Saturday, September 5, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home धर्म

आगरा के इस मंदिर में तीन बार शिवलिंग का बदलता है रंग, दूर दूर से दर्शन करने पहुंचते है लोग

DigitalDesk by DigitalDesk
July 8, 2023
in धर्म, स्पेशल
0
आगरा के इस मंदिर में तीन बार शिवलिंग का बदलता है रंग, दूर दूर से दर्शन करने पहुंचते है लोग
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

आगरा ताजमहल के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है. लेकिन यहां हिंदु संस्कृति के ऐसे कई आकर्षण  है जिन्हें आपको एक बार जरूर घूमना चाहिए. ऐसा ही एक आकर्षण है आगरा का राजेश्वर मंदिर. राजेश्वर मंदिर में भगवान शिव का चमत्कारिक शिवलिंग मौजूद है जो दिन में तीन बार अपना रंग बदलता है. सुनकर आप हैरान हो गए होंगे, लेकिन यह सच है. कहा जाता है कि ये मंदिर लगभग 900 साल पुराना है, जिसका कई बार पुनिर्माण किया जा चुका है. इस चमत्कार को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग राजेश्वर मंदिर पहुंचते हैं. सावन के महीने में यहां मेले का भी आयोजन किया जाता है.

 

Related posts

AI has not only transformed the technology industry urban economies real estate employment social structures

AI ने सिर्फ टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री को नहीं बदला…शहरों की अर्थव्यवस्था, रियल एस्टेट, रोजगार और सामाजिक ढांचा भी बदल रहा है

September 4, 2026
Tribute to Gloria Steinem The end of a voice for women rights voice silenced the movement legacy endures

ग्लोरिया स्टीनम को श्रद्धांजलि: महिला अधिकारों की आवाज का अंत….एक आवाज खामोश, आंदोलन की विरासत कायम

September 4, 2026

मंदिर से जुड़ी है पौराणिक कथा
शिवलिंग से जुड़ी एक कहानी ग्रामीणों के बीच बहुत प्रचलित है. कहानी के अनुसार एक बार राजस्थान के राजखेड़ा का एक सेठ नर्मदा नदी के किनारे शिवलिंग लेकर यात्रा कर रहे थे. सेठ इस शिवलिंग को राजखेड़ा में स्थापित करना चाहते थे, लेकिन सेठ रास्ते के बीच पड़ने वाले कुएं के पास रूक गया और आराम करने लगा. आराम करते करते सेठ की नींद लग गई और नींद के दौरान उनके सपने में शिवजी आएं और उन्हें शिवलिंग वहीं स्थापित करने को कहा. सेठ ने सपने पर खास ध्यान नहीं दिया और शिवलिंग को आगे ले जाने की कोशिश करने लगा. लेकिन शिवलिंग वहां से एक इंच भी नहीं हिला. तब से यह शिवलिंग वहीं  स्थापित कर दिया गया और यहां शिव भगवान का मंदिर बनाया गया.

 

मंदिर से जुड़ी है मान्यता
मान्यता है कि राजेश्वर मंदिर का शिवलिंग दिन में तीन बार रंग बदलता है. सुबह आरती के समय शिवलिंग सफेद रंग का होता है, दोपहर के समय हल्का नीला और शाम की आरती के समय शिवलिंग गुलाबी रंग का हो जाता था. कोरोना के दौरान मंदिर में सन्नाटा था , लेकिन कोरोना के बाद शिवलिंग के इस चमत्कार को देखने के लिए अच्छी खासी भीड़ उमड़ती है. सावन और शिवरात्रि के मौके पर बड़ी संख्या में लोग पूजा अर्चना करने आते हैं.मंदिर के पुजारी बताते है जो व्यक्ति 7 सोमवारों को राजेश्वर मंदिर के शिवलिंग का जलाभिषेक करता है, उसकी सारी मनोकमनाएं पूरी होती हैं.

 

सावन के महीने में लगता है मेला
4 जुलाई से सावन महीने की शुरूआत हो गई है. यह महीना भगवान शिव का प्रिय महीना माना जाता है. हजारों लोग इस महीने के दौरान शिवलिंग की पूजा करते है. आगरा के शिवालयों में सावन के महीने में मेला लगता है. इस सावन के पहले सोमवार को भी राजेश्वर मंदिर का मेला लगेगा जिसमें हजारों भक्त शिरकत करेंगे. विदेशों से भी यहां लोग पूजा करने पहुंचेंगे.

Tags: agraShivling
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार
Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

बिजनेस
Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version