Tuesday, July 21, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य महाराष्ट्र नागपुर

संघ का स्थापना दिवस,संघ प्रमुख भागवत बोले— कुछ लोग नहीं चाहते भारत तरक्की करे

DigitalDesk by DigitalDesk
October 25, 2023
in नागपुर, महाराष्ट्र, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
Vijayadashami Rashtriya Swayamsevak Sangh Foundation Day Nagpur
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

असत्य पर सत्य की जीत का पर्व दशहरा का उत्साह और उल्लास देश भर में देखा जा रहा है। इस पर्व को विजयदशमी भी कहा जाता है। दशहरा का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में मनाते हैं। नवरात्रि की नवमी के अगले दशहरे का पर्व आता है। भारत में आज के दिन बुराई के प्रतीक रावण और मेघनाथ के साथ कुंभकरण के बड़े बड़े पुतलों का दहन किया जाता है।  देश भर में दशहरा के त्योहार पर उल्लास तो रहता ही साथ ही काफी धूमधाम से भी त्यौहार मनाया जाता है। लेकिन कुछ शहर ऐसे भी हैं देश में जहां इस त्योहार को वृहदस्तर पर और नए अंदाज में मनाया जाता है।

  • देश भर में दशहरा त्यौहार का उत्साह
  • दशहरा है असत्य पर सत्य की जीत का पर्व
  • दशहरा का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक है
  • रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों का दहन
  • धूमधाम से मनाया जाता है देश भर में दशहरा
  • संघ ने दशहरे पर मनाया स्थापना दिवस

संघ ने दशहरे पर मनाया स्थापना दिवस

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आज विजयादशमी के मौके पर अपनी स्थापना दिवस मना रहा है। RSS के प्रमुख शाखा नागपुर के रेशमीबाग में संघ कार्यकर्ताओं को संघ प्रमुख सरसंघचालक डॉ.मोहन भागवत ने संबोधित किया। कार्यक्रम के अवसर पर मंच पर प्रमुख अतिथि के तौर पर पद्मश्री शंकर महादेवन और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले मौजूद रहे। दशहरा के मौके पर आरएसएस की ओर से शस्त्र पूजन की परंपरा है। जिसे निभाया गया। परंपरा को नागपुर में निभाया। बता दें नागपुर में 1925 को दशहरे के दिन ही आरएसएस की स्थापना हुई थी। डॉ.केशव बलिराम हेडगेवार ने संघ की स्थापना की थी। इसके बाद से इस दिन देश भर में संघ पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन करता है। ऐसे में इस बार भी विजयदशमी के अवसर पर संघ मुख्याल नागपुर में स्थापना दिवस के साथ शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोतिज किया गया।

Related posts

UCC passed in MP framework of personal laws to change Madhya Pradesh moves towards One Nation One Law

एमपी में UCC पास, बदलेगा निजी कानूनों का ढांचा….एक देश, एक कानून की ओर मध्यप्रदेश

July 21, 2026
Share Market News Update: लगातार दूसरे दिन लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, IT और PSU बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से सेंसेक्स-निफ्टी फिसले

Share Market News Update: लगातार दूसरे दिन लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, IT और PSU बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से सेंसेक्स-निफ्टी फिसले

July 21, 2026

कुछ लोग नहीं चा​हते भारत तरक्की करे—संघ प्रमुख भागवत

इस मौके पर संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा भारत का एक स्थान दुनिया के महत्वपूर्ण देशों में बन गया है। भारत के खिलाड़ियों ने इस बार एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए 107 पदक जीते। हमारा भारत देश हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। आर्थिक क्षेत्र में भी भारत 10वें नंबर से उठकर 5वें नंबर पर आ गया है। सिर्फ तकनीक में नहीं भारत कृषि और दूसरे क्षेत्रों में भी आगे बढ़ रहा है। संघ प्रमुख भागवत ने आगे कहा भारत में काफी विविधताएं हैं। विविधता में एकता कैसे आएगी। इसका कोई आधार नहीं है। उन्होंने जंग पर बात करते हुए कहा कट्टरपन के चलते उन्माद पैदा होता है। युद्ध चलते हैं। उसका कोई उपाय नजर नहीं आता। भारत देश आगे बढ़ रहा है। आत्मविश्वास बढ़ रहा है। संघ प्रमुख ने कहा दुनिया को रास्ता दिखाना है तो हमें किसी की नकल नहीं करना है। दुनिया को रास्ता दिखाने के लिए हमें अपना रास्ता बना होगा। संघ प्रमुख ने कहा कि भारत में कुछ ऐसे लोग भी हैं जो नहीं चाहते कि भारत खड़ा हो। आत्मनिर्भर बने। यह लोग अलगाव और टकराव कैसे पैदा हो ऐसा प्रयास करते हैं। संघ प्रमुख ने कहा कि भारत के उत्थान का उद्देश्य सदैव विश्व का कल्याण रहा है। लेकिन कुछ स्वार्थी, भेदभावपूर्ण और धोखेबाज ताकतें अपने सांप्रदायिक हितों की तलाश में सामाजिक एकता को बाधित करने ही नहीं इसके लिए संघर्ष को बढ़ावा देने का भी प्रयास कर रहीं हैं।

विजयदशमी पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

पीएम नरेन्द्र मोदी ने आज मंगलवार को विजयादशमी के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं हैं। पीएम ने सोशल मीडिया मंच पर पोस्ट की जिसमें देशवासियों को अपने परिवार का हिस्सा बताया और कहा देशभर के मेरे परिवारजनों को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं। यह पावन पर्व नकारात्मक शक्तियों के अंत के साथ ही जीवन में अच्छाई को अपनाने का संदेश लेकर आता है।

Post Views: 241
Tags: Nagpur ReshimbaghRSS Foundation DaySangh Chief Sarsanghchalak Dr. Mohan BhagwatVijayadashami
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार
T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार  हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

मुख्य समाचार
Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

उत्तर प्रदेश

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version