Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

अमृतपाल सिंह, जिसकी दादी, पिता, मां, चाचा और पत्नी सब हैं खालिस्तान समर्थक!

DigitalDesk by DigitalDesk
March 23, 2023
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति
0
Amritpal Singh Family
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

अमृतपाल सिंह की फिलहाल पंजाब पुलिस की पकड़ से दूर है। उसकी तलाश की जा रही है। अमृतपाल 19 साल की उम्र में एक ट्रक ड्राइवर के रूप में दुबई गया था लेकिन वारिस पंजाब डे का प्रमुख और खालिस्तान का पोस्टर बॉय बनने की लालसा लिये वह वापस भारत लौट आया। भारत से दुबई जाने और वहां से लौटने के बीच कई सारी कड़ियां हैं जो अमृतपाल को खालिस्तान नेता अमृतपाल सिंह के रुप में स्थापित करती हैं। उसका परिवार भी खालिस्तान समर्थक है।

  • अमृतपाल ने पिछले महीने किरणदीप कौर से की शादी
  • यूके की रहने वाली पत्नी किरणदीप कौर
  • अमृतसर में है अमृतपाल का पुश्तैनी घर और खेती
  • दुबई में था ट्रक ड्राइवर वहां बना वारिस पंजाब डी चीफ
  • खालिस्तान और आईएसआई से भी जुड़े हैं अमृतपाल सिंह के संबंध

पिछले साल दुबई से भारत लौटे अमृतपाल ने दुबई में परिवार के ट्रांसपोर्ट बिजनेस में काम किया। दुबई से पंजाब लौटने के बाद उसने ने 29 सितंबर 2022 को खुद को वारिस पंजाब दा का मुखिया घोषित किया। वहीं पुलिस दावा कर रही है कि अमृतपाल आनंदपुर खालसा फोर्स नाम से एक संगठन खड़ा कर रहा था। जिसमें लोगों की भर्ती की जा रही थी। अमृतपाल सिंह के परिवार को लेकर बात करें तो वह एक उदार जाट सिख परिवार है। जो अपने नाम के साथ संधू सरनेम लगाते हैं। अमृतपाल के परिवार का पुश्तैनी घर और खेती अमृतसर के जल्लूपुर खेड़ा में है। उसका एक बड़ा भाई है और छोटी जुड़वा बहनें हैं। अमृतपाल के परिवार में दादी, पिता, मां, चाचा और पत्नी हैं। बता दें अमृतपाल ने पिछले महीने 10 फरवरी 2023 को यूके की रहने वाली किरणदीप कौर से शादी की थी। अमृतपाल सिंह की दादी चरन कौर एक धार्मिक महिला बताई जाती हैं। उन्हें अक्सर भजन गाते सुना जा सकता है। लेकिन मीडिया से चर्चा के दौरान वे पंजाब पुलिस पर अमृतपाल सिंह को झूठे मामलों में फंसाने का आरोप लगाने से नहीं चूकतीं। अमृतपाल के पिता तरसेम सिंह भी दुबई के ट्रांसपोर्ट कारोबार में काम करते थे। पिता तरसेम सिंह भी अमृतपाल के खिलाफ दर्ज आरोपों को ढूठा बताते हैं। जबकि अमृतपाल की मां बलविंदर कौर का कहना है कि पुलिस ने अमृतपाल पर झूठे आरोप में फंसाया है। उसके चाचा हरजीत सिंह भी दुबई में ट्रांसपोर्ट का काम करते थे। हालांकि बाद में वे कनाडा चले गये।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026
अमृतपाल ने पिछले महीने किरणदीप कौर से की शादी
अमृतपाल ने पिछले महीने किरणदीप कौर से की शादी

बब्बर खालसा से किरणदीप कौर का संबंध

अमृतपाल की पत्नी किरणदीप कौर से पुलिस ने पूछताछ की। किरणदीप कौर के बब्बर खालसा इंटरनेशनल नामक आतंकी संगठन से संबंध हैं। विदेशी फंडिंग भी किरणदीप के खाते के जरिए हुइ है। इस मामले में उससे पूछताछ की गई। बता दें शादी से पहले किरणदीप यूके में रहती थी। मीडिया में आई एक खुफिया रिपोर्ट के अनुसार वहां रहते हुए भी वह बब्बर खालसा इंटरनेशनल संगठन के लिए काम कर चुकी है। यूके में बब्बर खालसा इंटरनेशनल के लिए फंड जमा करने का जिम्मा किरणदीप ही उठाती थी।

चाचा हरजीत पहले ही हो चुका है गिरफ्तार

चाचा हरजीत सिंह पर आरोप है कि अमृतपाल ने जो अलगाववादी आंदोलन शुरू किया था। उसका समर्थक हरजीत सिंह भी है। ऐसे में उसके खिलाफ भी एनएसए के तहत मामला दर्ज किया गया है। हरजीत सिंह ने अमृतपाल के ड्राइवर के साथ पिछले दिनों सरेंडर कर दिया था। जो अब डिब्रूगढ़ की जेल में है।

दुबई में हुआ खालिस्तान समर्थकों से संपर्क

पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई ने विदेशों में रह रहे सिख अलगाववादियों की मदद से भारत में अमृतपाल सिंह को पंजाब में फिर से आतंकवाद भड़काने के लिए उकसाया है। वह दुबई में ट्रक ड्राइवर का काम करता था। वह पिछले साल ही दुबई से भारत लौटा था। अमृतपाल सिंह दुबई में ट्रक चलाया करता था। यहां वह खालिस्तान समर्थकों के संपर्क में आया। उसके कथित संबंध इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन के प्रमुख लखबीर सिंह से हैं। लखबीर सिंह सरकारी अधिकारियों पर हमले की साजिश रचने, पंजाब में नफरत फैलाने और हथियारों की तस्करी के मामले में नई दिल्ली में वांछित है।

Post Views: 363
Tags: Amritpal SinghFamilyKhalistani SupporterWaris Punjab Chief
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version