घटनाओं में भी वृद्धि हुई है। दिल्ली में अग्नि शमन विभाग की टीम को सैकड़ो कॉल रोज मिल रहे हैंं। दिल्ली में बढ़ते तापमान के चलते आग लगने की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। जिसके चलते फायर डिपार्टमेंट को हर दिन 200 से ज्यादा आग लगने की घटनाओं की सूचना मिल रही है। जबकि इससे पहले 50 से 60 काल ही मिला करती थी। पिछले दिनों विवेक विहार के अस्पताल में आग से सात बच्चों की मौत हो गई थी। कृष्णा नगर में घर में आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा बवाना, नरेला, पश्चिम पश्चिम विहार इलाके में आग की कई घटनाएं हो चुकी हैं।

मध्यप्रदेश के कई जिलों में लू का अलर्ट जारी

मध्यप्रदेश में मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। जिसमें दतिया, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, सीधी, टीकमगढ़, ग्वालियर, छतरपुर, निवाड़ी, रीवा, मऊगंज, सतना, मैहर में लू का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं सीधी और टीकमगढ़ जिलों में रात के समय भी गर्म हवा चलने का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि गुना, उमरिया और दमोह जिलों में भी रात में गर्म हवा के चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसी प्रकार भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, उमरिया, दमोह, खंडवा, खरगोन, शाजापुर, आगर मालवा, मंदसौर, शहडोल, कटनी, पन्ना ,नीमच, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर, अनूपपुर और सागर जिलों में लू चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Post Views: 385
Tags: #Delhi 49 Degree#Rajasthan 50 Degree#severe heat#Temperature#Weather Summerheatwave
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version