Saturday, September 5, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

संसदीय क्षेत्र काशी में बोले पीएम मोदी, काशी के कण-कण में भरा है मातृत्व

DigitalDesk by DigitalDesk
September 23, 2023
in उत्तर प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, लखनऊ, शहर और राज्य
0
Prime Minister Narendra Modi
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लोकसभा चुनाव 2024 से पहले अपने संसदीय क्षेत्र काशी के दौरे पर पहुंचे। पीएम का ये दौरान बेहद खास माना जा रहा है। पीएम ने यहां नारी शक्ति वंदन-अभिनंदन कार्यक्रम में हिस्सा लेने के साथ ही विकास कार्यों की सौगात भी दी। इस दौरान लगभग 5 हजार महिलाओं ने महिला अरक्षण बिल पास होने की खुशी में पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री महिलाओं को संबोधित भी किया। इस दौरान पीएम ने संसद खेल प्रतियोगिता काशी-2023 पोर्टल को भी लांच किया।

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बयान
  • काशी मां गंगा की पावन नगरी है
  • काशी के कण-कण में मातृत्व भरा है
  • इस कानून से महिला विकास के नए रास्ते खुलेंगे
  • लोकसभा,राज्यसभा में महिलाओं की संख्या बढ़ेगी
  • हमारे देश ने नारी शक्ति का सामर्थ्य देखा है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को वाराणसी के दौरे पर रहे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा भारत ने जी 20 समिट के जरिए भारत ने पूरी दुनिया में अपना झंडा गाड़ा है। उसमें काशी की सेवा भी विशेष है। जी20 के लिए जो जो मेहमान काशी आए वे यहां से अपनी यादों में इसे साथ लेकर गए हैं। वे मानते हैं कि जी 20 की सफलता महादेव के आशीर्वाद से ही संभव हो सकी है। बाबा की कृपा से काशी नगरी अब विकास के अभूतपूर्व आयाम गढ़ रही है। बता दें पीएम ने 1,115 करोड़ रुपये की लागत के 16 अटल आवासीय विद्यालय लोकार्पित किये। काशी संसद सांस्कृतिक महोत्सव 2023 के समापन समारोह में भी पीएम ने हिस्सा लिया। इससे पहले पीएम ने एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की नींव भी रखी। बता दें करीब 450 करोड़ रुपये की लागत से 30 एकड़ भूमि पर स्टेडियम बनाया जा रहा है। इसके बाद पीएम ने महिला आरक्षण बिल पर महिलाओं के आभार कार्यक्रम को संबोधित किया।

Related posts

तिंग श्युएश्यांग ने 11वें पूर्वी आर्थिक मंच के पूर्ण सत्र में भाग लिया

तिंग श्युएश्यांग ने 11वें पूर्वी आर्थिक मंच के पूर्ण सत्र में भाग लिया

September 4, 2026
Gold Price4: सितंबर को सोना-चांदी ने पकड़ी रफ्तार, 6 दिन की गिरावट के बाद सोने में ₹3,400 का उछाल

Gold Price4: सितंबर को सोना-चांदी ने पकड़ी रफ्तार, 6 दिन की गिरावट के बाद सोने में ₹3,400 का उछाल

September 4, 2026

पीएम मोदी के भाषण की प्रमुख बातें

  • फिर से बनारस आने का मौका मिला
  • हम चंद्रमा पर शिवशक्ति प्वाइंट पर पहुंचे
  • आज चंद्रमा पर पहुंचने का एक माह पूरा
  • एक शिवशक्ति का केंद्र चंद्रमा, दूसरा काशी है
  • 450 करोड़ की लागत से स्टेडियम बनेगा
  • 30 हजार लोग एक साथ मैच देख सकेंगे
  • स्टेडियम पूर्वांचल के युवाओं के लिए वरदान
  • दुनिया के नए-नए देश क्रिकेट खेलने लगे हैं
  • पूरे पूर्वांचल का सितारा होगा ये क्रिकेट स्टेडियम
  • स्टेडियम का डिजाइन महादेव पर समर्पित
  • स्टेडियम की तस्वीर देख हर काशीवासी गदगद

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की रखी आधरशिला

बता दें प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी शनिवार को करीब एक बजे अपने संसदीय क्षेत्र काशी पहुंचे। पीएम ने काशी में लगभग छह घंटे के प्रवास के दौरान 30.66 एकड़ में 451 करोड़ की लागत से बनने वाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम गंजारी की आधरशिला रखी। साथ ही जनता को संबोधित भी किया। क्रिकेट स्टेडियम के शिलान्यास के दौरान पीएम के साथ सचिन तेंदुलकर और 1983 विश्व कप क्रिकेट विजेता टीम के सदस्य खास मेहमान के तौर पर मौजूद रहे। जिनमें मुख्य रूप से 1983 की क्रिकेट विश्वकप विजेता टीम के कप्तान कपिल देव और सुनील गवास्कर के साथ रवि शास्त्री, रोजर बिन्नी, मदन लाल समेत अन्य मौजूद रहेंगे। पीएम दोपहर लगभग एक बजे के करीब लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर उतरे। इसके बाद हेलीकाप्टर से गंजारी आए। गंजारी, राजातालाब में क्रिकेट स्टेडियम के शिलान्यास और जनसभा के बाद प्रधानमंत्री हेलीकाप्टर से पुलिस लाइन उतरे। इसके बाद वाया रोड लगभग दोपहर साढ़े 3 बजे संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय पहुंचे।

Tags: Kashi HarishchandraLok Sabha Elections 2024Prime Minister Narendra ModiVaranasi
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार
Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

बिजनेस
Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version