Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

UP में सरकारी कर्मचारियों की बढ़ेगी इतनी सैलरी….!..चुनाव से एक साल पहले योगी आदित्यनाथ सरकार कर सकती है आठवां वेतन आयोग लागू

DigitalDesk by DigitalDesk
January 18, 2025
in उत्तर प्रदेश, बिजनेस, मुख्य समाचार, लखनऊ, स्पेशल
0
Uttar Pradesh Yogi Adityanath Government Employees Organization Eighth Pay Commission Assembly Elections 2027
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

केंद्र सरकार अगले साल जनवरी 2026 में आठवें वेतन आयोग को लागू करेगी। इसके साथ ही परंपरा के अनुसार राज्य सरकारें भी अपने अपने राज्य के सरकारी कर्मचारियों को लाभ देने के लिए इसे लागू कर सकती हैं। बात करें उत्तर प्रदेश की तो यहां भी इसे लागू किया जाएगा। जिसका लाभ राज्य के करीब 8 लाख कर्मचारियों और 4 लाख पेंशनर्स को मिलेगा।

  • राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने की सरकार से अपील
  • 8 लाख कर्मचारियों के साथ 4 लाख पेंशनर्स को मिलेगा फायदा
  • यूपी की योगी सरकार लागू कर सकती है आठवां वेतन आयोग
  • यूपी में दिया जा रहा है फिलहाल 53 प्रतिशत DA
  • 7वें वेतन आयोग से जुड़ी सैलरी और पेंशन दी जा रही है
  • 8वें वेतन आयोग से यूपी के कर्मचारियों को 25 से 30 प्रतिशत त​क लाभ

इससे यूपी के कर्मचारियों के वेतन के साथ ही सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन में 25 से 30 प्रतिशत तक बढ़ोतरी होने की उम्मीद की जा रही है। माना जा रहा है कि यूपी में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले 2026 में राज्य के कर्मचारियों और पेंशनर्स को बंपर लाभ होगा।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

ऐसे में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की ओर से इस संबंध में न केवल केंद्र सरकार के प्रति आभार जताया है बल्कि उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार से भी आठवें वेतन आयोग को लागू करने के लिए अपील की है।

53 प्रतिशत DA के साथ 7वें वेतन आयोग से जुड़ी सैलरी और पेंशन

बता दें उत्तर प्रदेश में फिलहाल 53 प्रतिशत DA के साथ 7वें वेतन आयोग से जुड़ी सैलरी और पेंशन दी जा रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि जनवरी में एक बार फिर से तीन प्रतिशत महंगाई भत्ते की बढ़ोतरी की घोषणा योगी सरकार की ओर से की जा सकती है। बता दें केंद्र सरकार की ओर से घोषित आठवें वेतन आयोग के ऐलान के बाद ही यूपी में भी जनवरी 2026 में इसे लागू किये जाने की पूरी पूरी संभावना जताई जा रही है। पिछले सात साल से लगातार हर साल योगी आदित्यनाथ सरकार ने केंद्र सरकार के ऐसे किसी भी निर्णय का पालन करने में देर नहीं की है। अब एक बार फिर उत्तर प्रदेश में भी कार्मिक और वित्त विभाग ने पहले से ही आठवें वेतन आयोग को लेकर गुणा भाग लगाना शुरु कर दिया है। सूत्रों की माने तो साल 2027 में विधानसभा के चुनाव होना है। इसे देखते हुए राज्य सरकार कर्मचारियों की किसी तरह की नाराजगी का सामना नहीं करना चाहेगी। माना जा रहा है कि केंद्र सरकार के साथ ही उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में भी आठवें वेतन आयोग की सिफारिश को लागू कर दिया जाएगा।

मोदी का आभार…योगी से मांग…!

उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की ओर से भी इस संबंध में योगी सरकार से अपील की गई है। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की ओर से यह कहा गया है कि केन्द्र सरकार की ओर से लम्बे समय से केन्द्र और राज्य कर्मचारी संगठनों की ओर से की जा रही थी। वहीं आठवें वेतन आयोग के ऐलान पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद अध्यक्ष हरिकिशोर तिवारी के साथ कार्यवाहक अध्यक्ष एन डी द्विवेदी और महामंत्री शिवबरन सिंह यादव ने उत्तरप्रदेश के सभी कर्मचारी शिक्षकों की ओर से आभार जताया है। परिषद की ओर से राज्य की योगी सरकार से आग्रह किया है कि केंद्र सरकार की ओर से आठवां वेतन आयोग लागू हो जाने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार भी पहले की भांति राज्य में भी अतिशीघ्र इसे लागू कर देगी।

(प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 555
Tags: #Eighth Pay Commission#UP Assembly Elections 2027#UP Employees Organization#Uttar Pradesh Yogi Adityanath Government
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version