Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

Weather News Today:बदला देश के मौसम का  मिजाज,कहीं भारी तो कही हल्की बारिश,पहाड़ों पर बर्फबारी

DigitalDesk by DigitalDesk
December 13, 2022
in दिल्ली, मुख्य समाचार
0
Weather News Today:बदला देश के मौसम का  मिजाज,कहीं भारी तो कही हल्की बारिश,पहाड़ों पर बर्फबारी

Weather News Today Weather patterns, somewhere heavy or light rain

0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

Weather News Today: बंगाल की खाड़ी के साइक्लोन मैंडूस ने देश के मौसम का  मिजाज बदल दिया है। मौसम विभाग ने अगले 12 घंटों के दौरान देश के कुछ इलाकों में कहीं भारी तो कही हल्की बारिश की संभावना जताई है। पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी से उत्तर भारत में ठंड बढ़ सकती है। दिन और रात के तापमान में भी भारी अंतर देखने को मिल रहा है।

  • अरब सागर में एक सिस्टम बन रहा
  • केरल और लक्षद्वीप में होगी भारी बारिश
  • बरिश और बर्फबारी से ठंड में होगा इजाफा
  • घने कोहरे के आगोश में यूपी
  • 5 दिसंबर के बाद ठंड दिखाएगी अपना रंग
  • साइक्लोन मैंडूस से एमपी में सीजन का पहला मावठा
  • मप्र के 7 संभागों कहीं बूंदाबांदी तो कहीं हल्की बारिश
  • मप्र में 48 घंटे तक इसी तरह मौसम बना रहेगा

भारतीय मौसम विभाग की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को केरल, माहे और लक्षद्वीप में भारी बारिश होने की संभावना है। इसके बाद क्षेत्र में वर्षा गतिविधि में कमी आएगी। इस दौरान मछुआरों को दक्षिण पूर्व और आस पास के पूर्वी मध्य अरब सागर के साथ केरल – कर्नाटक तट और लक्षद्वीप क्षेत्र में न जाने की सलाह दी है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों ठंड बढ़ने की उम्मीद जताई है। बता दें पश्चिमी विक्षोभ के चलते पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर पूरे उत्तर भारत में दिखाई दे रहा है। अगले दो से तीन दिन में दिल्ली एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, गुजरात के साथ पश्चिमी मध्य प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री तक की कमी दर्ज की जा सकती है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

दिसंबर के अंत में कड़ाके की ठंड

मौसम विभाग की माने तो दिसंबर के आखिर में कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ सकता है। फिलहाल दिन के तापमान में मामूली कमी के आसार जताए जा रहे हैं। दिल्ली में शुक्रवार –  शनिवार तक अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान छह डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। दिन में धूप खिलने से लोगों को राहत मिलेगी।

हिमाचल में बर्फबारी के आसार

मौसम विभाग 13 और 14 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ के चलते हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी होने का पूर्वानुमान जताया है। हिमाचल में बर्फबारी का असार दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, गुजरात और पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी देखने को मिल सकता है। उत्तर प्रदेश में कोहरा और ठंडी हवा की दस्तक के बाद वहां ठंड बढ़ने लगी है। कोहरे के चलते वाहनों की रफ्तार भी थमी हुई नजर आई। बर्फीली हवाओं के चलने के चलते मौसम में शुष्कता बनी हुई है। अगले दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की कमी होने की संभावना है।

सुबह से जारी है बूंदाबांदी का दौर

भोपाल में सुबह से जारी है बूंदाबांदी का दौर

साइक्लोन मैंडूस का असर मध्यप्रदेश में भी दिखाई दे रहा है। यहां मंगवार की सुबह सीजन का पहला मावठा गिरा। भोपाल, जबलपुर समेत दर्जन भर जिले  बारिश की बूंदा से भीग गए। भोपाल में सुबह से ही बूंदाबांदी जारी है। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश के 7 संभागों बुरहानपुर, हरदा, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर और झाबुआ में बूंदाबांदी से लेकर हल्की बारिश हो सकती है। जबकि प्रदेश में 48 घंटे तक इसी तरह मौसम बना रहेगा। इसके बाद मौसम बदल सकता है। इस बीच दिन और रात के तापमान में तेजी से गिरावट आएगी। यानी 15 दिसंबर से कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग की माने तो दो दिन बाद तापमान में धीरे धीरे 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है। 19 दिसंबर तक प्रदेश में मौसम शुष्क रह सकता है।

मप्र के इन जिलों में हो सकती है बारिश

बुरहानपुर, हरदा, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर और झाबुआ में बारिश हो सकती है। यहां दो दिन तक हल्की बारिश हो सकती है तो इंदौर और भोपाल में भी बारिश के आसार हैं।

Post Views: 333
Tags: Bay of Bengalchance of rainCyclone MandusMeteorological DepartmentSnowfallWeather News Todayweather pattern
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version