Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

Virat’s Birthday : पिता की मौत और 18 नंबर की जर्सी, जानें विराट के जीवन के अनसुने किस्से

India News Update by India News Update
November 5, 2022
in मुख्य समाचार
2
Virat’s Birthday : पिता की मौत और 18 नंबर की जर्सी, जानें विराट के जीवन के अनसुने किस्से
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली आज 5 नवंबर को अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। हालांकि, वह इस खास दिन देश में नहीं है, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया में टी-20 वर्ल्ड कप चल रहा है और वह टीम इंडिया के साथ हैं। किंग कोहली को दुनिया भर से बधाइयां मिल रही है। आज विराट के जन्मदिन पर जानें उनके जीवन के अनसुने किस्से…

इसलिए 18 नंबर की जर्सी पहनते हैं कोहली

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली का जर्सी नंबर 18 हैं। विराट कोहली इमोशनल कारण से 18 नंबर की जर्सी पहनकर मैदान पर उतरते हैं। दरअसल, विराट कोहली के पिता प्रेम कोहली का निधन 18 दिसंबर, 2006 को हुआ था। कोहली ने 18 नंबर जर्सी के साथ ही अंडर-19 और सीनियर वर्ल्ड कप जीता था। इसके बाद उन्होंने कभी भी अपनी जर्सी का नंबर नहीं बदला। तभी से पिता की याद में ये नंबर उनकी जर्सी पर है।

Related posts

Braking news today

ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट:ईरान-अमेरिका फिर तनाव बढ़ा

June 6, 2026
गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026

यहां हुआ विराट का जन्म

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली का जन्म 5 नवंबर 1988 को देश की राजधानी दिल्ली के एक पंजाबी परिवार में हुआ। इन्होंने महज तीन साल की उम्र में ही क्रिकेट का बल्ला पकड़ लिया था। इनके माता-पिता ने बचपन से ही इनकी दिलचस्पी को देखते हुए इन्हें क्रिकेट की तैयारी करने का प्रोत्साहन दिया। विराट कोहली के पिता प्रेम कोहली एक वकील थे, जिनकी मृत्यु दिसम्बर 2006 में हो गई। विराट की माता सरोज कोहली हाउसवाइफ है।

शुरुआत में इतना ही पढ़ हैं विराट

विराट कोहली ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली के ‘विशाल भारतीय पब्लिक स्कूल’ से की। कोहली का पढ़ाई-लिखाई में कम ध्यान रहता था, लेकिन उनका सारा ध्यान हमेशा क्रिकेट पर ही रहता था। इसी के चलते विराट कोहली ने महज 12वीं तक ही पढ़ाई की। हालांकि, बाद में उन्होंने कई ऑनलाइन कोर्स भी किए और अब उनका नॉलेज और इंग्लिश स्पीकिंग किसी से कम नहीं। कोहली ने लगभग 9 वर्ष की उम्र में ही क्रिकेट स्पोर्ट्स क्लब में अपना दाखिला करा लिया था। आज के समय में विराट कोहली भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाजों में से एक हैं।

कोहली की जिंदगी का ये हिस्सा बहुत दर्दनाक

एक इंटरव्यू में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने अपने जीवन के सबसे दुख भरे पल का खुलासा किया था, जिससे बेहद कम लोग परिचित हैं। विराट कोहली ने इंटरव्यू में अपने पिता प्रेम कोहली के बारे में खुलकर बातचीत की थी। विराट कोहली ने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘मैं रणजी ट्रॉफी का मैच खेल रहा था जब मेरे पिता का निधन हुआ। मुझे टीम के लिए अगले दिन बल्लेबाजी करनी थी। सुबह के ढाई बजे मेरे पिता का देहांत हुआ।

किसी ने भी दरवाजा नहीं खोला…

विराट कोहली ने आगे कहा, मैंने पापा को आखिरी सांस लेते हुए देखा था। उनकी हालत बहुत ज्यादा खराब थी। हम आसपास के डॉक्टरों के यहां गए, लेकिन रात इतनी ज्यादा हो गई थी कि किसी ने भी दरवाजा नहीं खोला। फिर हम उन्‍हें अस्‍पताल लेकर गए, लेकिन तब तक उनका निधन हो चुका था। मेरे पापा की मौत के बाद परिवार के सभी लोग टूट गए और रोने लगे थे, लेकिन मेरी आंखों से आंसू नहीं आ रहे थे।

मैच के बाद पिता के अंतिम संस्कार में पहुंचे थे कोहली

बता दें कि 19 दिसंबर 2006 को विराट कोहली के पिता प्रेम कोहली का 54 साल की उम्र में ब्रेन स्ट्रोक की वजह से निधन हो गया था। उस वक्त विराट महज 18 साल के थे और वह दिल्ली में रणजी ट्रॉफी में खेल रहे थे। कोहली इतने मजबूत थे कि दिल्ली और कर्नाटक के बीच खेले गए मैच को खेलने के बाद ही वह अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे। कोहली ने दिल्ली को फॉलोऑन से बचाने के लिए 90 रनों की शानदार पारी खेली थी।

यह भी पढ़ें : विराट की प्राइवेसी में दखल, होटल रूम का वीडियो वायरल होने पर भड़के किंग कोहली

 

ऐसी ही अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

 

Post Views: 319
Tags: Sports newsVirat Kohli
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version