Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

आरसीबी के संकटमोचक विराट, 4 साल बाद जड़ी सेंचुरी, बैंगलोर ने हैदराबाद को 8 विकेट से हराया

आरसीबी के संकटमोचक विराट, 4 साल बाद जड़ी सेंचुरी, बैंगलोर ने हैदराबाद को 8 विकेट से हराया

DigitalDesk by DigitalDesk
May 19, 2023
in मुख्य समाचार
0
आरसीबी के संकटमोचक विराट, 4 साल बाद जड़ी सेंचुरी, बैंगलोर ने हैदराबाद को 8 विकेट से हराया
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

गुरूवार को आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर बैंगलोर के बीच मुकाबला हुआ. प्लेऑफ्स की रेस को देंखते हुए आरसीबी के लिए यह मैच एक वर्चुअल नॉकआउट की तरह रहा था. अगर आरसीबी ये मैच हारती तो प्लेऑफ्स की रेस से लगभग बाहर हो जाती. हालांकि आरसीबी ने मैच को शानदार तरीके से जीता. ऐसे मुश्किल मैच में टीम के सुपरस्टार और सबसे अहम खिलाड़ी विराट कोहली टीम के लिए संकटमोचक बने. विराट ने 63 गेंदो में शानदार शतकीय पारी खेली और और फाफ डु प्लेसिस के साथ 172 रन की पार्टनरशिप करी. विराट इस शतक के साथ आईपीएल में दूसरे सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए है. आपको बता दें कि विराट ने आईपीएल इतिहास में टोटल 6 शतक जड़े है.

 

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

विराट ने 4 साल बाद जमाया शतक
विराट ने हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल 2023 की पहली सेंचुरी लगाई. अब विराट के आईपीएल शतकों की संख्या छह हो गई है, विराट ने अपना आखिरी शतक चार साल पहले 19 अप्रैल 2019 को बनााया था. इस शतक के साथ विराट ऑरेंज कैप की रेस में भी शामिल हो गए है . विराट के नाम इस सीजन 13 मैचों में 538 रन है. वे ऑरंज कैप की लिस्ट में चौथें नंबर पर है.

 

क्लासेन का शतक जाया
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की शुरूआत कुछ अच्छी नहीं रही. टीम ने पॉवर प्ले में ही शुरूआती झटके झेले , जिसके बाद क्लासेन और एडन माकरम ने टीम की वापसी कराई. क्लासेन ने 49 बॉलो में शानदार शतक जड़ा और टीम को 186 रनों के स्कोर तक पहुंचाया. क्लासेन के आउट हो जाने के बाद हैदराबाद जहां एक समय 200 के पार के लक्ष्य को देंख रही थी, उसे भी पार नहीं कर सकी.

 

प्लेऑफ्स की लड़ाई
आरसीबी भले ही जीत गई हो, लेकिन क्वालिफिकेशन पक्का करने के लिए उसे गुजरात के खिलाफ अपना आखिरी मैच जीतना ही होगा. अगर आरसीबी गुजरात के खिलाफ हारती है तो उसकी किस्मत दूसरी टीमे तय करेंगी. प्लेऑफ्स की 3 जगहों के लिए 6 टीमों के बीच जबरदस्त टक्कर हो रही है. अब यह देंखना रोचक होगा कि कौन सी टीम प्लेऑफ्स में अपनी जगह बना पाएगी. हालांकि मैच के रिजल्ट जो भी हो, पब्लिक को इस सीजन आईपीएल में भरपूर एंटरनेटमेंट मिल रहा है.

Post Views: 264
Tags: ipl2023RCBsrhVirat Kohli
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version