Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य राजस्थान जयपुर

खान घोटाला: घोटाले पर पायलट की अनशन पॉलिटिक्स,कांग्रेस ले सकती है एक्शन

DigitalDesk by DigitalDesk
April 11, 2023
in जयपुर, मुख्य समाचार, राजनीति, राजस्थान
0
vasundhara raje khan scam
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

जयपुर। राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस संकट में नजर आ रही है। राज्य के पूर्व डिप्टी सीएम और कांग्रेस के युवा नेता सचिन पायलट ने पूर्ववर्ती वसुंधरा राजे सरकार के कार्यकाल में हुए खान घोटाले को लेकर मोर्चा खोल दिया है। लेकिन निशाने पर अशोक गहलोत सरकार है। कहा जा रहा है कि पूर्व डिप्टी सीएम पायलट अपनी ही पार्टी की सरकार के खिलाफ खुलकर मैदान में आ गए हैं। जिससे कांग्रेस में हड़कंप मचा हुआ है। सचिन पायलट के अनशन के ऐलान के बाद से कांग्रेस में सियासी खींचतान तेज हो गई है। पिछले दो दशकों में ऐसा पहली बार हुआ है कि कोई नेता कांग्रेस शासन में अपनी ही सरकार के खिलाफ अनशन पर बैठा है।

  • विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस असंतोष
  • पायलट के अनशन से सक्ते में पार्टी
  • डेमेज कंट्रोल में जुटे पार्टी प्रदेश प्रभारी रंधावा

कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि पायलट निर्णायक लड़ाई के मूड में हैं और वह पार्टी छोड़कर अपनी नई पार्टी भी बना सकते हैं। हालांकि फिलहाल पायलट ने खुद ऐसी अटकलों पर विराम लगा दिया है। जब उन्होंने कहा कि पार्टी छोड़ने का कोई सवाल ही नहीं है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

रंधावा बोले—पार्टी विरोधी है पायलट का कदम

इधर अंदरुनी राजनीति गरमा गई है। पायलट मामले में डैमेज कंट्रोल के लिए राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर रंधावा मंगलवार दोपहर जयपुर पहुंच रहे हैं। प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने पायलट के कदम को पार्टी विरोधी करार दिया है। बता दें रंधावा सीएम अशोक गहलोत और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से भी मुलाकात करेंगे। रंधावा का कहना है सचिन पायलट का उपवास पार्टी के खिलाफ है। यह पार्टी विरोधी गतिविधि है। अगर उन्हें अपनी ही सरकार से कोई दिक्कत है तो मीडिया और जनता के बजाय पार्टी में बात की जा सकती है। वे पिछले पांंच महीने से प्रभारी हैं और पायलट ने कभी उनने इस मुद्दे पर चर्चा नहीं की। वे उनके संपर्क में हैं और अब भी उनसे बातचीत की अपील करते हैं। क्योंकि वह कांग्रेस पार्टी के लिए एक संपत्ति हैं।

10 से 4 बजे तक चलेगा सियासी ड्रामा

सचिन पायलट अपने कार्यकर्ताओं के साथ जयपुर के शहीद स्मारक पर दिन भर के लिए अनशन पर बैठ रहे हैं। पायलट ने पिछले रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बीजेपी की वसुंधरा राजे सरकार के कार्यकाल में हुए घोटालों पर कार्रवाई न होने को मुद्दा बनाया और अनशन की घोषणा की थी। इस अनशन में पायलट समर्थक मंत्रियों और विधायकों को दूर रखाा गया है। उनकी जगह आम समर्थकों को साथ रखेंगे। अनशन शाम 4 बजे तक चलेगा।

Post Views: 236
Tags: CM Ashok GehlotCongress charge RandhawaKhan scamSachin Pilot fastVasundhara Raje
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version