नई दिल्ली। एनसीआर अब तक कड़ाके की ठंड की चपेट में है और शीतलहर (Sheetlahar) का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब-राजस्थान समेत उत्तर भारत को अभी कंपकंपाती ठंड से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। राजधानी दिल्ली में भी मौसम में थोड़ा बदलाव देखने को मिला है। वहां न्यूनतम तापमान अब बढ़ने लगा है। हालांकि, मौसम विभाग का कहना है कि कुछ दिनों में एक बार फिर कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है।
- पूरा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड झेल रहा है
- एनसीआर में थोड़ा बदलाव, लेकिन ठंड का कहर जारी
- मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया
तेज हवा से बढ़ गयी है ठंड
मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदलता दिख रहा है और तेज हवा चलने लगी है, जिसकी वजह से गलन बढ़ गई है। मौसम विभाग ने बताया है कि ऐसा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से हुआ है। उसने पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की चेतावनी जारी की है, जिसकी वजह से पारा मैदानी इलाकों में।
यूपी-बिहार में कोहरे का कहर
दिल्ली से लेकर यूपी-बिहार तक सुबह और रात में कोहरे की मोटी चादर देखी जा रही है। उत्तर और मध्य भारत के इलाकों में अभी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। लोग जब तक बहुत जरूरी न हो, अपने घरों से निकलने में परहेजा कर रहे हैं। घना कोहरा भी लोगों को खूब परेशान कर रहा है। मौसम विज्ञान अनुमान लगाया है कि हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। उत्तर भारत में मौसम करवट ले सकता है।
हिमाचल में फिर बदला मौसम का मिजाज
हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल गया है, क्योंकि कई जिलों में बर्फबारी देखने को मिल रही है। राजधानी शिमला में भी बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। अगले चार-पांच दिन हिमाचल का मौसम बेहद खराब रहने वाला है। राज्य के कई इलाकों में भारी हिमपात का अलर्ट जारी किया गया है और बर्फबारी की वजह से एक बार फिर तापमान में गिरावट आएगी और ठंड बढ़ेगी।





