Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

बढ़ सकती है अखिलेश की पार्टी के इस सांसद की परेशानी….संभल में अवैध बंगले की ओर बढ़ रहा ‘बाबा का बुलडोजर’

DigitalDesk by DigitalDesk
March 7, 2025
in उत्तर प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, लखनऊ, संपादक की पसंद
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती नजर आ रही हैं है। दरअसल जियाउर्रहमान बर्क पहले संभल में हुए जिस बुलडोजर एक्शन का विरोध कर रहे थे, वहीं अब उनकी परेशानी का सबब बनने वाला है। सांसद बर्क के बंगले पर भी बुलडोजर कार्रवाई की तलवार लटक रही है। जिस पर यूपी में एक बार फिर सियासत गर्म है।

  • यूपी की राजनीति में उठने वाला है सियासी घमासान
  • सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी
  • बगैर नक्शा पास कराए सांसद ने बना लिया मकान
  • जियाउर्रहमान बर्क के साथ हो सकता है बड़ा खेला
  • जिला प्रशासन ने की बड़ी तैयारी

क्या है पूरा मामला

उत्तरप्रदेश की राजनीति में एक बार ​फिर बड़ा सियासी घमासान होने वाला है। अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी सांसद का अवैध मकान योगी सरकार की नजर में आ गया है। दरअसल संभल जिला प्रशासन ने सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर ली है। संभल में बगैर नक्शा पास कराए मकान बनाने के मामले में सांसद जियाउर्रहमान बर्क पर कार्रवई लगभग तय हो गई है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

हालांकि संभल एसडीएम कोर्ट ने सांसद को साक्ष्य देने को एक और मौका दिया है। पिछले दिनों सांसद मकान अपने नाम न होने या मकान पुराना होने का साक्ष्य नहीं दे पाए थे। अब इस मामले की अगली सुनवाई अब 18 मार्च को होगी।

बता दें संभल के दीपासराय के क्षेत्र में बगैर नक्शा पास कराए मकान बनाने के आरोप में तहसील प्रशासन की ओर से सपा सांसद को नोटिस दिया था। सांसद की ओर से उनके वकील ने मकान को सांसद के नाम न होने और निर्माण पुराना होने का दावा किया था। वहीं संभल नगर पालिका की रिपोर्ट में मकान सांसद के नाम दर्ज है।

मकान पुराना होने का कोर्ट में साक्ष्य नहीं दे सके

जेई की रिपोर्ट में निर्माण नया होना बताया गया है। सांसद के आधारकार्ड और शिक्षा प्रमाणपत्रों के आधार पर सांसद ने मकान अपने दर्ज कराया था। हालांकि मकान मामले के तूल पकड़ने के बाद सांसद के पिता ने नगर पालिका में अपने नाम नाम मकान दर्ज करने का प्रार्थनापत्र देकर सांसद को मकान से अलग करने की कोशिश की। लेकिन तमाम कोशिशों के बाद भी सपा सांसद अब तक अपने नाम मकान न होने और मकान पुराना होने का कोर्ट में साक्ष्य नहीं दे सके है।

लग चुका है सांसद पर 500 रुपये का जुर्माना

सांसद के वकील लगतार साक्ष्य पेश करने के लिए समय मांगते रहे। समय देने के साथ कोर्ट अगली तारीख तय की जाती रही। इतना ही नहीं साक्ष्य में विलंब पर एसडीएम कोर्ट की ओर से सांसद पर 500 रुपये का जुर्माना भी लगा चुका है। पिछली सुनवाई में भी सांसद के वकील साक्ष्य नहीं दे सके।

ऐसे में एसडीएम कोर्ट की ओर से साक्ष्य देने के लिए सांसद को अंतिम मौका दिया है। केस की अब अगली सुनवाई 18 मार्च को होगी। सपा सांसद के मकान मामले में एसडीएम ने अंतिम मौका दिया है। अब 18 मार्च को भी केस की सुनवाई के दौरान सबूत पेश नहीं किये जाते हैं तो सांसद के खिलाफ कार्यवाही तय समझी जा रही है।

Post Views: 526
Tags: #Samajwadi Party MP Ziaur Rahman BarqCM Yogi Adityanathup governmentUttar Pradesh
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version