Wednesday, November 4, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

Virat’s Hotel Room : विराट की प्राइवेसी में दखल, होटल रूम का वीडियो वायरल होने पर भड़के किंग कोहली

India News Update by India News Update
October 31, 2022
in मुख्य समाचार
2
Virat’s Hotel Room : विराट की प्राइवेसी में दखल, होटल रूम का वीडियो वायरल होने पर भड़के किंग कोहली
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली की प्राइवेसी में दखल का मामला सामने आया है। विराट कोहली इन दिनों टी-20 वर्ल्डकप के लिए टीम इंडिया के साथ ऑस्ट्रेलिया में हैं। यहां जिस होटल में टीम इंडिया रुकी है, वहां एक फैन विराट के कमरे में घुस गया। कोहली की गैर-मौजूदगी में इस फैन ने उनके कमरे का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

होटल रूम के वीडियो पर भड़के विराट

फैन की इस हरकत को लेकर विराट कोहली खासे नाराज दिखे। उन्होंने सोशल मीडिया पर उस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि उनकी प्राइवेसी में ऐसा दखल बिलकुल ठीक नहीं है। कई सेलिब्रेटीज ने उनके पोस्ट पर कमेंट करके फैन के इस व्यवहार को गलत बताया है। हालांकि, अबतक यह साफ नहीं हुआ है कि आखिर ये फैन किसकी मौजूदगी में कोहली के कमरे तक जा पहुंचा।

Related posts

चाओ लेजी ने रूसी फेडरेशन काउंसिल की अध्यक्ष मात्वियेन्को से की बातचीत

चाओ लेजी ने रूसी फेडरेशन काउंसिल की अध्यक्ष मात्वियेन्को से की बातचीत

November 3, 2026
उज्जैन के 10 मंदिरों का विकास करेंगे टेंपल बॉन्ड! ₹200 करोड़ जुटाने की तैयारी, सांदीपनि लोक में बनेगी 108 फीट ऊंची श्रीकृष्ण प्रतिमा

उज्जैन के 10 मंदिरों का विकास करेंगे टेंपल बॉन्ड! ₹200 करोड़ जुटाने की तैयारी, सांदीपनि लोक में बनेगी 108 फीट ऊंची श्रीकृष्ण प्रतिमा

November 3, 2026

https://www.instagram.com/p/CkXVWI6g7Ff/

विराट ने अपने पोस्ट में लिखी ये बात

विराट ने नाराजगी जाहिर करते हुए अपने पोस्ट में लिखा, ‘मैं जानता हूं कि फैंस अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को देखकर बहुत खुश और एक्साइटेड रहते हैं। मैंने हमेशा फैंस के इस उत्साह की सराहना की है। लेकिन यह वीडियो जो आया है, उससे मुझे बहुत बुरा लगा है। इसने मुझे मेरी प्राइवेसी को लेकर चिंतित किया है। अगर होटल रूम में मुझे प्राइवेसी नहीं मिल सकती तो मुझे पर्सनल स्पेस कहां मिलेगा। मेरी निजता में ऐसे दखल से मुझे आपत्ति है। प्लीज लोगों की प्राइवेसी का सम्मान कीजिए और उन्हें अपने मनोरंजन की चीज जैसे ट्रीट मत कीजिए।’ विराट के इस पोस्ट पर कई सिलेब्रिटीज ने कमेंट किया और वायरल वीडियो को निजता में दखल बताया।

पत्नी अनुष्का ने कही ये बात

विराट की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भी उस फैन की हरकत पर अपना गुस्सा निकाला। उन्होंने कहा, कि उनके पति की गरिमा को ठेस पहुंची है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया- ‘इससे पहले भी ऐसे कई मौके आए हैं, जब फैंस ने हमारे प्रति कोई करुणा या दया नहीं दिखाई, लेकिन यह घटना अब तक की सबसे बुरी है।’ किसी की प्राइवेसी में ऐसा दखल नहीं होना चाहिए, आखिर पब्लिक लाइफ और पर्सनल लाइफ के बीच की लाइन कहां हैं?’

अन्य मुख्य समाचार के लिए यहां क्लिक करें…

Tags: Sports newsT20 World Cup 2022Virat Kohli
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

धर्म
Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश
अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version